For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कोशिश ___इस्लाह के लिए __मनोज कुमार अहसास

1222 1222 1222 1222


हमे ये गम हमारी ही खताओं से मिला होगा
सहारे इस कबूलत के नज़र को हौसला होगा


खुदा हमको ही लौटा देता है फेकें हुए पत्थर
हक़ीक़त जानकर किससे भला शिकवा गिला होगा


दुआ ये करता हूँ दिल में न कोई अब कभी उतरे
ज़रा नज़दीकियों से फिर नया एक फासला होगा


तसव्वुर बोझ बन जाये ज़माने मे तो फिर क्या हो
फक़त इस्लाह के हाथों से तब अपना भला होगा


बता'अहसास'तेरी बज़्म से उठ जाता तो कैसे
कदम कुछ जम गए होंगे कलेजा भी जला होगा


मौलिक और अप्रकाशित

Views: 936

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by वीनस केसरी on June 10, 2015 at 1:06am

सुंदर प्रयास हुआ है, वरिष्ठ रचनाकारों से इस्लाह भी मिल गयी है
बधाई

Comment by मनोज अहसास on June 9, 2015 at 5:15pm
बहुत इनायत डॉ मिश्रा जी
आपकी बात सही है
इस्लाह के लिए ही ये ग़ज़ल डाली गयी है
कई वरिष्ठ जनो का अभी इंतज़ार है
वो सभी अपनी राय देदेगे
तब शायद कुछ बन जाये
बाद में आपकी एवम् अन्य सभी के निर्देशानुसार इसे फाइनल टच दिया जायेगा
मेरी बात आपके होठों तक पहुची
शुक्रिया
सादर
Comment by Dr Ashutosh Mishra on June 9, 2015 at 4:48pm

ज़रा नज़दीकियों से फिर नया एक फासला होगा....एक की जगह शायद इक करना ठीक होगा बहर के अनुरूप ..आपकी यह ग़ज़ल गुनगुनाने में बड़ा आनंद आया ..बेहतरीन ग़ज़ल ..मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें  सादर 

Comment by मनोज अहसास on June 9, 2015 at 11:41am
shukriya adarniy shree sunil ji
Comment by shree suneel on June 9, 2015 at 9:38am
अच्छी ग़ज़ल हुई है आदरणीय मनोज भाई. बधाइयाँ आपको इन अशआर के लिए.
Comment by मनोज अहसास on June 9, 2015 at 8:48am
आदरणीय गिरिराज सर
नमस्कार करता हूँ
आपका मार्गदर्शन मेरे लिए बेशकीमती है
मतला आपने सही कर दिया है शुक्रिया

गिला को परिवर्तित करने का प्रयास करता हूँ
बहुत आभार
Comment by मनोज अहसास on June 9, 2015 at 8:43am
शुक्रिया आ. त्रिपाठी सर
Comment by मनोज अहसास on June 9, 2015 at 8:42am
आदरणीय समर कबीर साहब शुक्रिया
आप हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते रहे है
आपकी इनायत बनी रहे तो कुछ सीख जाउगा
सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 9, 2015 at 6:56am

हमे ये गम हमारी ही खताओं से मिला होगा
सहारे इस कबूलत के नज़र को हौसला होगा    -- बहुत खूब सूरत मतला है , पर काफिया मे सिनाद दोष है । उला मे -काफिया इला  लिया गया है , और सानी  में  अला   -- अगर आपको सही लगे तो  ऐसे उला को कह के देखिये  --- हमारी ही ख़ताओं से ये सारा गम फला होगा  , या जैसा आप चाहें । ऐसे ही गिला को भी काफिया  नही लिया जा सकता  , 

ग़ज़ल बहुत बढिया कही है , दिली मुबारक बाद स्वीकारें ॥

Comment by Samar kabeer on June 9, 2015 at 12:08am
जनाब मनोज कुमार अहसास जी,आदाब,कमाल कर दिया आपने,क्या ख़ूब ग़ज़ल कही है,सुनकर दिल बाग़ बाग़ हो गया ,शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फ़रमाऐं ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
3 hours ago
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Mar 13
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Mar 13
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Mar 12
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Mar 12

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service