For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

निजत्व की खातिर

निजत्व की खातिर
कर्तव्यो की बलिवेदी से
कब तक भागेगा इन्सान
ऋण कई हैं
कर्म कई हैं
इस मानव -जीवन के
धर्म कई हैं
अचुत्य होकर इन सबसे
क्या कर सकेगा
कोई अनुसन्धान
कई सपने हैं
कई इच्छाये हैं
पूरी होने की आशाये हैं
पर विषयों के उद्दाम वेग से
कब तक बच सकेगा इन्सान
भीड़-भाड़ है
भेड़-चाल है
दाव-पेंच के
झोल -झाल है
इनसे बच कर अकेला
कब तक चलेगा इन्सान
कौन है ईश्वर
जीवन क्या है
मै कौन हूँ
क्यूँ आया हूँ
जिज्ञासायों के कई भंवर हैं
डूब के इनमे
अपनों से कब तक
मुख मोड़ सकेगा इन्सान

Views: 1326

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राकेश त्रिपाठी 'बस्तीवी' on April 5, 2012 at 2:47pm

आदरणीया महिमा जी, सादर! महीने की सर्व श्रेष्ठ रचना चुने जाने हेतु हार्दिक बधाई, याद रखिये ये वह मंच नहीं है जहां लोग सिर्फ वाह वाह करते हैं, इस मंच पर जौहरी की तरह पारखी लोग बैठे हैं, और यहाँ पर आपकी प्रतिभा को सराहा जाना सचमुच में एक लाइफ-टाइम एचीवमेंट है, रचना तो कई एक बार बढ़ी थी, एक बार फिर बढ़ी, और अच्छी लगी, बधाई स्वीकार करें.

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on April 5, 2012 at 2:36pm

महीने की सर्वश्रेष्ठ रचनाकार चुने जाने पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें महिमा जी! आपका परिश्रम रंग लाया है| :-)))

Comment by दुष्यंत सेवक on April 5, 2012 at 1:21pm

रचना की सुन्दरता को पुरस्कार की सराहना ने और बढ़ा दिया है.. बधाई स्वीकार करें महिमा जी..  

Comment by MAHIMA SHREE on April 5, 2012 at 1:01pm
आदरणीय मीनू दी,

आपका फिर से बहुत-2 हार्दिक धन्यवाद...स्नेह बनाये रखे...
Comment by MAHIMA SHREE on April 5, 2012 at 12:56pm

आदरणीय प्रदीप सर,
सदार चरण स्पर्श,
आपका हार्दिक धन्यवाद..आपके स्नेह और आशीर्वाद का ये फल है..और क्या कहू..
जब परम आदरणीय प्रधान संपादक जी ने मुझे फोन पे बोला मैं "योगराज प्रभाकर "
तो मैं बिलकुल चोंक सी गयी , ऐसा लगा जैसे अभी नींद से किसी ने झटके से उठाया दिया हो , फिर उन्होंने जब बताया की मेरी कविता को प्रथम पुरस्कार के लिए चुन लिया गया है..तो फिर से लगा मैं सपना तो नहीं देख रही ...फिर उन्होंने कहा आप obo खोल के देखे विश्वास हो जायेगा..मैं तो ख़ुशी से पागल हो गयी उन्हें ठीक से धन्यवाद भी नहीं कह पायी....
मेरे ऑफिस में साईट ठीक से खुलती नहीं कुछ पेज ही खुलते है , और कुछ नहीं खुलते किसी का भी कई फोटो नहीं दीखता अतः घर शाम को जाकर ही ठीक से देख पाऊँगी. ...

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 5, 2012 at 12:01pm

SNEHI MAHIMA,

SADAR,

SNEHI MAHIMA KISKI MAHIMA GAAYI 

PURUSKAR MUBARAK TUMKO 

BAHUT BAHUT BADHAI."

GHANE PAHLE DI BADHAI 

ANTAR JAAL PE TUM TAK NA PAHUNCI 

MERE PANNE PE PADI DIKHAI.

PUNAH PRESIT SHUBH KAMANA

ORDER DE DO JAAI PAISA MAIN DE DUNGA

SABKO BANTO KHUB MITHAI, JAY OBO . 

Comment by minu jha on April 5, 2012 at 11:32am

बहुत बहुत बधाई महिमा जी,यूंहि तरक्की के शिखर को प्राप्त करें,शुभकामनाएं

Comment by MAHIMA SHREE on April 5, 2012 at 11:31am
आदरणीय अरुण जी , आदरणीय अभिनव जी, प्रिय विन्देस्वारी भाई...आप सबको मेरा नमस्कार और हार्दिक धन्यवाद, आप सबके शुभकामनायो का ही ये फल है....आशा है हमेशा आप सबका साथ मिलता रहेगा.....
Comment by MAHIMA SHREE on April 5, 2012 at 11:24am
आदरणीय सौरभ सर,
सादर प्रणाम ,
आपका हार्दिक धन्यवाद , आप गुनीजनो का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा तो जरुर आगे प्रयास अच्छा करती रहूंगी...स्नेह बनाये रखे...सादर आभार..
Comment by Arun Sri on April 5, 2012 at 11:05am

बहुत बहुत बधाई महिमा जी ! शुभकामनाए !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
20 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
20 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Mar 11
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service