For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल मनोज अहसास(इस्लाह के लिए)

221 2121 1221 212

हिम्मत को तोड़ देगा दुःखो का बखान भी
गर रास्ता है बंद,दबा ले जबान भी

हाथों से खोदकर ज़मीं पानी तलाश कर
दुश्मन जो तेरा हो गया हो आसमान भी

मैं दर ब दर हुआ था तेरी रुखसती के बाद
आहों में मेरी जल गया तेरा जहान भी

अपनी ही शक्ल देखी जो मुल्जिम बनी हुई
मेरे खिलाफ हो गया मेरा बयान भी
(मुझसे बयां न हो सका मेरा बयान भी)

झगड़ो पे मिली जिनसे नसीहत हमें सदा
अपनी वजह से चलती है उनकी दुकान भी

बेचारगी के शौक ने शाइर बना दिया
अम्बर पे बैठा सकता था ग़म का उफान भी

चोरी से अच्छी भीख है बस इतना सोचकर
मज़बूत ज़िस्म वाले को दे दीजिये दान भी

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 792

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by मनोज अहसास on July 18, 2016 at 9:54pm
आदरणीय शुक्ला जी
आदरणीय रक्ताले जी
आदरनीय गिरिराज सर

बहुत बहुत आभार
सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 18, 2016 at 8:57pm

आदरणीय मनोज भाई , बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई है , मुबारकबाद स्वीकार करें ।

मतले में ऐबे तनाफुर है --  बंद,दबा  , देख लीजियेगा , और  अंतिम शे र का सानी , बेबह्र लगरहा है , तक्तीअ कर के देख लीजियेगा ।

Comment by Ashok Kumar Raktale on July 18, 2016 at 6:41pm

वाह ! खुबसूरत अशआर हुए हैं. आदरणीय समर साहब कि इस्लाह से और भी निखार आयेगा. सादर.

Comment by Ravi Shukla on July 18, 2016 at 11:06am

आदरणीय मनोज जी बढि़या गजल कही है आपने आदरणीय समर साहब की इसलाह से और भी निखर गये मिसरे दाद हाजिर है ।

Comment by मनोज अहसास on July 17, 2016 at 3:30am
बहुत बहुत आभार आदरणीय समर कबीर साहब
सभी सुझाव बहुत बढ़िया है बिलकुल सुधर लिया जायेगा
सादर आभार
Comment by Samar kabeer on July 16, 2016 at 10:12pm
जनाब मनोज कुमार 'अहसास'साहिब आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।
कुछ सुझाव हैं अगर आपको पसन्द आजायें,
चौथे शैर का सानी मिसरा :-
"अपने ख़िलाफ़ हो गया मेरा बयान भी"
मतले में ऐब-ए-तनाफुर का दोष देखें
"झगड़ों पे जिनसे हमको नसीहत मिली सदा"
आख़री शैर के सानी मिसरे में 'देदीजिये'को "दे दीजे" कर लें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
3 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
yesterday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service