For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

निकलना एक दिन है इस मकाँ से

बह्र 1222 1222 122

करो उम्मीद मत यूँ आसमाँ से ||
बिना मिहनत न कुछ मिलता वहाँ से||

उठाते साथ थे छप्पर सभी जब
हटा विश्वास क्यूँ फिर दरमियाँ से ||

कफ़न सर से कहाँ वो बाँधते हैं
मुहब्बत है जिन्हें अपनी ही जाँ से ||

जहन्नम से नही कम होती दुनिया
कोई भी गर नही जाता जहाँ से ||

कमी क्या रह गई इस ज़िन्दगी में?
दुआएँ मिल गई गर बाप माँ से ||

निकल कर अश्क वो कहते हैं अक्सर
जिसे कोई न कह पाये जुबाँ से ||

करो मत प्यार इतना 'नाथ' तन को
निकलना एक दिन है इस मकाँ से ||

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 935

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Gurpreet Singh jammu on March 31, 2017 at 9:09am

आदरणीय नीलेश जी,, आपने  ग़ज़ल के इस बहुत ज़रूरी पहलू पर धयान दिलाया  है,,मात्र बह्र के मुताबिक अल्फ़ाज़ फिट कर  देना ही काफी नहीं ,, गेयता का भी धयान रखना ज़रूरी है ,,यह कमी मुझे मेरी ग़ज़लों में नज़र आती है ,,इसे सुधारने की कोशिश करूँगा।  .. .. ..... ... धन्यवाद आपका 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 31, 2017 at 8:45am

बहुत ख़ूब आ. सुरेन्द्र नाथ जी ..
शब्दों की तरकीब को थोडा सा बदलने से गैयता बढ़ेगी ...जैसे ..
.
जहन्नम से न होती कम ये दुनिया
अगर जाता नही कोई यहाँ से ||.....
.
इसी प्रकार थोडा सा और चिन्तन कर के ग़ज़ल की ग़ज़लियत को निखारा जा सकता है.
सादर 

Comment by नाथ सोनांचली on March 30, 2017 at 2:27pm
आद0 वासुदेव अग्रवाल जी सादर अभिवादन, आपके गजल पर उपस्थिति और हौसला अफजाई के लिए दिल से आभार
Comment by बासुदेव अग्रवाल 'नमन' on March 30, 2017 at 11:31am
आ0 सुरेन्द्र नाथ जी बहुत सुंदर ग़ज़ल हुई है। शेर दर शेर बधाई।
Comment by नाथ सोनांचली on March 29, 2017 at 10:45pm
आदरणीय गुरप्रीत भाई साहब सादर अभिवादन, गजल पसंद आयी, लिखना सार्थक हुआ, आभार आपका।
Comment by नाथ सोनांचली on March 29, 2017 at 10:44pm
आद0 मोहित मुक्त जी सादर अभिवादन, ग़ज़ल पर आपकी हौसला अफजाई और सुखनवाजी के लिए दिल से आभार
Comment by Gurpreet Singh jammu on March 29, 2017 at 8:39pm
आदरणीय सुरेन्द्र नथ जी..क्या तारीफ़ करूँ इस गज़ल की...वाह वाह क्या ही खूबसूरत गज़ल हुई है..आनंद आ गया गज़ल पढ़कर ..बहुत अच्छे अशआर कहे हैं आपने.

करो उम्मीद मत यूँ आसमाँ से ||
बिना मिहनत न कुछ मिलता वहाँ से||

कफ़न सर से कहाँ वो बाँधते हैं
मुहब्बत है जिन्हें अपनी ही जाँ से |

निकल कर अश्क वो कहते हैं अक्सर
जिसे कोई न कह पाये जुबाँ से ||

करो मत प्यार इतना 'नाथ' तन को
निकलना एक दिन है इस मकाँ से |

यह अशआर तो बहुत ही पसंद आए..बहुत बधाई आपको इस शानदार गज़ल के लिए
Comment by नाथ सोनांचली on March 29, 2017 at 7:25pm
मोहतरम मोहम्मद आरिफ जी सादर अभिवादन, आपकी ग़ज़ल पर उपस्थिति और हौसला अफजाई के लिए सादर आभार
Comment by नाथ सोनांचली on March 29, 2017 at 7:23pm
आद0 समर कबीर साहब सादर प्रणाम, आपकी गजल पर उपस्थिति और हौसला अफजाई के लिए हृदय की गहराईयो से आभार
Comment by Mohammed Arif on March 29, 2017 at 6:48pm
आदरणीय सुरेंद्रनाथ जी आदाब, बेहतरीन ग़ज़ल के लिए शेर दर शेर दाद के साथ मुबारकबाद । ग़ज़ल के मक़ते में तन की नश्वरता की ओर अच्छा इशारा है ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service