For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

Zaif's Blog (17)

ग़ज़ल - थामती नहीं हैं पलकें अश्कों का उबाल तक (ज़ैफ़)

 212 1212 1212 1212 

थामती नहीं हैं पलकें अश्कों का उबाल तक

भूल-सा गया है दिल भी, धड़कनों की ताल तक 

दो दिलों की दास्ताँ न कोई समझा है यहाँ 

अपना इश्क़ आ ही पहुँचा जुर्म के मलाल तक 

ऐ ख़ुदा, रखूँ मैं तुझसे रहमतों की आस क्या

मैं पहुँचता ही नहीं कभी तेरे ख़याल तक 

हाय! आ रहा है प्यार झूठे ग़ुस्से पर तेरे 

लाल शर्म से पड़े हैं यार, तेरे गाल तक 

आशना तुझे कहा है मैंने जाने किसलिए

पूछता…

Continue

Added by Zaif on January 12, 2023 at 7:30pm — 2 Comments

ग़ज़ल (ज़ैफ़)

2122 1212 22/112

इश्क़ में दिल-जले नहीं होते

काश के तुम मिरे नहीं होते

बस ज़रूरत बिगाड़ देती है

लोग वर्ना बुरे नहीं होते

यूँ चमत्कार रोज़ होते हैं

बस हमारे लिए नहीं होते

दोष मत दो नसीब को अपने

दुनिया में ग़म किसे नहीं होते

एक बिजली जला गई थी यूँ

ये शजर अब हरे नहीं होते

तोड़ना दिल मुझे भी आता है

काश तुम फूल-से नहीं होते

'ज़ैफ़' उनका तो हो गया लेकिन

वो…

Continue

Added by Zaif on January 6, 2023 at 7:27pm — 7 Comments

पुरानी ग़ज़ल (ज़ैफ़)

11212 11212 11212 11212 

हैं यूँ ज़िंदगी ने सितम किए, मुझे क्या से क्या है बना दिया

मैं तो आसमाँ के सफ़र में था, मुझे ख़ाक में ही मिला दिया

ये ख़ुशी भी दर्द समेत थी, कि ग़मों के सहरा की रेत थी

जो ख़ुशी ने लाके दिया मुझे, मिरे ग़म ने उसको भी खा दिया

मिरे दिल में दर्द ही दर्द था, कि तमाम उम्र ये सर्द था

लहू सारा दिल ने उड़ेल कर यूँ नज़र के रस्ते गिरा दिया

जो दिल-ओ-जिगर से भी प्यारा था, जिसे अपना कहके पुकारा…

Continue

Added by Zaif on December 26, 2022 at 9:17pm — 6 Comments

ग़ज़ल - सज़ा तय हुई है ख़ता के बग़ैर (ज़ैफ़)

122 122 122 12

सज़ा तय हुई है ख़ता के बग़ैर

गला जाएगा अब रज़ा के बग़ैर

मेरे सब्र की इंतिहा देखिए

शिफ़ा चाहता हूँ दवा के बग़ैर

तेरे दाम-ए-तज़्वीर की ख़ैर हो

रिहा हो गया हूँ क़ज़ा के बग़ैर

तेरी बेवफ़ाई प कबतक जियूँ

कभी इश्क़ कर ले दग़ा के बग़ैर

अजब रस्म-ए-दुनिया है क़ाबिज़ यहाँ

न कुछ भी मिले इल्तिजा के बग़ैर

अना से छुटा तो ख़याल आया है

मैं कुछ भी नहीं हूँ ख़ुदा के…

Continue

Added by Zaif on December 24, 2022 at 2:48pm — 5 Comments

ग़ज़ल - अभी दुश्मनी में वो शिद्दत नहीं है

122 122 122 122

अभी दुश्मनी में वो शिद्दत नहीं है

हवा को चराग़ों से दिक़्क़त नहीं है

सभी को यहाँ मैं ख़फ़ा कर चुका हूँ

मुझे सच छुपाने की आदत नहीं है

मुझे है बहुत कुछ बताने की चाहत

मगर बात करने की मोहलत नहीं है

किसी से तुझे क्यों मिलेगी मुहब्बत

तुझे जब तुझी से मुहब्बत नहीं है

हक़ीक़त कहूँ तो मैं हूँ ख़ैरियत से

मगर ख़ैरियत में हक़ीक़त नहीं है

मिरे दिल पे तेरी हुक़ूमत है…

Continue

Added by Zaif on November 19, 2022 at 12:07am — 4 Comments

ग़ज़ल (फ़ेलुन बह्र)

(आ. समर सर जी की इस्लाह के बाद)

(22 22 22 22)

सोचा कुछ तो होगा उसने

हमको मुड़कर देखा उसने

कौन वफ़ा करता है ऐसी

सारी उम्र सताया उसने 

जुड़ता कैसे ये टूटा दिल

टुकड़े करके छोड़ा उसने 

जब-जब ज़िक्र-ए-उल्फ़त छेड़ा

तब-तब मुझको टोका उसने 

उसको कौन समझ सकता था

बदला रोज़ मुखौटा उसने 

जिसको सबसे बढ़कर चाहा

छोड़ा मुझको तन्हा उसने 

जाकर वापस…

Continue

Added by Zaif on November 18, 2022 at 7:32pm — 6 Comments

ग़ज़ल (रोटी)

2122 1212 22/112

जितनी क़िस्मत में थी लिखी रोटी

सबको उतनी ही मिल सकी रोटी

मुफ़्लिसी, भूख, दर्द, दुख, आंसू

हां, बहुत कुछ है बोलती रोटी

याद परदेस में भी आती है

मां के हाथों की वो बनी रोटी

ज़ाइक़ा कुछ अलग ही है इनका

वो नमक-मिर्च, वो दही-रोटी

रो रहा है सड़क पे इक बच्चा-

'दो दिनों से नहीं मिली रोटी'

कीं बहुत 'ज़ैफ़' कोशिशें हमने

बन न पाई वो गोल-सी…

Continue

Added by Zaif on November 8, 2022 at 5:30am — 8 Comments

ग़ज़ल - यूँ मुहब्बत हो गई है

2122 2122

यूँ मुहब्बत हो गई है

गोया आफ़त हो गई है

बिन बताये जा रही हो

इतनी नफ़रत हो गयी है?

तुम भी चुप हो, मैं भी चुप हूँ

एक मुद्दत हो गयी है

नींद क्योंकर आए हमको?

अब तो उल्फ़त हो गयी है

पास मेरे आ गयी तुम

थोड़ी राहत हो गयी है

यूँ ख़ुदी से लड़ रहा हूँ

ज्यूँ बग़ावत हो गयी है

'ज़ैफ़' उसके जाते ही ये

क्या क़यामत हो गयी है!

(मौलिक…

Continue

Added by Zaif on October 29, 2022 at 4:36am — 10 Comments

ग़ज़ल - कैसे कोई ख़ुश रहे जब दिल ही में आज़ार हो तो

2122 2122 2122 2122



इक भी आंसू क्यों गिरे जब आंख शोला-बार हो तो

कैसे कोई ख़ुश रहे जब दिल ही में आज़ार हो तो



आपसे है जंग तो मंज़ूर है ये सरफ़रोशी

क्या करें जब आपके ही हाथ में तलवार हो तो



लग रही है ज़िंदगी भी कुछ दिनों से अजनबी सी

लौट आना तुमको मुझसे थोड़ा सा भी प्यार हो तो



क्या किसी के सामने अब राज़े-ज़ख़्मे-पिन्हां खोलें

आपका ग़म-ख़्वार ही जब दुश्मनों का यार हो तो



तूने गरचे तोड़ डाले सारे नाते एक पल में

एक वहशी…

Continue

Added by Zaif on September 29, 2021 at 7:30pm — 2 Comments

तरही ग़ज़ल - (अब तुमसे दिल की बात कहें क्या ज़बाँ से हम)

221 2121 1221 212



भागें कहाँ तलक ग़मे-आहो-फ़ुगाँ से हम

जाऐंगे तेरे इश्क़ में इक रोज़ जाँ से हम



बोला था सच, पलट नहीं पाए बयाँ से हम

अब तंग आ चुके हैं ख़ुद अपनी ज़बाँ से हम



लो देखते ही देखते सब सफ़्हे जल पड़े

क्या लिख गए सियाही-ए-सोज़े-निहाँ से हम!



इक फूल था कि मुरझा गया सर-ए-गुलसिताँ

इक उम्र थी कि गुज़रे थे दौरे-ख़िजाँ से हम



आओ सिखा दूं तुमको निगाहों की गुफ़्तगू

अब तुमसे दिल की बात कहें क्या ज़बाँ से… Continue

Added by Zaif on September 28, 2021 at 6:46pm — 8 Comments

कोई ऐसा मिला प्यार की राह में

कोई ऐसा मिला प्यार की राह में,

इक नज़र में ही उसपर फ़िदा हो लिए..

क्या कशिश थी उन आंखों में, हम क्या कहें?

देखते ही वो मेरे ख़ुदा हो लिए..

-

उनकी सूरत की जो रोशनी मिल गयी

शायरी के लिए, शायरी मिल गयी.

एक पल में न जाने ये क्या हो गया?

हमको ऐसा लगा हर ख़ुशी मिल गयी.



इस नज़ाकत से उनकी निगाहें झुकीं,

दिल के अहसास सारे फ़ना हो लिए..

(कोई ऐसा मिला प्यार की राह में,

इक नज़र में ही उसपर फ़िदा हो लिए..)

**

शाम ढल-सी गयी, रात होने… Continue

Added by Zaif on April 7, 2017 at 11:03am — 7 Comments

ग़ज़ल - चींटियों को देखना तुम

2122 2122 2122 212



होंठ पर अटकी सदा की लर्ज़िशें* क्या होती हैं?

छोड़ दें जब साथ अपने, गर्दिशें क्या होती हैं?



आपने दिल तोड़ डाला खेलकर जज़्बात से,

मेरे टूटे दिल से पूछो, ख़्वाहिशें क्या होती हैं?



क्यों हुई घर में लड़ाई, ये बड़ों से पूछिये!

बच्चों से मत पूछिये के रंजिशें* क्या होती हैं?



छूटने की, मौत से, होती हैं सौ गुंजाइशें,

ज़िंदगी से बचने की गुंजाइशें क्या होती हैं?



दो दिलों में प्यार होना सर्द बूँदों के तले,

इश्क़ वालों… Continue

Added by Zaif on February 8, 2015 at 2:40pm — 8 Comments

नज़्म - वो शख़्स मुझको मिल गया - (ज़ैफ़)

(2122 2122 2122 212)



दो दिलों ने एक होने का किया है फ़ैसला,

अब हमारे दरमियाँ कोई भरम होगा नहीं।

मैं तुझी पे वार दूँ जो कुछ भी मेरे पास है,

इक दफ़ा बस बोल दे, ये प्यार कम होगा नहीं।



जो उजाला चाहिए था ज़िंदगी के वास्ते,

वो तिरी सूरत की मीठी धूप में मुझको मिला।

मैं जिसे भी ढूँढता था हर चमन में, बाग़ में,

वो महकता फूल तेरे रूप में मुझको मिला।



आज सबके सामने, करता हूँ इज़हारे-वफ़ा,

हाँ तिरी चाहत में मेरी जाँ गयी औ' दिल गया,

ज़िंदगी से,… Continue

Added by Zaif on August 15, 2014 at 5:34am — 5 Comments

ग़ज़ल - आदत हो गयी है

(2122 2122)



इक बुरी लत हो गयी है।

तेरी आदत हो गयी है।



नींद किसको आएगी अब?

जब मुहब्बत हो गयी है।



इश्क़ करवट ले रहा है,

इक शरारत हो गयी है।



शायरी जो मैंने लिक्खी,

प्यार का ख़त हो गयी है।



तुम भी चुप हो मैं भी चुप हूँ,

एक मुद्दत हो गयी है।



यूँ ख़ुदी से लड़ रहा हूँ,

ज्यूँ बग़ावत हो गयी है।



बिन बताये जा रहे हो!

इतनी नफ़रत हो गयी है?



मैंने तो उल्फ़त करी थी,

पर इबादत हो गयी… Continue

Added by Zaif on July 10, 2014 at 8:35am — 10 Comments

ग़ज़ल- तुझे अपना किये बग़ैर (ज़ैफ़)

(221 2121 1221 212/1)



जब कर लिया है इश्क़ भी, सोचा किये बग़ैर।

मैं दम न लूँगा अब तुझे अपना किये बग़ैर।



ये दिल की लेन-देन है, नुकसान हो गया तो?

ये सौदा मत ही करना, भरोसा किये बग़ैर।



यूँ काम कीजिये कि सलामत रहे अना* भी,

हर काम कीजे अपने को 'छोटा' किये बग़ैर।

(*ego)



उन चाहतों का घोंट दे ऐ दिल गला, कि जिनका

चलता नहीं है काम, तमाशा किये बग़ैर।



मजबूरियाँ अजब हैं तवायफ़ की, क्या करे वो?

खाना नहीं हो पाता है धंधा किये… Continue

Added by Zaif on June 3, 2014 at 9:01pm — 8 Comments

ग़ज़ल - बेख़ुदी की बात कर

(2212 2212)



या बेख़ुदी की बात कर।

या दिल्लगी की बात कर। 



तू ये बता क्या हाल है?

अपनी ख़ुशी की बात कर। 



अब उस सदी की बात क्यूँ?

तू इस सदी की बात कर। 



जो याद करता हो तुझे,

तू भी उसी की बात कर। 



या तो ख़ुदा का नाम ले,

या बंदगी की बात कर। 



जो कान में रस घोल दे,

उस बांसुरी की बात कर। 



है क्या रखा इस जंग में?

कुछ आशिक़ी की बात कर। 



जो भेंट ज्वाला की चढ़ी,

उस…

Continue

Added by Zaif on May 28, 2014 at 9:30am — 16 Comments

एक कोशिश - ग़ज़ल

(2212 2212)

********************

थे साथ मेरे जो कभी

मेरे नहीं थे वो कभी

कुछ दर्द कम तो हो मिरा, 

ये घाव सी डालो कभी

जी को ज़रा ख़ामोश कर,

इन आँसुओं को रोक भी

कबतक दुखों से काम लूँ?

कोई ख़ुशी भी दो कभी

मैं ही सदा पलटा करूँ?

तुम भी मुझे रोको कभी

जिनका नहीं कोई कहीं,

उनके लिए भी रो कभी

जो मैं सही हूँ, 'दाद' दे,

जो मैं ग़लत हूँ, टोक भी

माँ ही…

Continue

Added by Zaif on March 28, 2014 at 5:30pm — 9 Comments

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
15 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Monday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service