For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दूधिया चादर में लिपटी वादियाँ (वादियों की एक दिलकश सुबह ग़ज़ल "राज")

2122   2122  212

सुन हवाओं की जवाँ सरगोशियाँ

दूधिया चादर में लिपटी वादियाँ

 

देख  भँवरे   की नजर  में शोखियाँ  

चुपके  चुपके हँस रही थीं  तितलियाँ

 

 नींद में सोये  कँवल भी जग उठे     

गुफ्तगू जब कर रही थी किश्तियाँ

 

 छटपटाती कैद में थी  चाँदनी

हुस्न को ढाँपे हुए थी बदलियाँ

 

मुट्ठियों में भींच के सिन्दूर को

मुन्तज़िर खुर्शीद की थी रश्मियाँ  

 

फिक्र-ए-शाइर पे भी छाया नूर सा

देख कातिल हुस्न की ये मस्तियाँ

 

चाहती है कौन बंधन जाल का 

मशविरा ये कर रही थी मछलियाँ

 

घोंसले  में जिन्दगी महफूज़ थी
शाख़ ने थामी हुई थी बिजलियाँ

 

हो गई कलियाँ शहाबी इश्क में

राज खोलें सब लबों की सुर्खियाँ 

---------मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 1018

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on January 16, 2017 at 2:36pm

आद० सुरेन्द्र नाथ सिंह भैय्या  ,आपका तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on January 16, 2017 at 11:40am

आद० समर भाई जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई आपका बहुत बहुत शुक्रिया .हमेशा की भांति आपक मार्ग दर्शन मिला .दरअसल गुपचुप शब्द सरगोशियाँ से संबंधित न होकर वादियों से संबंधित है ---वादियों ने गुपचुप इश्क की सरगोशियाँ सुनी .फिर भी यदि भ्रमात्मक स्थिति है तो इस मिसरे को ही बदल रही हूँ .कुछ संशोधन के साथ पुनः ग़ज़ल प्रतिस्थापित करवाती हूँ पुनः अपने नेक मशविरे  से लाभान्वित करें .

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on January 16, 2017 at 11:35am

आद० ब्रिजेश कुमार बृज जी ,आपका बहुत बहुत शुक्रिया 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on January 16, 2017 at 11:34am

आद० मुहम्मद आरिफ़ जी ,तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ आपको ग़ज़ल पसंद आई .

Comment by नाथ सोनांचली on January 16, 2017 at 8:18am
बहन आद0 राजेश कुमारी जी सादर अभिवादन, उम्दा गजल के लिए दाद के साथ मुबारकबाद कबूल फरमाएँ। शेष समर साहब ने बात कह ही दी है, जिससे न सिर्फ आपको, अपितु हम जैसे नये लिखने वालों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सादर
Comment by Samar kabeer on January 15, 2017 at 9:50pm
बहना राजेश कुमारी जी आदाब,बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है,शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
मतले का ऊला मिसरा कमज़ोर है,'गुप् चुप'को ही सरगोशियाँ कहते हैं,आपका ये मिसरा इस तरह कहा जा सकता है:-
'सुनके देखो इश्क़ की सरगोशियाँ'
'थीं निगाहों में ग़ज़ब की शोखियां
गुफ़्तुगू जब कर रही थीं कश्तियां'
हुस्न-ए-मतला भी कमजोर है,एक तो ये कि ऊला मिसरे में ऐब-ए-तनाफ़ुर है ' कर रही',इसे भी नज़र अंदाज़ कर दें तो,ऊला मिसरे में निगाहों में ग़ज़ब की शोखियों का ज़िक्र है और सानी मिसरे में 'कश्तियाँ'है, यहाँ उसूलन क़ाफ़िया ऐसा रखना होगा जिससे निगाहों का तालमेल बैठ सके,मेरा नाचीज़ मश्विरा है कि यहाँ 'किश्तियाँ'की जगह "तितलियाँ"क़ाफ़िया बहतर काम करेगा ।
तीसरे शैर के सानी में 'थी'को "थीं"कर लें ।
पांचवें शैर में "सुर्ख़रु"शब्द का आपने क्या अर्थ लिया है ?
आख़री शैर का ऊला मिसरा भी कमज़ोर है:-
'घोंसलों में जिंन्दगी महफ़ूज़ थीं'
यहाँ 'ज़िन्दगी'एक वचन है, और 'थीं'बहुवचन,देखियेगा ।
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on January 15, 2017 at 5:16pm
वाह आदरणीया सुन्दर ग़ज़ल हुई हार्दिक बधाई
Comment by Mohammed Arif on January 15, 2017 at 4:48pm
आदरणीया राजेश कुमारीजी, आदाब! अच्छी ग़ज़ल के लिए ढेरों मुबारकबाद क़ुबूल फ़रमाएँ ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
yesterday
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service