For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जमीर कीमती है ,रखते हैं - डा० विजय शंकर

हवा में दम है , उड़ा के ले जाये हमको ,
जम गए हम तो खुद ना हीं हटा करते हैं |

हुकूमत है , हुक्मरान बदलते रहते हैं ,
साथ में हम भी बदलें , यह नहीं करते हैं |

मंहगाई है ,दिन ब दिन बढ़ती रहती है ,
भाव बढ़ा लें अपना ,न , हम नहीं करते हैं |

कमोडिटी नहीं हैं , गायब हैं बाजार से ,
ज़िंदा हैं , खिदमत है दुनियां की, करतें हैं |

जमीर कीमती है , औकात है ,रखते हैं ,
सौदागर हैं , यह तिज़ारत नहीं करते हैं |

मौलिक एवं अप्रकाशित.
डा० विजय शंकर

Views: 673

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 11, 2014 at 1:26pm
आदरणीय सौरभ पांडे जी , रचना आपको पसंद आई , धन्यवाद . सुझाव का ध्यान रखूंगा .

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 11, 2014 at 12:15am

आदरणीय विजय शंकरजी,

आपकी इस रचना के लिए बधाई. कहन या कथ्य बहुत ही उम्दा है. आदरणीय भाई अरुन अनन्त के कहे पर विचार करना उचित होगा.

सादर

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 7, 2014 at 10:01pm
आदरणीय गिरिराज जी ,
रचना की बधाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद . चार दशकों की सरकारी सेवा के बाद जो कुछ लिखता हूँ उसका मकसद अपने अनुभवों और भावों को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास है और उसके लिए सरल और सहज , समझ में आने वाली भाषा का प्रयोग करता हूँ. अब वह साहित्य की कौन सी विधा है इस पर ध्यान काम ही देता हूँ . वैसे विश्वास है आपका सानिध्य रहा तो वह भी सीख ही जाऊंगा . सादर .

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 7, 2014 at 7:36pm

आदरणीय विजय भाई , सुन्दर रचना के लिये बधाइयाँ ॥ आदरणीय पर आपने ग़ज़ल कही है तो ये रचना गज़ल नही हो पाई है , बह्र मे कुछ कमियाँ हैं ॥सादर ॥

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 6, 2014 at 10:03pm
बहुत बहुत धन्यवाव आ o अरुण शर्मा ' अनंत ' जी , सुझाव अच्छा है , मूड बन गया तो वो भी हो जायेगा।
Comment by अरुन 'अनन्त' on July 6, 2014 at 5:11pm

आदरणीय विजय जी सुन्दर रचना इसे ग़ज़ल का रूप दीजिये इस रचना पर बधाई स्वीकारें.

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 6, 2014 at 12:32pm
आदरणीय गोपाल नरायन जी , सादर बहुत बहुत धन्यवाद।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 6, 2014 at 11:59am

विजय शंकर जी

क्या ग़ज़ल कही है i बहूत खूब -जमीर कीमती है , औकात है ,रखते हैं ,
                                          सौदागर हैं , यह तिज़ारत नहीं करते हैं

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 6, 2014 at 11:55am
प्रिय जितेन्द्र जी , बहुत बहुत धन्यवाद .
Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 6, 2014 at 11:10am

जमीर कीमती है , औकात है ,रखते हैं ,
सौदागर हैं , यह तिज़ारत नहीं करते हैं........वाह! बहुत खूब, क्या बात कही है आपने. हार्दिक बधाई आदरणीय डा.विजय जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service