For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मध्य अपने जम गयी क्यों बर्फ़.. गलनी चाहिये
कुछ सुनूँ मैं, कुछ सुनो तुम, बात चलनी चाहिये

खींचता है ये ज़माना यदि लकीरें हर तरफ  
फूल वाली क्यारियों में वो बदलनी चाहिये

ध्यान की अवधारणा है, ’वृत्तियों में संतुलन’
उस प्रखरतम मौन पल की सोच फलनी चाहिये !

हो सके तो बन्द सारी खिड़कियाँ हम खोल दें
अब शहर में ज़िन्दग़ी की साँस चलनी चाहिये

देश के उत्थान की चिंता करे सरकार ही ?
राष्ट्र-हित की आग तो हर दिल में’ जलनी चाहिये    

भेद मत्सर औ’ घृणा के रोक ले अवशिष्ट जो-
हाथ में हर नागरिक के एक छलनी चाहिये
************
-सौरभ
(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1276

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Shyam Narain Verma on May 7, 2015 at 3:56pm

वाह ! बहुत खूब | सुन्दर प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई

सादर 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on May 7, 2015 at 3:09pm

आदरणीय सौरभ सर ..आज बहुत दिनों बाद आपके ग़ज़ल पढने को मिली ....कहीं मशविरा ..कहीं खुशहाली की कामना करती ....कहीं आध्यत्मिक बोध कराती ....कहीं हिदायत देती ..कहीं देश के सर्वोपरी  हितों की बात करती ..कहीं देश में अमन चैन खुशहाली के लिए नागरिकों को उनका कर्तव्य बोध कराती शसक्त शानदार ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई सादर प्रणाम के साथ 

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on May 7, 2015 at 2:06pm

बेहतरीन तहरी गज़ल हुयी है आ० सौरभ सर!हरेक शेर अपने आप में गहन अर्थ लिए हुए!अभिनन्दन!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by sharadindu mukerji on May 7, 2015 at 1:21pm
//देश के उत्थान की चिंता करे सरकार ही ?
राष्ट्र-हित की आग तो हर दिल में’ जलनी चाहिये

भेद मत्सर औ’ घृणा के रोक ले अवशिष्ट जो-
हाथ में हर नागरिक के एक छलनी चाहिये//

आदरणीय सौरभ जी, मैं कोई विशेषज्ञ नहीं....और वह भी ग़ज़ल के मामले में तो कदापि नहीं. लेकिन कुछ पंक्तियाँ पढ़ने से अंदर का इंसान कुलबुला उठता है....ऐसी ही पंक्तियाँ किसी रचना की सार्थकता को प्रतिबिम्बित करती हैं. बहुत अच्छी लगी आपकी रचना....विशेष रूप से उपरोक्त चार पंक्तियाँ. सादर.

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 7, 2015 at 12:33pm

आदरणीय मोहन सेठी जी, आपका हार्दिक स्वागत है. प्रस्तुति को अनुमोदित करने के लिए धन्यवाद


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 7, 2015 at 12:33pm

वीनस भाई, आपकी उपस्थिति निस्संदेह भली लगी. कहा आपने कुछ नहीं, लेकिन मैं जानता हूँ कि ऐसी भावभूमि की ग़ज़लों को आप किस तरह से लेते हैं.

विश्व पुस्तक मेला, प्रगति मैदान में आयोजित ग़ज़ल गोष्ठी ’हिन्दी ग़ज़ल की नयी पीढ़ी’ में अपनी ग़ज़ल कहने के पूर्व जो कुछ मैंने कहा था, वैसी ही सोच ग़ज़ल के इस प्रारूप को सदिश बना सकती है. सोच और विचार ही नहीं इंगितों और बिम्बों से भी भाव इसी भूमि के हों.
इस संदर्भ में अयोध्या प्रसाद गोयलीय की शेर-ओ-सुख़न के प्रथम भाग के प्रारम्भिक चैप्टरों के कथ्य अनुमन्य व स्वीकार्य होने चाहिये.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 7, 2015 at 12:33pm

आदरणीय मिथिलेश भाई, हिन्दी ग़ज़ल की भावभूमि को यदि उर्वर करना है तो प्रयास ही नहीं वैचारिकता को भी तदनुरूप रखना होगा. ’बाग़’ को मात्र ’उपवन’ या ’ज़रूरत’ को ’आवश्यकता’ कर देने से कोई ग़ज़ल हिन्दी भावभूमि की रचना नहीं हो जाती. इस संदर्भ में आदरणीय ख़ुर्शीद ख़ैराडी या आदरणीय नीलेशजी की ग़ज़लों को मैं सार्थक प्रायस के रूप में देखता हूँ. जबकि आदरणीय नीलेशजी की ग़ज़लों में अमूमन उर्दू के शब्द हुआ करते हैं. हो सकता है वे आगे अपनी दिशा तनिक बदल लें.
शुभ-शुभ


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 7, 2015 at 12:32pm

भाई जितेन्द्रजी, आपकी अनुशंसा के लिए हार्दिक धन्यवाद.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 7, 2015 at 12:32pm

आदरणीय विजय शंकरजी, आपकी प्रशंसा मेरे लिए गहन अर्थ रखती है. आपने जिस शेर को उद्धृत किया है वह तनिक अलग भावदशा को इंगित करता है.
अनुमोदन के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय.

Comment by Mohan Sethi 'इंतज़ार' on May 7, 2015 at 8:26am

वाह जनाब वाह ...बहुत खूब शेर हैं ....सादर 

खींचता है ये ज़माना यदि लकीरें हर तरफ  
फूल वाली क्यारियों में वो बदलनी चाहिये

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
yesterday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
yesterday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service