For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गज़ल ज़िन्दगी जाती सरकती..... सीमा हरि शर्मा

जिंदगी जाती सरकती

ज़िन्दगी जाती सरकती।
लाख पकड़ो कब ठहरती।

जो भी पल समझा मुकम्मल।
फिर नई इक दौड़ चलती।

सूर्य समझा जो सहर का।
शाम थी लाली फिसलती।

थक चुका है जिस्म चलते।
चाह से क्या जां निकलती।

धुन्द जब है कुछ पलों की।
रश्मि आखिर क्यों अटकती।

झूमती दिखती जो डाली।
आँधियों से है सिहरती।

रात से लड़ता है दीपक।
आस सुबहा की मचलती।
सीमा हरि शर्मा 24.12.2014
(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 788

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vandana on December 25, 2014 at 5:18am

जो भी पल समझा मुकम्मल।
फिर नई इक दौड़ चलती।

सूर्य समझा जो सहर का।
शाम थी लाली फिसलती।

बहुत खूब आदरणीया सीमा जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 24, 2014 at 6:27pm
आदरणीया सीमा हरि जी बेहतरीन ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई ।
Comment by gumnaam pithoragarhi on December 24, 2014 at 6:10pm

बहुत खूब ग़ज़ल हुई है बधाई


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 24, 2014 at 5:51pm

आदरणीया सीमा हरि जी , क्षमा कीजियेगा , गलती मुझसे ही हुई है , आपकी गज़ल सही है ,

पुनः क्षमा मांगते हुये गज़ल के लिये आपको बहुत बहुत बधाई प्रेषित कर रहा हूँ , स्वीकार करें ।

Comment by seemahari sharma on December 24, 2014 at 5:29pm
आदरणीय Khursheed khariadi जी बहुत आभार गजल पसंद कर उत्साह बढ़ाने के लिए।
Comment by seemahari sharma on December 24, 2014 at 4:38pm
आदरणीय गिरिराज भंडारी जी बहुत बहुत आभार आपने रचना को इतना समय दिया।आदरणीय मैंने इस गजल में 2122 2122 की बहर ली है।

2 1 2 2 2 1 2 2
ज़िन्दगी जा, ती सरकती।
लाख पकड़ो, कब ठहरती।

जो भी पल सम, झा मुकम्मल।
फिर नई इक , दौड़ चलती।

सूर्य समझा , जो सहर का।
शाम थी ला , ली फिसलती।

थक चुका है, जिस्म चलते।
चाह से क्या, जां निकलती।

धुन्द जब है, कुछ पलों की।
रश्मि आखिर, क्यों अटकती।

झूमती दिख, ती जो डाली।
आँधियों से, है सिहरती।

रात से लड़, ता है दीपक।
आस सुबहा, की मचलती।

म चल ती, सि हर ती , अ टक टी, मु कम मल
122 122 122 122
लिया है। यदि आपका आशय
मच ल ती , सिह र ती , फिस ल ती आदि में
2 1 2 212 212 होना चाहिए तो इस बारे में मुझे अधिक जानकारी नही है कृपया मार्ग दर्शन करें। सादर।
Comment by khursheed khairadi on December 24, 2014 at 2:55pm

रात से लड़ता है दीपक।
आस सुबहा की मचलती

आदरणीया सीमा जी खूबसूरत ग़ज़ल हुई है ,सादर अभिनन्दन |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 24, 2014 at 1:14pm

आदरणीया सीमा हरि जी , गज़ल बहुत खूबसूरत हुई  है , हार्दिक बधाइयाँ ।  लेकिन शे र के मिसरे एक ही बहर मे नही लग रहे हैं । कहीं 2122   2212  मात्रा क्रम है तो कहीं  2122   2122  कहीं और ही कुछ । किसी एक बहर में मिसरे सध जायें तो बढिया गज़ल  होगी ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
11 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
12 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
17 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
22 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
22 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service