For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुद को रावण सा लिक्खूँगा

मानवता की नए सिरे से
नूतन परिभाषा लिक्खूँगा।
राम कृष्ण सब लिखो स्वयं को।
खुद को रावण सा लिक्खूँगा।।

जब तक जला नहीं लेता मैं
खुद के भीतर की कामुकता।
जब तक खत्म नहीं हो जाती
शक्ति बाहुबल की अभिलाषा।

जब तक मनस नगर में पुष्पित
है अक्षय स्पृहा वाटिका।
तब तक नैतिकता पर कैसे
कहिये अभिभाषण लिक्खूँगा।।
राम कृष्ण सब लिखो स्वयं को।
खुद को रावण सा लिक्खूँगा।।

जब तक इन आँखों में छाये
हुए रहेंगे लोभ के बादल।
जब तक इस सीने की धड़कन
को संचालित करेंगे काजल।

जब तक साँस साँस में मेरी
अभिलाषा की वायु घुलेगी।
तब तक पाप पुण्य पर कहिये
कैसे उच्चारण कर दूँगा।
राम कृष्ण सब लिखो स्वयं को।
खुद को रावण सा लिक्खूँगा।।


मौलिक और अप्रकाशित

Views: 810

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 30, 2015 at 1:42pm
डॉ आशुतोष मिश्र सर हार्दिक आभार
Comment by Dr Ashutosh Mishra on July 30, 2015 at 1:24pm

आदरणीय पंकज जी ..आत्म चिंतन से ओत प्रोत शानदार शसक्त रचना के लिए ह्रदय से बधाई सादर 

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 28, 2015 at 1:01pm
हर्ष महाजन सर सादर धन्यवाद
Comment by Harash Mahajan on July 28, 2015 at 11:34am

आदरणीय पंकज़़ जी बहूत ही सुंदर अहसासों से सुसज्जित आपकी ये कृति बहुत ही अच्छी हुई है | बहुत बहुत बधाई आपको !! सादर !!

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 27, 2015 at 10:37pm
आदरणीया कान्ता रॉय जी और राजेश कुमारी जी आप दोनों को सादर धन्यवाद; आप लोगों की शुभकामनाएं ऊर्जा-श्रोत हैं।
Comment by kanta roy on July 27, 2015 at 10:07pm
जब तक मनस नगर में पुष्पित
है अक्षय स्पृहा वाटिका।
तब तक नैतिकता पर कैसे
कहिये अभिभाषण लिक्खूँगा..... वाह !!! क्या सुंदर सोच का आगाज़ हुआ है । बधाई आदरणीय पंकज कुमार जी

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 27, 2015 at 10:00pm

बहुत उम्दा भाव सकारात्मक सोच को जीती सुन्दर कविता हार्दिक बधाई पंकज कम कुमार मिश्रा जी 

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 27, 2015 at 9:24pm
शिज़्ज़ू शंकर भाई सादर धन्यवाद।

आदरणीय गिरिराज भंडारी सर; उसको संशोधित कर दूँगा।
सुझाव के लिए हार्दिक आभार।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on July 27, 2015 at 8:52pm

आदरणीय पंकज़़जी कविता के भाव अच्छे हैं बहुत बहुत बधाई इस रचना के लिये


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 27, 2015 at 1:07pm

आदरणीय पंकज भाई , बहुत सुन्दर गीत रचना हुई है । आपको हार्दिक बधाई ।

शक्ति बाहुबल की अभिलाषा।   -- इस पंक्ति के विषय मे एक बार और सोहियेगा ,   शक्ति और बाहुबल एक साथ सही लग रहे हैं । 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post कविता
"इस पटल पर प्रकाशित होने के 6 साल बाद इस कविता को पढ़ रहा हूं। भावों को गीत बना देना, कविता बना देना…"
2 minutes ago
आशीष यादव commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post ग़ज़ल
"जो भी बोलना चाहा आपने अच्छा बोला। बाकी कमी बेसी आदरणीय उस्ताद जन बोलना चाहेंगे।"
9 minutes ago
Awanish Dhar Dvivedi commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post ग़ज़ल
"सर नमस्कार मुझे ग़जल का ज्ञान नहीं है  अरकान आदि को नहींं जानता हूँ। बस भव में कुछ लिख देता हूँ।"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service