For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल :- कुछ टूट रहा टूटती आवाज़ की तरह

ग़ज़ल :- कुछ टूट रहा टूटती आवाज़ की तरह  
 
कुछ टूट रहा टूटती आवाज़ की तरह  ,
मुझको लगे है ज़िन्दगी मजाज़ की तरह |
 
हर सिम्त तमाशाई तमाशाई खड़े हैं ,
मैं डूब रहा डूबते जहाज़ की तरह |
 
मैं अपने रंजो गम का सबब ढूंढ रहा था ,
तुमको मेरी मुद्रा लगी नमाज की तरह |
 
घर के बुजुर्ग कोने में आंसू बहा रहे ,
सरकार के गोदाम में अनाज की तरह |
 
अन्ना का हश्र देखकर मानेगा न बापू ,
वो दौर न था आज के समाज की तरह |
 
कोयल की कूक में विरह की टेर भी सुने ,
आनंद ले रहे हैं जो खमाज की तरह |
 
बातों  की चाशनी में इरादे छिपे हुए ,
आँखों में उनकी भूख किसी बाज़ की तरह |
 
[जगजीत को सुनते हुए .. उनके जाने के बाद ]
 
     - अभिनव अरुण {10102011}

Views: 551

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Shashi Mehra on October 19, 2011 at 7:25pm

मैं अपने रंजो गम का सबब ढूंढ रहा था |
तुमको मेरी मुद्रा लगी नमाज की तरह || achhi fikr hai.

Comment by Abhinav Arun on October 14, 2011 at 6:41pm
adarniy shri Bagi ji ke sneh sikt shabdon ke liye hardik abhaar.

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on October 13, 2011 at 10:00pm

घर के बुजुर्ग कोने में आंसू बहा रहे ,
सरकार के गोदाम में अनाज की तरह |
 
अन्ना का हश्र देखकर मानेगा न बापू ,
वो दौर न था आज के समाज की तरह |

 

भाई अरुण जी एक एक शेर दिल को झंकृत कर रहा है, बहुत ही खुबसूरत ग़ज़ल की प्रस्तुति है, बधाई स्वीकार करे, आदरणीय जगजीत सिंह का जाना एक शुन्य का सृजन कर दिया है जिसको भर पाना मुमकिन नहीं है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों के साथ साथ करोड़ों प्रशंसको को इस आपार दुःख सहन करने की शक्ति भी |

Comment by Abhinav Arun on October 12, 2011 at 2:50pm
Aradhna ji Saurabh Ji & Virendra ji aapne mere pryaas ko saraha Hardik Abhaar !!
Comment by Aradhana on October 12, 2011 at 1:03pm

सुना है पहले भी ऐसे में बुझ गये हैं चिराग

दिलों की खैर मनाओ बड़ी उदास है रात.

बहुत सुंदर श्रधांजलि अरुण जी,

ख़ास कर,

कुछ टूट रहा टूटती आवाज़ की तरह  ,

मुझको लगे है ज़िन्दगी मजाज़ की तरह | 

हर सिम्त तमाशाई तमाशाई खड़े हैं ,

मैं डूब रहा डूबते जहाज़ की तरह |

वाह!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 12, 2011 at 12:55pm

आपकी श्रद्धांजलि में मैं अपने सुर लगाता हूँ और नियंता के फ़ैसले पर नत होता हूँ. ..

हर सिम्त तमाशाई तमाशाई खड़े हैं ,

मैं डूब रहा डूबते जहाज़ की तरह |

मैं अपने रंजो गम का सबब ढूंढ रहा था ,

तुमको मेरी मुद्रा लगी नमाज की तरह |

कुछ ऐसे लोग होते हैं जो चुपचाप अपने-अपने-से पलों का हिस्सा बन जाते हैं और ग़ुमान तक नहीं होता कि बग़ैर उनके ज़माना कैसा होगा.जगजीत सिंह ऐसे ही लोगों में से थे जिन्हों ने हमसब की भावनाओं को स्वर दिया था. आज भावनाएँ कुछ देर सही ख़ामोश हैं.

 

 

हर सिम्त तमाशाई तमाशाई खड़े हैं ,
मैं डूब रहा डूबते जहाज़ की तरह |
 
मैं अपने रंजो गम का सबब ढूंढ रहा था ,
तुमको मेरी मुद्रा लगी नमाज की तरह |
Comment by Veerendra Jain on October 12, 2011 at 11:44am

bahut hi umda..badhai Arun ji...

Comment by Abhinav Arun on October 12, 2011 at 10:23am
सही कहा श्री इमरान जी !! जगजीत की आवाज़ ख़ामोशी में भी शम्मा सी रोशन रहेगी सदा सदा .. 
Comment by इमरान खान on October 12, 2011 at 10:00am

क़लम रुक रही है, बहर खो रही है,
मुसलसल खड़ी ये, गज़ल रो रही है।
अलविदा है शहंशाह ए ग़ज़ल अलविदा.... :(((((((((

(ख़ामोशी खुद अपनी सदा हो, ऐसा भी हो सकता है .. सुनते हुए .. )

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
21 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service