For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 28  में आप सभी का हार्दिक स्वागत है.

 

प्रस्तुत चित्र अंतरजाल से साभार लिया गया है.

 

 

यह चित्र वाकई बहुत कुछ कहता है.

 

तो आइये, उठा लें अपनी-अपनी लेखनी और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण ! हाँ.. आपको पुनः स्मरण करा दें कि  छंदोत्सव का आयोजन मात्र भारतीय छंदों में लिखी गयी काव्य-रचनाओं पर ही आधारित होगा.  इस छंदोत्सव में पोस्ट की गयी छंदबद्ध प्रविष्टियों के साथ कृपया सम्बंधित छंद का नाम व उस छंद की विधा का संक्षिप्त विवरण अवश्य लिखें.  ऐसा न होने की दशा में आपकी प्रविष्टि ओबीओ प्रबंधन द्वारा अस्वीकार कर दी जायेगी.
 

नोट :-
(1) 18 जुलाई 2013 तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा,  19 जुलाई 2013 दिन शुक्रवार से 21 जुलाई 2013 दिन रविवार तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा.

सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो. रचना भारतीय छंदों की किसी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है. यहाँ भी ओबीओ के आधार नियम लागू रहेंगे और केवल अप्रकाशित एवं मौलिक सनातनी छंद की रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगीं.

विशेष :-यदि आप अभी तक www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.

अति आवश्यक सूचना :

आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन रचनाएँ अर्थात प्रति दिन एक रचना के हिसाब से स्वीकार की जायेंगीं.  ध्यान रहे प्रति दिन एक रचना  न कि एक ही दिन में तीन रचनाएँ.  नियम विरुद्ध या निम्न स्तरीय प्रस्तुतियाँ बिना कोई कारण बताये या बिना कोई पूर्व सूचना के प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दी जायेंगी, जिसके सम्बन्ध में किसी किस्म की सुनवाई नहीं होगी, न ही रचनाकारों से कोई प्रश्नोत्तर होगा.

 

 

मंच संचालक

 

सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

 

Views: 16958

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीया सरिता भाटिया जी, रोला छंद पर सुंदर प्रयास हेतु बधाइयाँ...............

तीसरी प्रस्तुति भी अच्छी हुई है, बधाई प्रेषित है |

आदरणीय मंच संचालक जी, ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव अंक-28 में  उपस्थिति दर्ज कराने हेतु दोहावली प्रस्तुत है | सादर  

 

पांच दोहे

 

माया निर्मित यह धरा, हरा भरा संसार

रोम रोम पुलकित करे, वसुधा का आभार

 

गगन, धरा, पाताल में,बसे जीव संसार

सत्कर्मों के योग से, जीवन का आधार

 

वसुदेव कुटुम्बकं का, ग्लोबल है आधार

मनुज रखे सद्भावना, सतत बहे रसधार

 

जीव जगत में प्राण है, सब में एक समान,

अंतर करता मनुज ही, नहीं जीव का ध्यान |

 

सत रज तमस मूल में, जीव करे व्यवहार

आधार बनेगा वही,  आना  अगली बार |      

 

 (मौलिक व् अप्रकाशित)

-लक्ष्मण प्रसाद लडीवाला

वाह वाह आदरणीय लक्ष्मण जी
 उम्दा  दोहावली के लिए बधाई

दोहे पसंद करने के लिए हार्दिक बधाई भाई श्री अलबेला खत्री जी | सादर 

ये तो आप मेरा कुमकुम ले कर, मेरी ही मांग में भर रहे हो आदरणीय लक्ष्मण जी


कविता आपने उम्दा कही है तो बधाई मैंने आपको दी ......अब आप मुझे भी बधाई ही दे रहे हैं क्यों ?  

धन्यवाद का स्टॉक समाप्त हो गया क्या ?
:-) :-)

स्टॉक पडा था पर थकान के कारण अँखियों से ओझल था | अब लेवे बहुत बहुत आभार भाई जी 

गुरु सेवा करके रचें, भैया दोहे मस्त |
शब्द-शब्द करता चला, सच्चा मार्ग प्रशस्त |

वाह व् भाई रवि जी आपकी प्रतिक्रया का जवाब नहीं, आपकी प्रतिक्रिया पुनः कुछ रचने के प्रयास में सलग्न 

होने को विवश कर देती है | अब आभार स्वीकारे और बधाई भी ले -

ज्ञान सभी अब लीजिये, चेले बने प्रवीण,

चेले बढ़ते ही रहे, हो न कभी भी क्षीण |

हो न कभी भी क्षीण, माँ शारदे की धारा

राम कृष्ण को देख, विवेकानंदन  प्यारा

भक्त बिन क्या पूजित,प्रभु इसका सबको भान

कहते है कविराय, ले कपीश रवि से ज्ञान | 

भक्त बिन क्या पूजित,प्रभु इसका सबको भान

कहते है कविराय, ले कपीश रवि से ज्ञान | ..............कुंडलिया के अंत में २१ कभी नहीं हो सकता आदरणीय 

रोला छंद के सम चरण का अंत 22, 112, 211, या  1111 से मान्य है किन्तु २१ से तो बिल्कुल भी नहीं.

प्रतिक्रया के  भावातिरेक में विधा के साथ यह अनदेखी नहीं होनी चाहिये 

सादर.

इसका अर्थ ये हुआ कि कुंडलिया छंद का प्रारम्भ भी २१ से नहीं करना चाहिए, अन्यथा कुंडलिया का 

समापन प्रथम पंक्ति के प्रथम शब्द के साथ करने में दोष आ जाएगा | कृपया स्पष्ट करे | सादर 

यह नियम ही है कि कुण्डलिया छंद का प्रारम्भ ऐसे शब्द से नहीं होता जिस कारण रोला वाले भाग में दिक्कत आवे.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाशजी  दीपावली अन्नकूट भाई दूज और छठ की शुभकामनाएँ । छंद पर आपका प्रयास सराहनीय…"
3 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी, दीपावली अन्नकूट भाई दूज और छठ की शुभकामनाएँ । खिल उठता है बुझा हुआ मन, आते जब…"
3 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश जी चित्रानुकूल बहुत सुन्दर छंद सृजन। हार्दिक बधाई "
3 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह...दीपोत्सव के हर आयाम को समेट लिया है आपके इस गीत ने।अंतिम छंद का भाव बहुत सार्थक। हार्दिक बधाई…"
3 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
" आदरणीय चेतन प्रकाश जी जी एस टी का जिक्र रोचक बन पड़ा है। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ…"
3 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, दीपावली अन्नकूट भाई दूज और छठ की शुभकामनाएँ । सरसी छंद की बीस पंक्तियों के लिए…"
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चित्रानुरूप सुंदर छंद हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
4 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"सरसी छंद +++++++++ हर बरस हर नगर में होता, अरबों का व्यापार।         …"
4 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"सरसी छंद  ______ जगमग दीपों वाला उत्सव,उत्साहित बाजार। जेब सोच में पड़ी हुई है,कैसे पाऊँ…"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"चार पदों का छंद अनोखा, और चरण हैं आठ  चौपाई औ’ दोहा की है, मिली जुली यह ठाठ  विषम…"
15 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"सरसी छंद * बम बन्दूकें और तमंचे, बिना छिड़े ही वार। आए  लेने  नन्हे-मुन्ने,…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
" प्रात: वंदन,  आदरणीय  !"
yesterday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service