For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कौन भरेगा पेट - एक नव गीत

कौन भरेगा पेट  

 

छोड़ा गाँव आज बुधिया ने,

बिस्तर लिया लपेट

उपजायेगा कौन अन्न अब,

कौन भरेगा पेट  

 

गायब हैं घर में खिड़की अब,

दरवाजों की चलती है

आज कमी आँगन की हमको,

बहुत यहाँ पर खलती है

 

लैपटॉप पर खोल रहे हैं,

अब विंडो बिल गेट

 

खेतों में सडकें घुस आयीं,

जंगल में महलों का शासन

पानी सूख गया झरनों का,

पशु पक्षी कर गए पलायन

 

नालों ने मिलकर कर डाला,

नदियों का आखेट

 

बैठ धरा पर हमने लिक्खी,

बस चाँद गगन की सुन्दरता

वसुधा के सीने पर निश दिन,

करते रहे सदा बर्बरता   

 

तपती रही धरा, मंगल पर,

पहुँच गया रॉकेट

 

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 591

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बसंत कुमार शर्मा on May 8, 2017 at 8:59pm

आपकी स्नेहिल प्रतिक्रिया पाकर मुग्ध हूँ आदरणीय गिरिराज भंडारी जी , सादर नमन,  इसी तरह स्नेह बनाये रखें


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 8, 2017 at 8:06pm

आदरनीय बसंत भाई , आधुनिकता से पैदा हुई विनाशक परिस्थिति को आपके बहुत अच्छे से बान्धा है गीत मे .. बधाइयाँ ।

Comment by बसंत कुमार शर्मा on May 8, 2017 at 5:41pm

 ह्रदय से आभार आदरणीय  श्री laxman dhami जी आपका, इसी तरह स्नेह बनाये रखें, सादर 

Comment by बसंत कुमार शर्मा on May 8, 2017 at 5:40pm

ह्रदय से आभार आदरणीय  Samar kabeer जी  आपका, यूँ ही स्नेह बनाये रखें, सादर 

Comment by Samar kabeer on May 8, 2017 at 3:39pm
जनाब बसंत कुमार शर्मा जी आदाब,बहुत अच्छा नवगीत लिखा आपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।
Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 8, 2017 at 11:58am

आ. भाई बसंत  जी सुंदर गीत हुआ हार्दिक बधाई स्वीकारें

Comment by बसंत कुमार शर्मा on May 7, 2017 at 10:54am

जी आदरणीय सतविन्द्र कुमार जी ध्यानाकर्षण हेतु ह्रदय से आभार, परिमार्जन का प्रयास करता हूँ , इसी तरह मार्गदर्शन करते रहें सादर 

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on May 7, 2017 at 9:36am
आदरणीय बसन्त कुमार शर्मा जी,उत्तम नवगीत हुआ है।आपने अंग्रेजी के शब्दों का भी सटीक प्रयोग किया है,हारदिक बधाई।
टेसू और पलाश तो एक हीहै न?
Comment by बसंत कुमार शर्मा on May 7, 2017 at 9:32am

हृदय से आभार आदरणीय  Mohammed Arif जी आपका, आपकी मनभावन प्रतिक्रिया से उत्साहित हूँ. मार्गदर्शन की सदैव अपेक्षा है मंच से 

Comment by Mohammed Arif on May 6, 2017 at 10:50pm
आदरणीय बसंत कुमार शर्मा जी आदाब, मैं आपकी रचना से प्रथम साक्षात कर रहा हूँ । आपके नव गीत ने मुझे काफी प्रभावित किया ।गीत में दर्द है, आधुनिकता की आँधी में उजड़ने का दर्द भी उजागर हुआ है । ढेरों बधाई स्वीकार करें । बाक़ी गुणीजन अपनी राय देंगे इंतज़ार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
4 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
6 hours ago
amita tiwari posted blog posts
9 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service