For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - जब होता है तेरा चर्चा मेरे आगे

22 22 22 22 22 22

कहता है सूरज से चन्दा मेरे आगे
चलना मेरे आगे, चलना मेरे आगे

जो इश्क़ करो तो यूँ करना मेरे आगे
रह जाये जल के ये दुनिया मेरे आगे

तुम हो तो ले आयेंगे फिर से ये मौसम
गिर जाये, गिरने दो, लम्हा मेरे आगे

जाने क्या ढूंढने लगते हैं मुझ में सब
जब होता है तेरा चर्चा मेरे आगे

मेरे पीछे कड़वी कड़वी एक हकीकत
मीठा मीठा प्यारा सपना मेरे आगे

एक दिवाना पागल तेरे अन्दर बैठा
लैला लैला रटता रहता मेरे आगे

हरसू है कैसा, यादों का तेरी सहरा
उठता है, गिरता है, बहता मेरे आगे

जब से टूटा ये दिल लगता रहता है यूँ
प्यार मुहब्बत एक तमाशा मेरे आगे

ऐसे भी देते हैं ये लोग यहाँ धोखा
मेरी मेरे पीछे, तेरा मेरे आगे

क्या कहता है जा के उनसे मेरे पीछे
समझाता है जो भी, समझा मेरे आगे

जो दौड़ रहा था, वो तो छूट गया कब का
जो ठहरा था, वो ही निकला मेरे आगे

संवारूँगा इक दिन मैं अच्छे से इसको
बनती है बन ले ये दुनिया मेरे आगे

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 507

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Mahendra Kumar on June 30, 2016 at 11:03pm
आदरणीय बृजेश जी संवारूँगा का भार 2222 होगा। ग़ज़ल को पसंद करने के लिए आपका हार्दिक आभार.. सादर!
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on June 30, 2016 at 8:27pm

बहुत ही शानदार ग़ज़ल हुई आदरणीय....एक शंका है मेरी...संवारूँगा का मात्रा भार
क्या होगा...

Comment by Mahendra Kumar on June 28, 2016 at 12:37pm
हार्दिक आभार आदरणीय गिरिराज सर! यदि आप यह भी इंगित कर सकें की लय में कहाँ पे कमी आ रही है तो मुझे दूर करने में सुविधा होगी। सादर!
Comment by Mahendra Kumar on June 28, 2016 at 12:35pm
बहुत-बहुत शुक्रिया आदरणीय राजेश कुमारी जी... सादर!

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 28, 2016 at 10:41am

आदरणीय महेन्द्र भाई , अच्छी गज़ल हुई है , हार्दिक बधाइयाँ आपको । लय मे कुछ कमी है , वैसे मुझसे भी ये गलती हो जाती है , आप भी देख लें ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 28, 2016 at 10:21am

जाने क्या ढूंढने लगते हैं मुझ में सब
जब होता है तेरा चर्चा मेरे आगे----वाह्ह्ह 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
19 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service