For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इक दिन की बात हो तो इसे भूल जाएँ हम - तरही गजल- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"


221   2121     1221      212


सुनता खुदा  न यार  सदाएँ  तो क्या करें
करती असर न आज दुआएँ तो क्या करें ।१।


इक दिन की बात हो तो इसे भूल जाएँ हम 
हरदिन का खौफ अब न बताएँ तो क्या करें।२।


इक वक्त था कि लोग बुलाते थे शान  से
देता न  कोई  आज  सदाएँ  तो क्या करें।३।


शाखों लचकना सीख लो पूछे बगैर तुम 
तूफान बन  के  टूटें  हवाएँ तो  क्या करें।४।


 हमको वफा ही रास है यारो उसूल से
उनको नहीं पसंद वफ़ाएँ तो क्या करें ।५।


बच्चे तो पढ़ने रोज ही आते हैं घर से पर
शिक्षक न उनको यार पढ़ाएँ तो क्या करें।६।


जनधन  हाे  या कि  मान लुटेरे  हैं  लूटते
नेता भी उनका साथ निभाएँ तो क्या करें।७।


हर सिम्त  हो  रही  है  जो  घुसपैठ  देश में
गद्दार  उस को  ठीक  बताएँ  तो  क्या करें।८।


कुर्सी की उनको फ़िक्र है कहते हैं साफ़ वो
नाज़िल वतन पे  हों ये  बलाएँ तो क्या करेें।९।


ताले लगाएँ  दोस्तों  अब  हम  कहाँ कहाँ
रक्षक ही घर का माल चुराएँ तो क्या करें।१०।


जीता चुनाव  जिसने भी  लूटा उसी ने है
हिरफिर यही फ़रेब न खाएँ तो क्या करें।११।


हमने मुबाहिसे में हर इक पोल खोल दी
मुंसिफ अगर न देते  सज़ाएँ तो क्या करें।१२।


 अच्छे दिनों की बात को रोया किए बहुत 
"अब मुस्कुरा के भूल न जाएँ तो क्या करें "।१३।

मौलिक अप्रकाशित

Views: 489

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 1, 2018 at 7:48pm

आ.भाई तेजवीर जी, उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 1, 2018 at 7:47pm

आ. भाई समर जी, मार्गदर्शन के लिए आभार ।

Comment by TEJ VEER SINGH on March 1, 2018 at 12:46pm

हार्दिक बधाई आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।बेहतरीन गज़ल।

इक वक्त था कि लोग बुलाते थे शान  से
देता न  कोई  आज  सदाएँ  तो क्या करें।३।

Comment by Samar kabeer on March 1, 2018 at 11:03am

अब गिरह बहुत उम्दा है,बधाई ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 1, 2018 at 12:30am

आ. भाई समर जी, अभिवादन । गजल पर उपस्थिति, स्नेह और अनमोल मार्गदर्शन के लिए कोटिकोटि धन्यवाद । गिरह पर पुनः राय दे ।

Comment by Samar kabeer on February 28, 2018 at 11:00pm

जनाब लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी आदाब,दूसरी तरही ग़ज़ल भी आपकी अच्छी हुई है,बधाई स्वीकार करें ।

'इक वक़्त था कि ख़ूब बुलाते थे लोग सब'

शिल्प की दृष्टि से ये मिसरा कमज़ोर है, इसे यूँ कर सकते हैं:-

'इक वक़्त था कि लोग बुलाते थे शान से'

'दलों लचकना सीख लो पूछो न और ये'

इस मिसरे का भी शिल्प कमज़ोर है,इसे यूँ कर सकते हैं :-

'शाख़ों लचकना सीख लो पूछे बग़ैर तुम'

5वें शैर के दोनों मिसरों में रब्त नहीं है,ऊला मिसरा यूँ कर सकते हैं :-

'अपनी वफ़ा की देंगे कहाँ तक दुहाइयाँ'

8वें शैर का ऊला मिसरा बेबह्र हो रहा है, उसमें से 'यार' शब्द निकल दें ।

9वें शैर के दोनों मिसरों में रब्त नहीं है,इस शैर को यूँ कर सकते हैं :-

'कुर्सी की उनको फ़िक्र है, कहते हैं साफ़ वो

नाज़िल वतन पे हों ये बलाएँ तो क्या करें'

12वें शैर के ऊला मिसरे में सही शब्द है "बह्स",आपकी पिछली ग़ज़ल में ये जानकारी दे चुका हूँ,आप भूल गए,बहरहाल ऊला मिसरा यूँ कर सकते हैं :-

'हमने मुबाहिसे में हरिक पोल खोल दी'

गिरह सही नहीं लगी,और यहाँ गिरह लगाना जरूरी भी नहीं है ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Monday
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेतुझे याद किया था हमने ... "क्या...तुम्हारे मन के द्वार…See More
Monday
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Jul 20
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service