For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 दशाश्वमेध घाट पर

कुछ उत्तर आधुनिक भारतीय

कर रहे थे स्नान

शैम्पू और विदेशी साबुन के साथ

 

दूर –दूर तक फैलकर झाग

धो रहा था अमृत का मैल

गंगा ने उझक कर देखा

फिर झुका लिया अपना माथ

 

साक्षी तो तुम भी हो

काशी विश्वनाथ !

 

(मौलिक व्  अप्रकाशित )

 

Views: 827

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on February 19, 2015 at 12:31pm

आ० हरि प्रकाश जी

आपका अनुगृहीत हूँ i सादर i

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on February 19, 2015 at 12:29pm

आ० प्रभा त्रिपाठीजी

आपका हृदय से आभार i

Comment by somesh kumar on February 18, 2015 at 7:29pm

राम तेरी गंगा मैली हो गई |सुंदर व्यंग्य है आपकी कविता में आदरणीय |गंगा की स्थिति पर सार्थक चिंतन |

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on February 18, 2015 at 6:18pm

बहुत ही सुंदर और गम्भीर कटाक्ष, बिलकुल लघुकथा हो जैसे..   :-)) हार्दिक बधाई स्वीकारें आदरणीय डा.गोपाल जी

Comment by Shyam Narain Verma on February 18, 2015 at 3:20pm
अच्छी प्रस्तुति आदरणीय ,बधाई 
Comment by Pari M Shlok on February 18, 2015 at 9:42am
दूर –दूर तक फैलकर झाग

धो रहा था अमृत का मैल

गंगा ने उझक कर देखा

फिर झुका लिया अपना माथ
सटीक लिखा आपने ... गंगा की पीड़ा को चंद पंक्तियों में बयान कर दिया
Comment by Dr. Vijai Shanker on February 18, 2015 at 7:26am
दस पंक्तियों में एक ह्रास का
इतिहास लिख दिया आपने ,
कहाँ पहुँच गए हैं हम ,
उस आज का उपहास
लिख दिया आपने।
कभी शिव ने विषपान किया था ,
आज हम अमृत को धो रहे हैं ,
हम कितनी उन्नति कर रहें हैं ॥
कहाँ थे हम , कहाँ पहुँच रहे हैं ॥
नमन है , आपकी दृष्टि को, पकड़ को , लेखनी को, आदरणीय डॉ o गोपाल नारायण जी । सादर।
नोट - यह सिर्फ कविता नहीं है ,
एक अप्रत्याशित वास्तविकता है ,
आज आपको अमृत मिल जाए
तो भी लोग यही कहेंगे ,
उपयोग करने से पहले मेक, [make ]
एक्सपॉयरी देख लेना ,[ expiry ]
सैनिटाइस कर लेना। [ sanitize ]
सादर ,
डॉO विजय शंकर
Comment by Mohan Sethi 'इंतज़ार' on February 18, 2015 at 6:44am

धो रहा था अमृत का मैल ....सरल शब्दों में गहरी बात ....बधाई 

Comment by khursheed khairadi on February 17, 2015 at 9:39pm

साक्षी तो तुम भी हो

काशी विश्वनाथ !

 आदरणीय गोपल्नारयं सर ,धीर गंभीर और सटीक रचना है ,मन मुग्ध हो गया है | उत्तर आधुनिकता ,पुरातन अमृत का मैल छुड़ाने का दंभ भरती है ,और काशी विश्वनाथ केवल साक्षी भर रहे,गंगा अपना माथ  न झुकाए तो क्या करे |बधाई और सादर अभिनन्दन | 


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on February 17, 2015 at 7:52pm

//दूर –दूर तक फैलकर झाग

धो रहा था अमृत का मैल//

बहुत ही सुन्दर भाव, बधाई आदरणीय डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव जी.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
19 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service