For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

स्मृति के आँगन में ...

स्मृति के आँगन में ...

तुम सवालों को
सवाल क्योँ नहीं रहने देती
अपनी मौनता से
तुम नैन व्योम में बसी
अतृप्त तृष्णा से
अपने कपोलों पर
क्योँ गीले काजल से श्रृंगार
कर अनुत्तरित प्रश्नों का
उत्तर चाहती हो

क्योँ सुरभित मधु पलों को
अपने गीले आँचल में लपेट कर
स्मृति अंकुरों को
प्रस्फुटित होने का अवसर
देना चाहती हो

क्योँ मृदु चांदनी में
उदास निशा से
टूटे तारे से माँगी इच्छा के
अपूर्ण रहने का उत्तर
माँगना चाहती हो

क्योँ अपनी कुसुमांजलि में
किसी की प्रतीक्षा में
प्रति क्षण मुरझाते पुष्पों से
उनके मुरझाने का
कारण जानना चाहती हो

शायद तुम भी नहीं जानती
तुम ये क्योँ चाहती हो

शायद उस बटोही के लिए
जो स्पर्श स्पंदन की
अनुभूति दे ओझल हो गया
और
अपने आभास के महकते चन्दन से
हृदय में
मधुऋतु के अव्यक्त क्षणों का
अमिट लेख लिख गया

एक सवाल के कई उत्तर
या
एक उत्तर के कई सवाल

देखो जब तक ये सवाल
कुसुमित पलकों पर
भ्रमर से मंडराते रहेंगे
उसकी याद के तमाम तृण
तुम्हारी स्मृति के आँगन में
इक घरोंदा बनाते रहेंगे
तुम्हारे जीवन के
हर पल को
उसके आने की आस से
मृदुल बनाते रहेंगे


सुशील सरना
मौलिक एवम अप्रकाशित

Views: 533

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on January 13, 2017 at 3:07pm

आदरणीय   Mohammed Arif  साहिब प्रस्तुति आपकी आत्मीय प्रशंसा की हार्दिक अभारी है। आपकी स्नेहाशीष का हार्दिक आभार।

Comment by Sushil Sarna on January 13, 2017 at 3:06pm

आदरणीय   सुनील प्रसाद(शाहाबादी)  साहिब प्रस्तुति आपकी आत्मीय प्रशंसा की हार्दिक अभारी है।  हार्दिक आभार।

Comment by Sushil Sarna on January 13, 2017 at 3:06pm

आदरणीय  Tasdiq Ahmed Khan साहिब प्रस्तुति आपकी आत्मीय प्रशंसा की हार्दिक अभारी है। आपकी स्नेहाशीष का हार्दिक आभार।

Comment by Mohammed Arif on January 12, 2017 at 11:55pm
आदरणीय सुशील सरनाजी, सुंदर भावों की पीठिका पर विराजित कविता के लिए हार्दिक बधाई !
Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on January 12, 2017 at 8:42pm
बहुत सुंदर भावप्रद कविता आदरणीय हार्दिक बधाई इस प्रस्तुति हेतू।
Comment by Tasdiq Ahmed Khan on January 12, 2017 at 7:18pm

मुहतरम जनाब सुशील सरना साहिब , स्मृति की मंज़र कशी करती सुन्दर कविता के लिए , मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं

Comment by Sushil Sarna on January 12, 2017 at 6:42pm

आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी प्रस्तुति के भावों ने आपकी भावनाओं को छुआ, सृजन सफल हो गया। आपके द्वारा इंगित त्रुटि मैं अभी संशोधित कर पुनः पोस्ट करता। आपकी इस सूक्ष्म दृष्टि एवम सुझाव का हार्दिक आभार।

Comment by Sushil Sarna on January 12, 2017 at 6:42pm

आदरणीय समर कबीर साहिब प्रस्तुति आपकी आत्मीय प्रशंसा की हार्दिक अभारी है। आपकी स्नेहाशीष का हार्दिक आभार।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 12, 2017 at 4:55pm

आदरणीय सुशील सरना सर, हृदय में उतरकर, संवेदनाओं को झंकृत करती बहुत बढ़िया भावाभिव्यक्ति हुई है. इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई. अनुतरित को अनुत्तरित कर लीजियेगा. सादर 

Comment by Samar kabeer on January 12, 2017 at 1:49pm
जनाब सुशील सरना जी आदाब,बहुत सुंदर जज़्बाती कविता लिखी आपने,इस प्रस्तुति पर दिल से बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service