For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल @ महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month )

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को एडमिन का प्रणाम.
यह घोषित करते हुये मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है कि OBO पर पोस्ट होने वाली अच्छी रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल आपके OBO प्रबंधन टीम द्वारा की जा रही है, प्रत्येक महीने में ओपन बुक्स ऑनलाइन पर पोस्ट होने वाली रचनाओं से किसी एक सर्वश्रेष्ठ रचना को चुनकर उसे मुख्य पृष्ठ पर महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के रूप में लेखक / लेखिका के छाया चित्र के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

इसके लिये ओपन बुक्स ऑनलाइन के प्रधान संपादक की अध्यक्षता मे एक पांच सदस्यों की निर्णायक कमेटी बनाई गई है जो प्रत्येक महीने के 1 से लेकर माह की आखिरी तारीख तक पोस्ट होने वाली रचनाओं से अपनी-अपनी पसंद की किन्ही दो रचनाओं का चुनाव कर प्रधान संपादक को देंगे, पुनः उन चुनी हुई रचनाओ से प्रधान संपादक महोदय किन्ही एक रचना का चुनाव करेंगे जो उस महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना होगी तथा उस रचना को "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" के रूप मे अगले महीने के 5 तारीख तक मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित कर दिया जायेगा |
महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के चयन का अंतिम निर्णय OBO के प्रधान संपादक का होगा तथा इसपर किसी भी सदस्य या पाठक को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होगा |

 

संशोधन :-

 

  • माह जुलाई से एक छोटा सा संशोधन किया गया है, तदनुपरांत अब महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना का शीर्षक लिंक सहित व रचनाकार के छाया चित्र के साथ ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया जायेगा, पाठक रचना के शीर्षक पर क्लिक कर पूरी रचना पढ़ सकते है |

 

  • जनवरी 2012  से "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना" को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा | 

           पुरस्कार का नाम      :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"

           पुरस्कार की राशि     :- रु. 551/- मात्र ( अब 1100/-जनवरी 2013 से सशोधित) 
          पुरस्कार के प्रायोजक :- ( जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 तक )

                                                     गोल्डेन बैंड इंटरटेनमेंट ( G-Band )
                                             H.O.F-315, Mahipal Pur-Ext. New Delhi.

 

जनवरी 2013 से पुरस्कार राशि रु. 1100/-  Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali  के सौजन्य से कर दिया गया है ।

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जायेगी, यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |

Views: 25130

Reply to This

Replies to This Discussion

आभार आदरणीय श्री रक्ताले जी !!

ओ बी ओ प्रबंधन,  Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali एवं समस्त टीम , विशेषकर सम्माननीय श्री बागी जी , श्री योगराज जी , श्री सौरभ जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता प्रकट करता हूँ जो मुझ अकिंचन की रचना को पुरस्कार के योग्य समझा । हार्दिक आभार !! ओ बी ओ से गत करीब दो वर्षों से जुड़ाव है और इस संपर्क ने साहित्य को नयी उर्जा दी है और समृद्ध किया है मुझे । यहाँ उपर्युक्त नामो के अलावे भी आदरणीय श्री अम्बरीश जी , श्री राणा जी , श्री वीनस जी आदि का स्नेह और रचनात्मक मार्गदर्शन मिलता रहा है सभी के प्रति दिल से साधुवाद !! सीमित संसाधनों और विपरीत स्थितियों में ही "आह " से "गान " का सृजन होता है । आप सबका स्नेह और सहयोगात्मक मार्ग दर्शन मेरी इस यात्रा की मशाल है । पुनश्च , हार्दिक धन्यवाद समस्त ओ बी ओ परिवार एवं Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali का इनका यह साहित्यिक अवदान कालजयी सिद्ध होगा  !!

जनवरी -13 / प्रकाशित 05 फरवरी से 05 मार्च 

शीर्षक :- शब्द
रचनाकार :- श्री राजेश कुमार झा
गृह स्थान :-
कोलकाता 
वर्तमान स्थान :-
कोलकाता 
पुरस्कार का नाम :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"
पुरस्कार की राशि :-
रु. 1100/- मात्र
प्रायोजक :- Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali

जनवरी माह की सर्व श्रेष्ठ रचना का पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई श्री राकेश कुमार झा जी 

आदरणीय राजेश कुमार झा जी, आपकी रचना शब्द इस मंच हेतु विगत माह की उपलब्धि रही. आपकी रचनाधर्मिता और तदनुरूप रचनाकर्म को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ. विश्वास है, आपके रचना-प्रयास और सहयोग से यह मंच लाभान्वित होता रहेगा.

पुनः हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ.. .

आ. राजेश झा जी आपकी रचना 'शब्द" को माह की सर्वश्रेष्ठ रचना पुरूस्कार का सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये.

राजेश कुमार झा जी आपकी रचना शब्द को माह कि बेहतरीन रचना के चयन हेतु हार्दिक बधाई|

अभी-अभी यात्रा से लौटा और साईट खोलते ही यह शुभ संवाद मिला । कुछ कहने को शब्‍द नहीं, आभार कहां से प्रकट करूं । बस गुरूजनों को नमन करता हूं कि मुझ जैसे अकिंचन को ऊंगली पकड़कर यहां तक लाए, आशीर्वाद की सतत कामना रहेगी, सादर

BAHUT BAHUT DHANYABAD PURUSKAR KI RASHI BADHNE SE NAVEEN RACHNAKAR APNI MUSKURAHAT KO NAHI ROK PAYE HONGE.AB VE DAMKHAM KE SATH LIKHENGE.

फरवरी -13 / प्रकाशित 05 मार्च से 06 अप्रैल 

शीर्षक :- कच्चा रास्ता
रचनाकार :- श्री सुबे सिंह सुजान
गृह स्थान :-
 करनाल 
वर्तमान स्थान :-कुरुक्षेत्र (हरि0)

पुरस्कार का नाम :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"
पुरस्कार की राशि :-
रु. 1100/- मात्र
प्रायोजक :- Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali

 

(आपकी रचना भी "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" हेतु चयनित हो सकती है, किन्तु इसके लिए अनिवार्य है कि आपकी रचना अगले माह की 5 तारीख तक कही और प्रकाशित न हो )

भाई सुबे सिंह सुजान जी, आपकी इस रचना का कथ्य, उसकी गहराई और संप्रेषणीयता इसे विगत माह की सर्वश्रेष्ठ रचना के उपयुक्त बना गयी. भूरि-भूरि बधाई .. .

कच्चा रास्ता पक्का होना नहीं चाहता

वह आदमी से प्यार तो करता है

लेकिन उसे हमेशा यही डर सताता है

कंही वह उसे पक्का न कर दे।। -------बेहद सुन्दर अभिव्यक्ति, अदभुद काल्पना और सुन्दर भाव | ऐसी रचना के रचनाकार को पुरस्कार मिलना बेहद ख़ुशी की बात है | हार्दिक बधाई और शुभ कामनाए श्री सूबे सिंह सुजान जी 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service