For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

फूल जंगल में खिले किन के लिए (तरही ग़ज़ल 'राज ')

२१२२  २१२२  २१२

ढाल बन अकड़ा रहा जिनके लिए

जगमगाये दीप कुछ दिन के लिए

 

घोंसला भी साथ उनके उड़ गया

रह गया वो हाथ में तिनके लिए

 

फूल को तो ले गई पछुआ  हवा  

रह गई बस डाल मालिन के लिए

 

फूल चुनकर बांटता उनको रहा

खुद कि खातिर ख़ार गिन गिन के लिए

 

क्या मिला उसको बता ऐ जिन्दगी

सोचकर उनके लिए इनके लिए

 

अपने आंगन में खिले अपने नहीं

फूल जंगल में खिले किन के लिए

 

पत्थरों के शह्र में पत्थर सभी     

हैं कहाँ जज्बात मोहसिन के लिए

 

रू परिंदा एक  दिन उड़ जायेगी  

बस कफ़स में कैद पल छिन के लिए 

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 870

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 9, 2016 at 7:39am

बहुत- बहुत शुक्रिया आ० सौरभ जी .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 9, 2016 at 7:38am

आ० सुशील सरना जी,आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सफल हुआ आपका तहे दिल से बहुत- बहुत शुक्रिया | 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 8, 2016 at 11:38pm

चलिये न तब अभी ही सही .. :-)) 

स्वस्थ हो गयी आदरणीया, ये जान कर प्रसन्नता हुई.. 

सादर

Comment by Sushil Sarna on June 8, 2016 at 8:02pm

ढाल बन अकड़ा रहा जिनके लिए
जगमगाये दीप कुछ दिन के लिए

घोंसला भी साथ उनके उड़ गया
रह गया वो हाथ में तिनके लिए

दिलकश अंदाज़ में सृजित अशआर दिल पर असर करते हैं आदरणीया राजेश कुमारी जी। इस भावनापूर्ण ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 8, 2016 at 1:26pm

आ० गिरिराज जी ,ग़ज़ल पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया आपके मशविरे का स्वागत है 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 8, 2016 at 12:38pm

आदरनीया राजेश ज्जी , बेहतरीन गज़ल कही आपने , गिरह भी अच्छी लगाई है , दिली मुबारक बाद आपको ।

क्या मिला उसको बता ऐ जिन्दगी

सोचकर उनके लिए इनके लिए      -- गलत कुछ भी नही पर , प्रश्न अगर ज़िंदगी से हो तो और अच्छा  -- ऐसे कह के देखिये

क्या मिला तुझको बता ऐ जिन्दगी

सोचकर उनके लिए इनके लिए  ---  परिवर्तन ज़रूरी नही है बस एक सलाह है ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 8, 2016 at 11:57am

आ० रवि शुक्ल जी ,ग़ज़ल पर आपकी दाद और मेरे स्वास्थ्य के प्रति शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभार |

Comment by Ravi Shukla on June 8, 2016 at 11:28am

आदरणीया राजेश जी आपकी तरही गजल पढी अच्‍छी लगी बहुत बहुत बधाई आपको आप अब स्‍वस्‍थ है ये जान कर संतोष हुआ पुन: सक्रिय होना  शुभ लक्षण है  । सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 8, 2016 at 8:58am

प्रिय प्रतिभा जी , आपको ग़ज़ल पसंद आई मेरा लिखना सफल हुआ आयोजन में उपस्थित न हो पाने की टीस तो रहती ही है किन्तु अब भी संतुष्टि मिल रही है ग़ज़ल तक आने और अपनी सुन्दर प्रतिक्रिया  से  नवाज़ने पर आपका तहे दिल से आभार |

Comment by pratibha pande on June 8, 2016 at 8:26am

 मुशायरे में शरीक न हो पाने की कमी आपने पूरी कर ही दी इस लाजवाब प्रस्तुति से आदरणीया राजेश कुमारी जी , ढेरों दाद लीजिये इस ग़ज़ल पर आप 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

दोहा पंचक. . . .संयोग शृंगारअभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही…See More
12 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service