For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अतुकांत कविता : हिंसा (गणेश जी बागी)

मारते हो पशु
फैलाते हो हिंसा
'नीच' जाति के हो न
असभ्य कहीं के
कभी नहीं सुधरोगे
इतिहास गवाह है...


मारते तो तुम भी हो
'शिकार' के नाम पर
तुम तो 'नीच' न थे
याद है ?
वो शब्द भेदी बाण
जो असमय वरण किया था
अंधों के पुत्र का,
भागे थे हिरण के पीछे
चर्म चाहिए था न
इतिहास गवाह है...


हिंसक तो तुम दोनों ही हो
एक शौक के लिए
तो दूजा भूख के लिए
हाँ जी हाँ, बिलकुल
इतिहास गवाह है ।

(मौलिक व अप्रकाशित)
पिछला पोस्ट => लघुकथा : सोशल स्टडी

Views: 960

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on February 8, 2015 at 9:47am

आदरणीय बागी भाई जी , क्या खूब रचना हुई है , वाह ! कारण बस अलग अलग हैं कर्म वही ! इतिहास गवाह है दोनो का ।  हार्दिक बधाइयाँ स्वीकार करें आदरणीय ॥

Comment by Dr. Vijai Shanker on February 8, 2015 at 12:13am
बिलकुल अलग ही तरह की रचना है, सोच , प्रस्तुति दोनों ही मौलिक हैं।
बधाई इस प्रस्तुति पर आदरणीय इंजीo गणेश जी बागी जी, सादर।
Comment by savitamishra on February 7, 2015 at 11:46pm

हिंसक तो तुम दोनों ही हो
एक शौक के लिए
तो दूजा भूख के लिए
हाँ जी हाँ, बिलकुल
इतिहास गवाह है ।..सही बात ..बहुत बढ़िया

Comment by Hari Prakash Dubey on February 7, 2015 at 11:38pm

आदरणीय Er. Ganesh Jee "Bagi सर बहुत ही शानदार  रचना , गूढ़ अर्थों को समेटे 

//हिंसक तो तुम दोनों ही हो 
एक शौक के लिए 
तो दूजा भूख के लिए
हाँ जी हाँ, बिलकुल 
इतिहास गवाह है ।//

आपके शब्दों का चुनाव और उनका शानदार संयोजन .... हार्दिक बधाई स्वीकार करें !"सादर !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 7, 2015 at 10:01pm

आदरणीय बागी सर, वाह क्या खूब लिखा है.... संकेत कितने गूढ़ अर्थ लिए है... विषय और शब्द दोनों का ही कमाल का चयन.

स्वार्थ और जरुरत दोनों ही स्थितियों में शिकार तो शिकार ही है. एक ऐसा विषय जिस पर पूर्वाग्रह हमेशा हावी होते है उस विषय पर इतनी सधी हुई और संतुलित रचना के लिए बहुत बहुत बधाई.

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on February 7, 2015 at 8:32pm

सच कहा  आपने. स्वार्थ, चाहे शौक के लिए हो या भूख हेतु.  हर कड़वी सच्चाई का इतिहास गवाह है और रहेगा. अभिव्यक्ति पर बहुत-बहुत बधाई, आदरणीय बागी जी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 7, 2015 at 8:01pm

जी हाँ सही कहा जो नहीं देखा वही ठीक...किन्तु कम कोई भी नहीं है एक स्वार्थ में मारता है एक शोंक में एक खाने के लिए एक शिकार के लिए ,एक  पैसा कमाने के लिए एक घर में सजाने के लिए ,किसी लिए भी हो है तो हिंसा ही न ...इतिहास गवाह है और रहेगा ..

बहुत अच्छा विषय चयन ..उसको सुन्दरता से शब्दबद्ध किया है बहुत बहुत बधाई आ० गणेश जी इस अतुकांत रचना के लिए  

Comment by Shyam Narain Verma on February 7, 2015 at 5:13pm
बहुत सुन्दर ॥ अतुकांत रचना के लिये हार्दिक बधाइयाँ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
12 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
yesterday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service