For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हिंदी गजल/गीतिका(टूटता रहता घरौंदा...)

#गीतिका#
***
टूटता रहता घरौंदा फिर बनाना चाहिये
जोड़कर कड़ियाँ जरा-सा गीत गाना चाहिये।1

जिंदगी से दर्द का बंधन बड़ा मशहूर है
जब समय थोड़ा मिले तो मुस्कुराना चाहिये।2

तीर ये कबके सँजोये चल रहे हैं आजतक
बात पहले की भुला नजदीक आना चाहिये।3

आदमी को आदमी के दर्द का अहसास हो
बस हवा ऐसी बहा गंगा नहाना चाहिये।4

मिल रहीं नजरें यहाँ परवान पन चढ़ता नहीं
आपके दिल में जरा मुझको ठिकाना चाहिये।5

फूल छितराये नहीं ऐसी करूँ मैं कामना
पंखुड़ी का मोल घर-घर को बताना चाहिए।6

नाव है मझधार में पर कूल कितनी दूर है?
अब पलक झपके नहीं चप्पू चलाना चाहिये।7
मौलिक व अप्रकाशित@मनन

Views: 881

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on October 20, 2016 at 11:35am
आपकी सलाह का सर्वदा स्वागत है, आदरणीय।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 20, 2016 at 9:50am

आपने समझा दिया आदरणीय तो मैं समझूँगा ही। आगे से बचने की कोशिश भी करूँगा। 

सादर

Comment by Manan Kumar singh on October 20, 2016 at 9:05am
आदरणीय सैरभ जी, सलाह के लिए शुक्रिया।हाँ, गंगा नहाना पुण्य का काम भी होता है,ऐसी भी समझ आप रख सकते हैं;शायद भाव-संप्रेषण में कोई बाधा न हो,सादर।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 20, 2016 at 4:33am

प्रयास के लिए हार्दिक बधाइयाँ आदरणीय 

गंगा नहाना चाहिये - गंगा नहाना एक मशहूर मुहावरा है. इसका गलत अर्थों में प्रयोग हुआ है. गंगा नहाना का भाव समर्थित शाब्दिक अर्थ होता है पीछा छुड़ाना या जान बचाना. इस हिसाब से इस मुहावरे का प्रयोग देखें. अगर मुहावरे के रूप में प्रयोग नहीं हुआ है तो फिर इस तरह के वाक्यांशों से बचना चाहिए जो किसी लोकोक्ति या कहावत के रूप में रूढ़ हो चुके हैं.

फिर, हिम्मत दिखाना चाहिए - हिम्मत स्त्रीलिंग शब्द होने से क्रिया दिखानी हो जायेगी. आप उर्दू भाषा की ग़ज़ल नहीं कह रहे हैं इतना तय है.

वैसे काफ़िया कइयों को त्रुटिपूर्ण लग सकता है. लेकिन आपने प्रयोग किया है तो इसकी समझ भी रखें. 

बाकी, प्रयास अच्छा है.

शुभ-शुभ

Comment by Manan Kumar singh on October 19, 2016 at 9:28pm
आदरणीय गिरिराज आभार आपका! पन यानि वचन/प्रतिग्या.......

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 19, 2016 at 8:33pm

आदरणीय मनन भाई , बहुत अच्छी गज़ल हुई है , दिली बधाइयाँ स्वीकार करें ।

परवान पन    ---  पन , मै समझ नही पाया   कही आप - परवान  पर चढ़ता नही तो नही कहना चाहते  ?

Comment by Manan Kumar singh on October 19, 2016 at 6:22pm
आभार आगरणीय शकूर जी!

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on October 19, 2016 at 10:42am

अच्छी ग़ज़ल हुई है आ. मनन कुमार सिंह जी बधाई आपको

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Monday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service