For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

धुंध का परदा हटाओ - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

2122    2122    2122    212
*******************************
झील के पानी  को  फिर से बादलों ताजा करो
नीर हो  झरते  रहो तुम मत कभी ठहरा करो
***
सिर्फ गर्जन  के लिए  कब  धूप जनती है तुम्हें
प्यास  खेतों  की  बुझाओ  खेल  से  तौबा करो
***
जान का भय  किसलिए है परहितों की बात जब
धुंध  का  परदा   हटाओ   दूर   तक   देखा   करो
***
सूर्य  के  तुम  वंशजों  में  छोड़   दो  मायूसियाँ
त्याग दो  जीवन भले ही तम को मत पूजा करो
***
यूँ अँधेरों की  तिजारत  करके हासिल क्या हुआ
होश  में   आओ  जरा   अब   रौशनी  बाँटा करो
**
मौलिक और अप्रकाशित

Views: 614

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 8, 2015 at 12:44pm

आ0 प्रबुद्ध जानो का ग़ज़ल पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए कोटि कोटि धन्यवाद . आशा है स्नेह बनाए रखेंगे 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 26, 2015 at 7:42pm

सुन्दर सार्थक ग़ज़ल लिखी है बहुत बढ़िया ...हार्दिक बधाई आ० लक्ष्मण भैया 

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on February 26, 2015 at 7:17pm

बहुत सुन्दर रचना सन्देश के साथ ...अभिनन्दन आपका धामी साहब!

Comment by khursheed khairadi on February 26, 2015 at 9:57am

यूँ अँधेरों की  तिजारत  करके हासिल क्या हुआ
होश  में   आओ  जरा   अब   रौशनी  बाँटा करो

आदरणीय लक्ष्मण सर ,उम्दा ग़ज़ल हुई है |हार्दिक बधाई स्वीकार करें साहब |मतला काफ़ी पसंद आया साहब ,,सादर अभिनन्दन |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on February 25, 2015 at 10:37pm

आदरनीय लक्ष्मण भाई , बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई है , हर शे र मे एक संदेश है । आपको हार्दिक बधाई ॥ आ. मिथिलेश भाई की बात से मै भी सहमत हूँ , एक बार सोच लीजियेगा ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 25, 2015 at 7:36pm
आदरणीय लक्ष्मण धामी सर जी उम्दा ग़ज़ल हुई है । शेर दर शेर दिल से दाद कुबूल फरमाये।
सभी अशआर बेहतरीन हुए है। एक निवेदन यदि आपको उचित लगे तो...

सूर्य के तुम वंशजों सब छोड़ दो मायूसियाँ।
में के स्थान पर सब। सादर।
Comment by Sushil Sarna on February 25, 2015 at 7:22pm

यूँ अँधेरों की तिजारत करके हासिल क्या हुआ
होश में आओ जरा अब रौशनी बाँटा करो .... वाह आदरणीय वाह क्या गज़ब की बात कह गए .... सलाम आपकी कलम और कल्पना को … हार्दिक बधाई कबूल फरमाएं सर।

Comment by maharshi tripathi on February 25, 2015 at 6:10pm

एक और उम्दा गजल पर आपको पुनः बधाई आ, मुसाफिर जी |

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on February 25, 2015 at 4:49pm

धामी जी

आपकी गजल  मुझे बहुत अच्छी लगी i सादर i

Comment by Pari M Shlok on February 25, 2015 at 2:44pm
यूँ अँधेरों की तिजारत करके हासिल क्या हुआ
होश में आओ जरा अब रौशनी बाँटा करो

सूर्य के तुम वंशजों में छोड़ दो मायूसियाँ
त्याग दो जीवन भले ही तम को मत पूजा करो

सुन्दर ग़ज़ल..... आदरणीय लक्षमण धामी जी.. बधाई

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
8 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service