For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" - अंक 32 (Now Closed with 777 Replies)

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 32 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का तरही मिसरा जनाब ज़िगर मुरादाबादी की गज़ल से लिया गया है | 

"अब यहाँ आराम ही आराम है "

    2122      2122      212 

फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन 

(बह्र: रमल मुसम्मन महजूफ)
 
रदीफ़ :- है 
काफिया :- +आम (आराम, ईनाम, अंजाम, जाम, शाम, नाम, बेकाम आदि)

अवधि :-    26 फरवरी दिन मंगलवार से दिनांक 28 फरवरी दिन गुरूवार  

अति आवश्यक सूचना :-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के इस अंक से प्रति सदस्य अधिकतम दो गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं |
  • एक दिन में केवल एक ही ग़ज़ल प्रस्तुत करें
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिएँ.
  • तरही मिसरा मतले में इस्तेमाल न करें
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी रचनाएँ लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.  
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें.
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये  जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी. . 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 26 फरवरी दिन मंगलवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें | 



मंच संचालक 
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य, प्रबंधन समूह) 
ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 16141

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बदल युग लेता जब अपना नाम है,

साथ वो ले के आता नया पैगाम है ।

हम नहीं हर कोई इस में बह गया,

गाँव का चाहे शहर यही  अंजाम है ।

'खाश' बन कर चलता जो था कभी,

आज बन कर चल रहा वो आम है ।

बस इतना सा वो करता  है सफर, 

टूट जाता है बदलता कभी जाम है ।

बोलता अब क्यूँ बस्ती  का आदमी,

लग रहा  उस पे  अब ये  इलज़ाम है ।

आदरणीय भाई मोहन!गजल कहने का अच्छा प्रयास हुआ है,जिसके लिये आपको बधाई।
लेकिन गठन के दृष्टिकोण से मुझ नाचीज को गजल कुछ जमी नहीं।क्या इस गजल पर कुछ समय और नहीं दिया जाना चाहिये?

//बदल युग लेता जब अपना नाम है,

साथ वो ले के आता नया पैगाम है ।//

युग बदल लेता जो अपना नाम है,

साथ वो लाता नया पैगाम है ।

आदरणीय मोहन बेगोवाल जी, आपकी ग़ज़ल में काफिया और रदीफ़ को अच्छे से निभाया गया है, किन्तु ग़ज़ल वजन (बहर) में नहीं है । सभी मिसरों को 2122 - 2122 -  212 मात्रा पर सेट कीजिये ।

इस प्रस्तुति हेतु आभार ।  

हिन्दी गज़ल में नई नई कोश्शि कर रहा हूँ , आप के होंसला  देने का धन्यवाद दोस्तों

 , 

प्रयास के लिए आपको बहुत बहुत बधाई मोहन जी ...शुभकामनाएं 

बहुत अच्छा प्रयास किया है आपने बाकी विद्व्जनो ने कह ही दिया उम्मीद है अगले मुशायरे में आप पूरी तैयारी के साथ आयेंगे शुभ कामना

आदरणीय मोहन जी गजल की तो बहुत मालूमात नहीं किन्तु तीसरे शेर में आपने "खाश" शब्द वापरा है. शायद आप 'ख़ास' कहना चाह रहे हैं. सभी शेर अच्छे भाव प्रस्तुत कर रहे हैं. सुन्दर गजल प्रयास पर बहुत बहुत दाद कुबुलें.  

sunder prayas

भाई मोहनजी, आपने बहुत सही किया कि अभ्यास की अपनी प्रस्तुति साझा की. आप बह्र के वज़्न को देखकर वैसे शब्द प्रयोग करते चलें. इस तरही मुशायरे की सभी ग़ज़लों और उन पर टिप्पणियों को पढ़ते जायें. साथ ही, इस मंच के समूह ग़ज़ल की कक्षा को भी ज्वाइन कर लें. आपको बहुत कुछ  समझ में आने लगेगा.

शुभेच्छाएँ.

प्रयास के लिए बहुत बहुत बधाई आपको आदरणीय

बदल युग लेता जब अपना नाम है,

साथ वो ले के आता नया पैगाम है ।

सत्य है 

आदरणीय मोहन जी 

सादर बधाई 

ग़ज़ल के नियम से मैं वाकिफ़ नहीं हूँ.  लेकिन भाव और कहने पर प्रसन्न होता रहता हूँ...

बदल युग लेता जब अपना नाम है,

साथ वो ले के आता नया पैगाम है ।...बहुत खूब..

'खाश' बन कर चलता जो था कभी,

आज बन कर चल रहा वो आम है ।...अब् तो आम ही अचानक खास बन जाते हैं...

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
4 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
4 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
7 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
11 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
11 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service