For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघुकथाः कौआ (रवि प्रभाकर)

कौआ आज फिर प्यासा था। लेकिन अब उसे हर हर रोज़ कंकड़ पत्थर इकट्ठे करते हुए बहुत कष्ट होने लगा था. वह इस रोज़ रोज़ के संघर्ष से मुक्ति चाहता था। फिर एक दिन अचानक ही उसने भगवे वस्त्र धारण कर लिए, माथे पर लंबा सा तिलक लगाया एक बड़ी सी स्टेज सजा कर ‘कांव-कांव’ करने लगा। देखते ही देखते अनगिनत लोग उसके अनुयायी बन उसकी जय जयकार करने लगे । अब वह सयाना कौआ बड़े आराम से दिन भर ‘कांव-कांव’ करता, क्योंकि उसकी ‘भूख’ व ‘प्यास’ का जीवन भर के लिए जुगाड़ हो चुका था।

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 801

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on December 20, 2013 at 12:49pm

यथार्थ गहन अर्थप्रधान लघुकथा 

हार्दिक बधाई आ० रवि प्रभाकर जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 20, 2013 at 3:45am

वाह वाह वाह .. अनुज रविजी.. ! क्या सटीक निशाना लगाया है आपने !
इस अत्यंत सफल लघुकथा पर हृदय से बधाई स्वीकारें. मन झूम गया है. बहुत खूब !

वैसे, वो कौआ तनिक जल्दिया गया. अगर वो भगवा ओढ़ने और मंच सजाने की जगह इस दिसम्बर मास की सुबह-सुबह कैरोल्स गाता रहता और देर शाम गये सुसज्ज मंच से माइक पर दिव्य-दृष्टि दे पाने का सुप्रचार किया करता, तो शायद उसकी भूख-प्यास की ही नहीं उसकी पीढियों के जीने की व्यवस्था होजाती. .. हा हा हा..
ऐसों का तो पूरा कॉर्पोरेट काम करता है ! उस लिहाज से भगवाधारी कौए बेचारे बहुत पिछड़े हैं ! ..   :-))))
शुभ-शुभ

Comment by annapurna bajpai on December 19, 2013 at 12:54pm

वाह !! आ0 रवि प्रभाकर जी बड़ी सुघडता से आपने प्रस्तुत की है कौवे की कांव कांव । बधाई इस लघु कथा के लिए । 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on December 19, 2013 at 8:41am

वाह ! इन्सान की नादानी पर कौवे की बुद्धिमानी भारी पड़ गई, बहुत बढ़िया लघुकथा आदरणीय रवि जी, हार्दिक बधाई स्वीकारें

Comment by vandana on December 19, 2013 at 6:44am

बहुत खूब आदरणीय रवि सर बेहतरीन लघुकथा 

Comment by AVINASH S BAGDE on December 18, 2013 at 11:32pm

वाह! क्या खूब लिखा है, कौवे की बुद्धिमानी ..आज  ka कौआ !!!

Comment by Priyanka singh on December 18, 2013 at 10:19pm

आज का सच ......कम में ज्यादा कह दिया आपने..... बधाई सर 

Comment by Sanjay Mishra 'Habib' on December 18, 2013 at 6:12pm

क्या खूब.... वाह!!!

आदरणीय रवि भाई जी सादर बधाई स्वीकारें...

Comment by Shyam Narain Verma on December 18, 2013 at 10:07am
सुन्दर लघुकथा हेतु बधाई.............

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 18, 2013 at 8:32am

आदरणीय रवि भाई , ढ़ोंगी साधुओं की अच्छी खिचाई की आपने , सुन्दर लघु कथा के लिये बधाई ।

वैचारिक रूप से केवल भगवा रंग के ढोंगियों पर निशाना बांधने के खिलाफ हूँ , जब ये  हर वर्ग , हर रंग के कपड़े पहनने वाले ढोंगी कर रहे हों । जरा सोच के देखियेगा ॥ शायद मै सही लगूँ ॥

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post ग़ज़ल
"सर नमस्कार मुझे ग़जल का ज्ञान नहीं है  अरकान आदि को नहींं जानता हूँ। बस भव में कुछ लिख देता हूँ।"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service