For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

माटी का दिया ......

जलता रहा
इक दिया
अंधेरों में
रोशनी के लिए

तम
अधम
करता रहा प्रहार
निर्बल लौ पर
लगातार

आख़िर
हार गया वो
धीरे धीरे
कर लिया एकाकार
अंधकार से


रह गया शेष
बेजान
माटी का दिया
फिर जलने को
अन्धकार में
गैरों के लिए

सुशील सरना
मौलिक एवम अप्रकाशित

Views: 780

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on January 18, 2017 at 5:58pm

आदरणीय गिरिराज जी भाई साहिब प्रस्तुति एवम सृजनकर्ता के भावों को अपने स्नेहिल शब्दों से मान देने का हार्दिक आभार। 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 17, 2017 at 9:04pm

आदरनीय सुशील भाई , अच्छी लगी आपकी कविता , बधाइयाँ स्वीकर करें । भाव थोड़ा नकारात्मक है , पर मन हमेशा आशावादी रहता भी नहीं कभी निराशा भी छा जाती है ...  मै इसे स्वाभाविक मानता हूँ ।

Comment by Sushil Sarna on January 17, 2017 at 5:43pm

आदरणीय समर कबीर साहिब प्रस्तुति को अपने स्नेहिल शब्दों से मान देने का हार्दिक आभार। 

Comment by Sushil Sarna on January 17, 2017 at 5:42pm

आदरणीय बृजेश जी, सुरेन्द्र जी एवम मिथिलेश वामनकर जी .... नेट के कारण विलम्ब हेतु क्षमा चाहता हूँ। सर सृजन दिया बाती और अन्धकार के मध्य संघर्ष को केंद्रित कर रचा गया। आ. बृजेश जी व् सुरेन्द्र जी के नज़रिये अगर देखें तो वो अपने स्थान पर सही हैं मैं भी उनके कथन को सही मानता हूँ। हो सकता है मैं अपने विचारों को वो आकार देने में समर्थ न हुआ होऊं फिर भी अपना पक्ष मैं इस प्रकार रखना चाहता हूँ।

माटी का दिया ......


जलता रहा
इक दिया
अंधेरों में
रोशनी के लिए
....... आ. यहां मेरा मूल भाव अँधेरे के लिए रोशन होना है , उसके लिए उसकी रोशनी का भाव लिए है मेरा दिया। मेरे विचार में यदि थोड़ा परोक्ष रूप से सोचें तो मेरे भाव के मूल में नकारात्मकता नहीं सकारात्मकता है क्योँकि वो जल तो अँधेरे को रोशन करने के लिए ही रहा है।

तम
अधम
करता रहा प्रहार
निर्बल लौ पर
लगातार
आख़िर
हार गया वो
धीरे धीरे
कर लिया एकाकार
अंधकार से

...... अब यहां पर मेरा भाव ये है की एक तरफ तो दिया अँधेरे को रोशन करने के लिए जल रहा है दूसरी तरफ अँधेरा उसके मूल भाव को तिरिस्कृत कर अपनी तासीर से मजबूर दिए पर हर पल हावी होने के लिए अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। अपनी रोशनी के अंतिम बिंदु तक दिया जलता है लेकिन अन्धकार के बढ़ते प्रभाव के आगे हार जाता है और गहरे अन्धकार में खो जाता है। यहां एकाकार से मतलब अन्धकार में खोना है।

रह गया शेष
बेजान
माटी का दिया
फिर जलने को
अन्धकार में
गैरों के लिए

.... अब यहां मेरा भाव नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर जाता है। हार के भी वो फिर से अन्धकार को रोशन करना चाहता है।

आदरणीय बस इस सन्दर्भ में मुझे इतना ही कहना है। हो सकता है आप संतुष्ट हों या हो सकता है आप संतुष्ट न हों लेकिन मैं अपनी तासीर से नकारात्मक विचारों का पक्षधर नहीं हूँ। प्रतीकों का प्रयोग सृजन को बल प्रदान करने के लिए , उसके सौंदर्य को बढाने के लिए , भावों को अलंकृत करने के लिए मैं करता हूँ।
आ. बृजेश जी , आ. सुरेन्द्र जी एवम आ. मिथिलेश वामनकर जी इस प्रस्तुति पर बस मैं इतना ही कह सकता हूँ। हम सब यहां सीखने के लिए ही हैं ... . मेरा सृजन मेरे भाव मेरा वक्तव्य यदि आपको संतुष्ट नहीं कर पाया तो इसके लिए मुझे खेद है। ..... सदर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 17, 2017 at 12:15pm

आदरणीय सुशील सरना सर, इस प्रस्तुति पर आदरणीय बृजेश जी और आदरणीय सुरेन्द्र जी ने कुछ प्रश्न किये हैं. आपके उत्तर के पश्चात् ही प्रस्तुति पर प्रतिक्रिया देना उचित होगा. सादर 

Comment by नाथ सोनांचली on January 16, 2017 at 8:14am
आदरणीय सुशील सरना जी सादर अभिवादन, दिये का अँधेरे से एकाकार करना का कई भाव हो सकता है, आपने क्या सोच कर लिखा है, यह तो आप जानते होंगे पर दीये का अंधेरे से एकाकार वाली बात तक मै पहुँच नहीं पाया। शेष आपने कुछ सोच कर ही लिखा होंगा, आप की उस सोच का सम्मान और लेखनी को नमन संग बधाई।
Comment by बृजेश नीरज on January 15, 2017 at 10:43pm

क्षमा! यह एक नकारात्मक कविता है. इस विचार के मूल में ही दोष है. रौशनी एक उम्मीद है और इस उम्मीद का सबसे बड़ा प्रतीक दिया है. दिया रौशनी के लिए नहीं जलता, रौशन करने के लिए जलता है.लौ, अँधेरे, अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है. महोदय, लौ अँधेरे से एकाकार नहीं होती. लौ का विलुप्त होना, अँधेरे के सामने घुटने टेकना नहीं है. अँधेरे के खिलाफ संघर्ष सतत जारी है, जुगनू, दिया, चाँद, सूरज, विचार, शब्द आदि-आदि के माध्यम से. in बड़े प्रतीकों के साथ इस तरह का व्यवहार मुझे उचित नहीं लगता. बाकी आप सब विद्वान शायद मुझसे सहमत न हों.

Comment by Samar kabeer on January 15, 2017 at 9:03pm
जनाब सुशील सरना जी आदाब,दिये को इस्तेआरा बनाकर आप सब कुछ कह गये, बहुत ख़ूब वाह, इस बहतरीन प्रस्तुति पर दिल से बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service