For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गजल(गीत कौवे गा रहे हैं आजकल)

2122 2122 212

*****************
गीत कौवे गा रहे हैं आजकल
कंठ कोयल के भरे हैं आजकल।1

दुश्मनी सारी भुलाकर मसखरे
फिर गले से मिल रहे हैं आजकल।2

गालियाँ देते परस्पर जो रहे
प्रीत के सागर बने हैं आजकल।3

आज दुबके हैं सभी गिरगिट यहाँ
रंग बदलू आ गये हैं आजकल।4

कुर्सियों का ताव इतना बढ़ गया
धुर विरोधी भा गये हैं आजकल।5

लोग ठगते रह गये खुद को यहाँ
और ठगने जा रहे हैं आजकल।6

सींचते हैं जड़ नहीं,बस फुनगियाँ,
कारनामे कब खले हैं आजकल?7

रातभर रोता रहा दीया यहाँ
भोर के चर्चे चले हैं आजकल।8

फिर कुहासा रोशनी को घेरता
बेखबर-से दिन ढ़ले हैं आजकल।9

मौलिक व अप्रकाशित@मनन

Views: 749

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on February 9, 2017 at 9:31pm
आपका आभार आदरणीय जयनीत जी।
Comment by जयनित कुमार मेहता on February 9, 2017 at 9:26pm
आदरणीय मनन जी, आपकी रचना अच्छी है, तथा यत्र-तत्र की अपेक्षा है, जिसपर विद्वजन कह चुके हैं। सादर।
Comment by Manan Kumar singh on February 8, 2017 at 11:30pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय समर  साहब, यथा योग्य गौर करता हूँ। आपके इस्लाह की आकांक्षा सर्वदा ही रहती है। 

Comment by Samar kabeer on February 8, 2017 at 10:34pm
जनाब मनन कुमार सिंह जी आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

दूसरे शैर के सानी मिसरे में जनाब मिथिलेश जी का सुझाव अच्छा है ।

गालियाँ पहले कभी देते रहे
प्रीत के सागर बने हैं आजकल।3

इस शैर के बारे में दिनेश जी सही फ़रमा रहे हैं ,आप चाहें तो ऊला मिसरा इस तरह कर सकते हैं :-

"गालियाँ देते रहे जो उम्र भर"

"माँद में दुबके हुए गिरगिट यहाँ
रंग बदलू आ गये हैं आजकल।"

इस शैर के बारे में आपको बताना चाहूँगा कि गिरगिट 'माँद' में नहीं रहते ,शैर 'माँद' में रहते हैं ।

"लोग ठगते रह गये खुद से यहाँ
और ठगने जा रहे हैं आजकल"

इस शैर में मफ़हूम साफ़ नहीं है ।देखियेगा ।

बाक़ी शुभ-शुभ ।
Comment by Manan Kumar singh on February 8, 2017 at 10:14pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय दिनेश  जी। देखता हूँ, 

Comment by Manan Kumar singh on February 8, 2017 at 10:12pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय बृजेश जी। 

Comment by Manan Kumar singh on February 8, 2017 at 10:12pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय आरिफ भाई । 

Comment by Manan Kumar singh on February 8, 2017 at 10:11pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय आशुतोष मिश्रा जी। 

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on February 8, 2017 at 9:52pm
गीत कौवे गा रहे हैं आजकल
कंठ कोयल के भरे हैं आजकल..बेहतरीन सादर..
Comment by दिनेश कुमार on February 8, 2017 at 7:38pm
उम्दा ग़ज़ल के लिए बधाई आदरणीय मनन साहब। वाह वाह।
तीसरे शेर में कर्ता गायब है। शायद।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
15 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
15 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
15 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
18 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
21 hours ago
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service