For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इश्क कोई अनबुझी सी है पहेली

२१२२   २१२२   २१२२ 

ख्वाब जब दिल में हसीं पलने लगे है

अजनबी दो साथ में चलने लगे हैं 

इश्क कोई अनबुझी सी है पहेली 

जब हुआ सावन में तन जलने लगे हैं 

वक़्त के अंदाज बदले यूं समझ लो 

हुश्न आते पल्लू भी ढलने लगे हैं 

आप के शानो पे सर रखते कसम से 

लम्हे मेरी मौत के टलने लगे हैं 

जिस घड़ी ओंठो को गुल के चूम बैठा 

उस घड़ी से भौरों को खलने लगे हैं 

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 825

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by शकील समर on September 12, 2014 at 9:11am

आपका संशोधन दुरुस्त है आरदरणीय।

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on September 11, 2014 at 5:53pm

गुदगुदाती हुई रचना! बधाई!

Comment by Dr. Vijai Shanker on September 10, 2014 at 8:00pm
आकर्षक, डॉo आशुतोष मिश्रा जी , बधाई.
Comment by Dr Ashutosh Mishra on September 10, 2014 at 11:12am

आदरणीय गिरिराज भाई साब शकील जी की बातों पर ध्यान दे ते हुए कुछ संसोधन कर रहा हूँ ...फिर भी कोई गलती है तो बताने का कष्ट करें सादर 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on September 10, 2014 at 11:11am

आदरणीय शकील जी ..इता दोष के मामले में अक्सर गलती होती है ...कुछ शेर हटा कर सुधार करने की कोशिस कर रहा हूँ यदि फिर भी कोए गलती हो तो बताने का कष्ट करें सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 9, 2014 at 9:12pm

आदरणीय आशुतोष भाई , आ. शकील भाई की बात सही है , काफिया दोष पूर्ण है सुधार लीजिएगा | ग़ज़ल के प्रयास के लिए दिली बधाइयाँ |

Comment by शकील समर on September 9, 2014 at 4:51pm

आदरणीय डाक्टर साहब,
आपने मतले में रहने और डरने को काफिया चुना है। ये शब्द समतुकांत नहीं है, बल्कि समतुकांत होने का भ्रम पैदा कर रहे हैं। काफिया होने की एक शर्त ये भी है कि उसका हर्फे रवी समान हो। परंतु यहां ऐसा नहीं है। मूल शब्द 'डर' और 'रह' समतुकांत नहीं है। इस ईता का दोष कहते हैं। चूंकि मतले का काफिया ही दोषपूर्ण है, इसलिए आपको अपनी गजल पर नए सिरे से विचार करना पड़ेगा।
हालांकि हुस्ने मतला में आपने काफिया सही चुना है, लेकिन शेष अशआर के काफिए दोषपूर्ण हैं।
सादर।

Comment by कल्पना रामानी on September 8, 2014 at 9:18pm

बहुत सुंदर गजल! बधाई आपको

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on September 8, 2014 at 1:35pm

आशू जी

 मुझे अपनी एक पुरानी कविता याद आ गई -

प्रेम है कोई  पहेली  या समस्या i  

और जीवन भी भागीरथ की तपस्या 

स्नेह से सिचित अवनि आकाश साथी

नहीं आता प्यार सबको रास साथी i  

Comment by ram shiromani pathak on September 8, 2014 at 10:45am
वाह वाह आदरणीय आशुतोष जी बहुत ही सुन्दर ग़ज़ल ।कुछ शेर तो बहुत ही बेहतरीन हुए है। हअदिक् बधाई आपको।।सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार आदरणीय मंच। इंतज़ार है साथियों की सार्थक रचनाओं का, सहभागिता का। हम भी हैं कोशिश में।"
yesterday
Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Apr 25
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Apr 25
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service