For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

घनाक्षरी (राम शिरोमणि पाठक"दीपक")

वीर हैं सपूत सारे, भारती के नैन-तारे!
युद्धभूमि में सदैव झंडा गाड़ देते हैं!!

प्रचंड तेज भाल पे,चाहे हो द्व्ंद्व काल से!
भारती के शत्रुओं का,सीना फाड़ देतेहै!!

विश्व धाक मानता है,वीरता को देख देख !
बड़े बड़ों को भी सदा,ये पछाड़ देते है!!

वज़्र के समान देह,नैनों में प्रचंड आग!!
काँप जाता शत्रु जब ,ये दहाड़ देते है!

***************************************

राम शिरोमणि पाठक"दीपक"
मौलिक/अप्रकाशित

Views: 789

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by ram shiromani pathak on August 11, 2014 at 10:50am

हार्दिक आभार आदरणीय गिरिराज जी। .... सादर

Comment by ram shiromani pathak on August 11, 2014 at 10:50am

हार्दिक आभार आदरणीय नरेंद्र  जी। .... सादर

Comment by ram shiromani pathak on August 11, 2014 at 10:49am

हार्दिक आभार आदरणीया राजेश कुमारी  जी। .... सादर

Comment by ram shiromani pathak on August 11, 2014 at 10:49am

हार्दिक आभार आदरणीया छाया जी। .... सादर

Comment by ram shiromani pathak on August 11, 2014 at 10:48am

अमूल्य सुझाव व् उत्साह वर्धन हेतु सदैव  आभारी रहूँगा  आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी। ।   सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 10, 2014 at 5:30pm

देख के वीर सेना के सिपाहियों के लिए सुन्दर सार्थक घनाक्षरी लिखी है हार्दिक बधाई जय हिन्द 

आ० सौरभ जी की बात से सहमत हूँ ..थोडा सा सुधार कर लेंगे तो उत्कृष्ट घनाक्षरी बनेगी  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 10, 2014 at 9:24am

आदरणीय राम शिरोमणि भाई , मुझे छंद का ज्ञान नहीं है , पर पढ़ के अच्छा लगा , रचना के लिए आपको बधाई |


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 10, 2014 at 1:34am

इस घनाक्षरी के शब्द-संयोजन पर ध्यान दें, रामशिरोमणिजी. अपेक्षा है,  आपकी गहन प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ हो.

बीर सपूत देश के,दुलारे माँ भारती के !
युद्ध भूमि में सदैव,झंडा गाड़ देते है!! 

इसे घनाक्षरी प्रवाह के अनुरूप यों शाब्दिक करना उचित होगा -

वीर हैं सपूत सारे, भारती के नैन-तारे

युद्धभूमि में सदैव झंडा गाड़ देते हैं ..

देखिये ऊपर किस लिहाज में शब्द-संयोजन हुआ है. तीसरे पद को अनायास आपने इसी लहजे में बाँधा भी है -

विश्व धाक मानता है ,देखकर बीरता को !

इस तीसरे पद के दूसरे चरण को यो किया जाय - वीरता को देख-देख

तब यह पूरा पद होगा - विश्व धाक मानता है, वीरता को देख-देख 

दूसरे पद का प्रारम्भ जगण से होने से प्रवाह वस्तुतः बाधित है. तथा द्व्ंद  सही शब्द नहीं है बल्कि द्व्ंद्व है. 

विश्वास है, आप तथ्यों को गहराई से समझने का सार्थक प्रयास करेंगे.

शुभेच्छाएँ.

Comment by Chhaya Shukla on August 9, 2014 at 11:23am

लाजवाब घनाक्षरी आपकी 
बधाई स्वीकारें सादर ! 

Comment by ram shiromani pathak on August 8, 2014 at 6:54pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय !!  मो ० नंबर है 9879586486 ////  सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
18 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार आदरणीय मंच। इंतज़ार है साथियों की सार्थक रचनाओं का, सहभागिता का। हम भी हैं कोशिश में।"
19 hours ago
Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Apr 25
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Apr 25
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service