For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मन क्षेत्र - आकाश सा विस्तृत

मन क्षेत्र  

आकाश सा विस्तृत... 

आकांक्षाओं के बिंब ,

बन 

भाव-बादल,  

करते 

कभी आहलादित  

कभी विकृत  

संपूर्ण अस्तित्व... 

बदल बदल स्वरूप 

बादल सम चंचल  

अस्थिर भाव 

कभी  

लाते भंवर 

तो कभी  

करते तृप्त  

अंतः मरुधर... 

पर 

आकाश 

कब बाँध सका है 

बादल की उड़ान को, 

या 

बादल कब छू सका है 

अनंत के हर निशान को... 

हर पल  

अनछुआ है 

अनंत अंबर  

बड़े से बड़े  

बादल की  

उपस्थिति विकृति या विस्मृति से 

निरंतर शांत  

मन क्षेत्र  

आकाश सा विस्तृत.....  

 

Views: 514

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 2, 2013 at 6:15pm

क्षण विशेष को अभिसिंचित करने के लिए बधाई.. .

इस पर आज दृष्टि पड़ी.. .  :-((


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on April 2, 2013 at 5:55pm

आदरणीय हरविंदर सिंह जी, राज नवादवी जी, कुमार गौरव जी, सतीश अग्निहोत्री जी, प्रदीप कुमार कुशवाहा जी, विजय निकोर जी... रचना मन क्षेत्र आप सबको पसंद आयी, और आपका उत्साहवर्धक अनुमोदन आशीष सम प्राप्त हुआ, इस हेतु आप सभी को हार्दिक आभार 

सादर.

Comment by vijay nikore on April 2, 2013 at 3:02pm

आज आपकी इस पुरानी कविता पर नज़र गई तो अभिभूत हुआ आपकी सोच से ...

 

आकाश

कब बाँध सका है

बादल की उड़ान को,

या

बादल कब छू सका है

अनंत के हर निशान को...

हर पल

अनछुआ है

अनछुआ शब्द अति प्रिय है।

साधुवाद!

विजय

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on December 1, 2012 at 3:47pm

बादल कब छू सका है 

अनंत के हर निशान को...

कभी नहीं ..

बधाई सादर 

 

Comment by Satish Agnihotri on September 25, 2012 at 4:19pm

मनमोहक रचना ....बधाई आपको

Comment by कुमार गौरव अजीतेन्दु on September 22, 2012 at 7:58am

मन क्षेत्र  

आकाश सा विस्तृत.....  

sundar rachna......

Comment by राज़ नवादवी on September 21, 2012 at 9:30pm

मन क्षेत्र  

आकाश सा विस्तृत... 

आकांक्षाओं के बिंब ,

बन 

भाव-बादल,  

करते 

कभी आहलादित  

कभी विकृत..

-- सुन्दर लय ताल से बहते शब्द, झरने की निनाद से कभी निर्बाध, कभी चट्टानों से आलिंगित. बधाई हो प्राची जी!   

Comment by Harvinder Singh Labana on September 21, 2012 at 7:47pm

Sunder ABhivyakti..

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted discussions
8 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  …See More
8 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh commented on मिथिलेश वामनकर's blog post कहूं तो केवल कहूं मैं इतना: मिथिलेश वामनकर
"बहुत सुंदर अभिव्यक्ति हुई है आ. मिथिलेश भाई जी कल्पनाओं की तसल्लियों को नकारते हुए यथार्थ को…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on मिथिलेश वामनकर's blog post कहूं तो केवल कहूं मैं इतना: मिथिलेश वामनकर
"आदरणीय मिथिलेश भाई, निवेदन का प्रस्तुत स्वर यथार्थ की चौखट पर नत है। परन्तु, अपनी अस्मिता को नकारता…"
Thursday
Sushil Sarna posted blog posts
Jun 5
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .
"आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार ।विलम्ब के लिए क्षमा सर ।"
Jun 5
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया .... गौरैया
"आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित ।…"
Jun 5
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .प्रेम
"आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी सृजन पर आपकी मनोहारी प्रशंसा का दिल से आभार आदरणीय"
Jun 3
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .मजदूर

दोहा पंचक. . . . मजदूरवक्त  बिता कर देखिए, मजदूरों के साथ । गीला रहता स्वेद से , हरदम उनका माथ…See More
Jun 3

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on मिथिलेश वामनकर's blog post कहूं तो केवल कहूं मैं इतना: मिथिलेश वामनकर
"आदरणीय सुशील सरना जी मेरे प्रयास के अनुमोदन हेतु हार्दिक धन्यवाद आपका। सादर।"
Jun 3
Sushil Sarna commented on मिथिलेश वामनकर's blog post कहूं तो केवल कहूं मैं इतना: मिथिलेश वामनकर
"बेहतरीन 👌 प्रस्तुति सर हार्दिक बधाई "
Jun 2
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .मजदूर
"आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी सृजन पर आपकी समीक्षात्मक मधुर प्रतिक्रिया का दिल से आभार । सहमत एवं…"
Jun 2

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service