For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"अरे ताऊ इलेक्शन आ गए हैं, इस बार वोट किस को दे रहे हो ?"
"अरे हमें तो अभी ये ही नहीं पता कि इस बार ससुरा खड़ा कौन कौन है।"
"एक तो वही कुर्सी पार्टी वाला है।"
"अरे वो चोर ? छोडो, साले पूरा देश लूट कर खा गये।"
"नई पार्टी वाला भी खड़ा है।" 
"कौन ? वो जो आपस में लोगों को लड़ाता फिरता है? दफ़ा करो उसको।"
"एक नीली पार्टी वाली भी है न।"
"उसको वोट दे दिया तो पीछे वाली बस्ती सर पर मूतेगी हमारे।"
"तो फिर कामरेडों को वोट किया जाए?"
"कौन वो ज़िंदाबाद मुर्दाबाद वाले? अरे वो तो होम्योपैथी की दवाई जैसे हैं - न कोई फायदा न नुकसान।"
"तो आख़िर वोट डालोगे किस को ?"
"हम तो अपनी जात वाले को ही डालेंगे, वोट ख़राब थोड़े न करना है।"

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1406

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on August 2, 2016 at 10:15pm
वाह । क्या बात कह दी सर । बहुत ही बढ़िया कथा हुई है । बधाई स्वीकारें आदरणीय ।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on June 8, 2016 at 1:30pm
बेहतरीन शीर्षक से बेहतरीन पंचपंक्ति तक सहज संवाद युक्त वास्तविकता को शाब्दिक करती लघुकथा सृजन के लिए हृदयतल से बहुत बहुत बधाई आपको आदरणीय श्री योगराज प्रभाकर जी। हम सदैव आभारी रहेंगे आपकी इन मार्गदर्शक लघुकथाओं के प्रति।
Comment by Pawan Jain on June 8, 2016 at 12:54pm

बधाई कहूं या आभार उदाहरण के लिए प्रयुक्त सभी दृष्टिकोण से बेहतरीन कथा हेतु।सादर।

Comment by kanta roy on June 16, 2015 at 11:35pm
वाह ! क्या बात बनी है यहाँ ..... हम भी यहाँ पढते हुए कि वोट किसे देना चाहिए यह सीखने को उद्धृत हुए कि अचानक ही धरातल पर औंधे गिर पड़े पढते हुए , बेहतरीन कथा सर जी नमन आपको

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 5, 2015 at 10:07am

आदरणीय योग राज भाई , तमाम वोटरों की अच्छी ख़बर ली आपने , और कामरेड ... क्या बात है । हार्दिक बधाइयाँ आपको ।

Comment by Rita Gupta on June 4, 2015 at 11:03pm

लघु कथा में शीर्षक का विशेष महत्त्व रहता है ,ये बात आप हमलोगों को कई बार बता चुके हैं .इस रचना में यह प्रत्यक्ष प्रमाणित कर रही है . शीर्षक ही कथा का सार बन गया है .एक ख़ूबसूरत कृति हेतु बधाई सर .

Comment by VIRENDER VEER MEHTA on June 3, 2015 at 10:53pm
लाजवाब। आद: योगराज सर, एक करारी चोट आज के वोटरस यानि की हम भारतीयो लोगो पर जो राजनैतिक पार्टियो का पोस्टमार्टम करती करती आखिर घूम फिर कर अपनी जाति के उम्मीदवार पर निहाल हो जाती है। ..... अनमोल कृति के लिये सादर बधाई स्वीकार करे।
Comment by Shyam Narain Verma on June 3, 2015 at 5:04pm
बेहद उम्दा ...बहुत बहुत बधाई आप को आदरणीय | सादर 
Comment by Shubhranshu Pandey on June 3, 2015 at 1:59pm

आदरणीय योगराज जी, 

//"कौन वो ज़िंदाबाद मुर्दाबाद वाले? अरे वो तो होम्योपैथी की दवाई जैसे हैं - न कोई फायदा न नुकसान।"//

कामरेडो का इस तरह का विश्लेषण कम ही किया गया होगा. 

बहुत सुन्दर कथा. 

सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 3, 2015 at 12:21pm

बात वही पुरानी है किन्तु प्रस्तुतीकरण ,वार्तालाप ,शब्द कौशल्य ...कमाल के हैं अंतिम पंक्ति भारत भाग्य की भारत सिस्टम की बखिया उधेड़ती है ..मुझे याद है मैं बहुत छोटी थी तब मेरी एक चाची ने मनमर्जी चलाते हुए दूसरी जाती के उम्मीदवार को वोट दिया था घर में जो प्रलय आई थी आज भी वो याद है .दिल से बहुत- बहुत बधाई आदरणीय योगराज जी इस प्रस्तुति पर.  

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service