For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक मैं ही तो गैर था -- डा० विजय शंकर

बाँट दीं खुशियाँ तमाम हमने
कोई दुआएं दे के ले गया
कोई दबाव बना के ले गया
सब अपने ही थे ,कोई गैर नहीं था ||
बाँट दीं खुशियाँ तमाम हमने
कोई आँखें झुका के ले गया
कोई आँखें दिखा के ले गया
सब अपने ही थे कोई गैर नहीं था ||
कोई हंस के मिलता था ,
कोई जल के मिलता था ,
कोई मिल के छलता था ,
कोई छल के मिलता था ,
सब अपने लिए मिलते थे ,
कोई मुझसे नहीं मिलता था ||
लोग , सच कुर्सी पसंद होते हैं
हर मिलने वाला मुझसे नहीं
कुर्सी से मिलता था ||
सब अपने थे कोई गैर नहीं था ||
एक बार भटकता हुआ
कोई गैर आ गया
दो बातें की और दिल पे छा गया ||
उस दिन पता चला मैं क्या था
मेरे पास क्या था
जो मैं बांटता था
सब तो उन्हीं का था ,
सब अपने ही थे , आपस में
एक मैं ही तो उनमें गैर था ॥
तभी तो मेरा नहीं किसी से
कभी भी कोई बैर था ॥

मौलिक एवं अप्रकाशित.
डा० विजय शंकर

Views: 759

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 27, 2014 at 11:26am
आदरणीय डॉo आशुतोष मिश्रा जी , आपने रचना को समय दिया , आपको रचना अच्छी लगी , जानकर बहुत प्रसन्नता हुई , बधाई के लिए धन्यवाद .
Comment by Dr Ashutosh Mishra on August 27, 2014 at 11:10am
आदरणीय विजय जी ..आपकी रचनाओं के माध्यम से एक नये आयाम की तरफ दृष्टी पैनी होते है सब अपने लिए मिलते थे ,
कोई मुझसे नहीं मिलता था..स्वार्थ से भरी दुनिया में एक रचनाकार के मन में जो भाव उठते हैं उनका बखूबी चित्रण किया है आपने ..इस शानदार शसक्त राचन के लिए तहे दिल बधाई सादर
Comment by Dr. Vijai Shanker on August 27, 2014 at 12:40am
आदरणीय डॉo प्राची सिंह जी , बहुत बहुत धन्यवाद , आपने एक पारखी दृष्टि से देखा, परखा और कुछ पसंद भी किया. हो सकता है कि अंत आपकी रूचि के अनरूप न बन पाया हो पर वो एक व्यवहारिक सत्य है , लोग भले ही अपनापन दिखाए , हमें अपने काम के प्रति अपना भाव बनाये रखना चाहिए और उसी के प्रति समर्पित रहना चाहिए . वही सही है और जीवन में निर्णय निर्लिप्त होकर ही लेने चाहिए , अंततः वही दीर्घकालिक प्रसन्नता देता है . यही प्रयास किया गया है .वैसे विविधताओं से इंकार भी नहीं किया जा सकता है .
आपने रचना को समय दिया , आपके प्रति सादर आभार . धन्यवाद .
Comment by Dr. Vijai Shanker on August 27, 2014 at 12:23am
आदरणीय पवन कुमार जी , बहुत बहुत धन्यवाद .

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 26, 2014 at 11:29pm

यथार्थ तो कटु ही होता है... व्यवहार में सबके कुछ न कुछ स्वार्थ ही रहते हैं... जो इंसान की उपलब्धियों के इर्द गिर्द जुड़े.. कुछ प्राप्त करने के लोभ या भाव से ही संपर्क साधते हैं. मन अपनों ही द्वारा इस्तेमाल होते जाने के दर्द को महसूसता है... मर्मस्पर्शी कथ्य इस प्रस्तुति का .......... लेकिन अंत नें तार्किकता में कुछ निराश किया.

इस प्रयास पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं आ० डॉ० विजय शंकर जी 

Comment by Pawan Kumar on August 26, 2014 at 6:04pm

सब अपने ही थे कोई गैर नहीं था ।।
बहुत सुन्दर
सारे रंग व्याप्त हैं.....
खुद के समर्पण के भाव झलक रहे हैं
सादर बधाई............

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 25, 2014 at 9:51pm
बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय डॉo गोपाल नारायण जी ,
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on August 25, 2014 at 6:10pm
आदरणीय डाक्टर साहेब
बेहतरीन i लाजवाब i
Comment by Dr. Vijai Shanker on August 25, 2014 at 6:06pm
उम्र बढ़ती है तो वो बातें ही रह जाती हैं जो हम उम्र भर अपने बड़ों से सुनते आते हैं . बस हर चीज़ उसी नज़रिये से दिखने लगती है . आपको विचार प्रस्तुति के लिए धन्यवाद आदरणीय राजेश कुमारी जी .

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 25, 2014 at 5:23pm

आत्म मंथन करते हुए अपने अतीत में झांकना कुछ खोना कुछ पाने का विश्लेषण करना अच्छा लगता है इन्हीं भावों को जीती हुई आपकी प्रस्तुति अच्छी लगी हार्दिक बधाई आपको आ० डॉ.विजय शंकर जी. 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
50 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
18 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Mar 10
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Mar 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service