For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

2122 1122 1122 22
अब दुवाओं के लिए हाथ उठाया जाए ।
तेरे सर से न् कभी इश्क़ का साया जाए ।।

हुस्न मगरूर हुआ है ये सही है यारों ।
आइनॉ को न् उसे और दिखाया जाए ।।

होश खोना भी जरूरी है मुहब्बत के लिए ।
सुर्ख होठों पे कोई जाम सजाया जाए ।।

पूछ मत दर्द से रिश्तों की कहानी मेरी ।
ज़ह्र देना है तो बेख़ौफ़ पिलाया जाए ।।

एक हसरत के लिए जिद भी कहाँ है वाजिब ।
गैर चेहरों को चलो दिल में बसाया जाए ।।

बिक गई आज निशानी भी जो तुमने दी थी।
आखिरी रात है क्या दांव लगाया जाए ।।

इस से पहले वो बदल जाए न् वादा करके ।
कोई चर्चा न् सरेआम चलाया जाए ।।

वह उतारा है नया चाँद ज़मी पर देखो ।
ख़ास इल्ज़ाम मुकद्दर से हटाया जाए ।।

इक ज़माने से अना की है नुमाइश काफ़ी ।
नाज़नीनों का नया नाज़ उठाया जाए ।।

--नवीन मणि त्रिपाठी


मौलिक अप्रकाशित

Views: 519

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on April 9, 2017 at 7:30am

आदरनीय नवीन भाई , अच्छी गज़ल हुई है , हार्दिक बधाइयाँ स्वीकार करें ... गुणि जनों की सार्थक सलाहों का लाभ उठायें ।

Comment by Naveen Mani Tripathi on April 7, 2017 at 11:03pm
आ 0 कवीर सर सादर नमन। ग़ज़ल ठीक करूँगा ।
Comment by Naveen Mani Tripathi on April 7, 2017 at 11:02pm
आ0 रवि शुक्ला सर नमन । सुझाव बहुत अच्छा लगा । री राइटिंग करूँगा।
Comment by Samar kabeer on April 7, 2017 at 9:56pm
जनाब नवीन मणि त्रिपाठी जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

ग़ज़ल में सबसे अहम किरदार मतले का होता है,जब मतला ही कमज़ोर हो तो ग़ज़ल का पूरा लुत्फ़ हासिल नहीं होता,आपकी ग़ज़ल के मतले का ऊला मिसरा मन्तिक़(तार्किकता)के लिहाज़ से बिल्कुल ग़लत है,:-
'अब दुआओं के लिये हाथ उठाया जाए'
जब दुआ मांगी जाती है तो दोनों हाथ उठाकर मांगी जाती है,एक हाथ से नहीं,इस हिसाब से मिसरा यूँ कहना होगा :-
'अब दुआओं के लिये हाथ उठाये जाएँ'
इसलिये ऊला मिसरा बदलना होगा,मैं यहाँ कोई मिसरा सुझाव के तौर पर नहीं बता रहा हूँ,आप कहेंगे तो बता दूँगा ।
'आइनों'वाले मिसरे पर जनाब रवि जी का सुझाया मिसरा उम्दा है ।
और बाक़ी मिसरों पर भी उन्होंने सही मश्विरा दिया है,देखियेगा ।
Comment by Ravi Shukla on April 7, 2017 at 1:35pm

आदरणीय नवीन जी नमस्‍कार बड़ी अच्‍छी बहर चुनी है आपने बात कहने के लिये ये भी आहंग खेज बहर की गिनती में आती है ।  कुछ मिसरों में उनकी अं‍तर्कथा स्‍प्‍ष्‍ट नहीं हो पाई जैसे अाखिरी रात है क्‍या दाव लगाया जाए । शेर अपने अर्थ को स्‍पष्‍ट नहीं कर पाया दूसरें शेर का सानी मिसरा इस तरह कहें तो कैसा रहे एक त्‍वरित सुझाव मात्र है यदि सही लगे तो

आइना उसको न अब और दिखाया जाए  ।  इस गजल को अभी रख दीजिये और आदरणीय वीनस जी  की सलाह के अनुसार कम से कम 15 दिन बाद दुबारा पढे आपको खुद इसमें कुछ संशोधन और शब्‍द संयोजन समझ आने लगेंगे । फिर देखिये इस गजल का रूप । गजल का एक अच्‍छा प्रयास हुआ है उसके लिये दिली बधाई हाजिर है ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
15 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
18 hours ago
amita tiwari posted blog posts
20 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service