For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

प्रेम की नवल पहेली.... डॉ० प्राची

अचानक ही हो गयीं कुछ पंक्तियाँ....

बदरी के पहलू में

सूरज की अठखेली....

 

सूरज की साज़िश ने

लहरों की बंदिश से बूँद चुराकर,

प्रेम इबारत अम्बर पर लिख दी

सतरंगी पट ओढ़ाकर,

 

बूझ रही फिर भोर

प्रेम की नवल पहेली....

 

आतुर बदरी बेसुध चंचल

लटक मटक नभ मस्तक चूमे,

अंग-अंग सिहरन बिजली सी  

गरज-बरस लहराती झूमे

 

मधुर प्रणय के

स्वप्न संजोती प्रिया नवेली.... 

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1109

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 23, 2014 at 2:25pm

प्राकृतिक बिम्बों को लेकर लिखी गयी यह सहज अभिव्यति आप सभी सुधि पाठक वृन्दों को पसंद आयी और आप सबकी सराहना मिली ..इस प्रोत्साहन हेतु मैं सभी की हृदय तल से आभारी हूँ 

सादर.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 22, 2014 at 1:31am

आदरणीया प्राचीजी,
प्रकृति के पहलुओं को मनोदशा से अँकुरे अर्थ देना काव्य-लालित्य का अन्योन्याश्रय भाग रहा है. आपने जलावतरण के स्तरों को व्यापक कर अनुभूत क्षणों को अभिव्यक्त किया है. प्रस्तुति की गहनता के प्रति मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ.

और ने में अनुस्वार का क्या प्रयोजन है भाई ?? .. मात्र ने रखिये न !

:-)))
शुभ-शुभ

In lighter mood ..

आदरणीया, जिसतरह की पारदर्शी आपने इस रचना के साथ नत्थी की है, वैेसे चित्र हमें भी अपने छुटपन में दिखा करते थे.

तब हम पन्नी के अठनिया चश्में पहन कर आरज़ू का राजेन्दर कुमार बनते-फिरते थे..   :-))) 

हा हा हा हा.. .

सादर

Comment by Dr. Vijai Shanker on July 22, 2014 at 12:36am
सुन्दर . कविता , चित्र भी सुन्दर और सबसे सुन्दर भाव . सतरंगी नभ में उन्मुक्त स्वप्न संजोती प्रिया नवेली को मिले रंगीन संसार और वैसा ही आकाश.

अचानक ही हो गयीं कुछ पंक्तियाँ.... के लिए , बधाई।
सादर।
Comment by Arun Sri on July 21, 2014 at 1:03pm

चीखते दृश्यों के बीच छटपटाता हुआ मन जब कुछ इस तरह के सुन्दर आसमान पर पहुँचता है तो और गूढ़ लगने लगता है जीवन का रहस्य ! बहरहाल , बेहद प्यारा गीत !

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on July 21, 2014 at 10:15am

बदरी के पहलू में

सूरज की अठखेली....

 

सूरज की साज़िश नें

लहरों की बंदिश से बूँद चुराकर,

प्रेम इबारत अम्बर पर लिख दी

सतरंगी पट ओढ़ाकर,

 

बूझ रही फिर भोर

प्रेम की नवल पहेली....

मधुर प्रणय के

स्वप्न संजोती प्रिया नवेली. ---बरसते बदरा पर सूर्य की किरणों से निर्मित सतरंगी धनुष को लेकर रचित सुन्दर भावों की 

अनुपम रचना के लिए हार्दिक बधाई आ. डॉ प्राची जी 

Comment by mrs manjari pandey on July 20, 2014 at 7:19pm
आदरणीया डॉक्टर प्राची जी पहेली अबूझ नहीं लगी भावपूर्ण कविता के लिए हार्दिक बधाई
Comment by Meena Pathak on July 20, 2014 at 6:12pm

अद्भुत रचना हुई ...बधाई आ० प्राची जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 20, 2014 at 10:51am

आदरणीया प्राची जी , अद्भुत प्रणय कविता की रचना हुई है , आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 19, 2014 at 11:46pm

बारिश की बूंदों सी निर्मल, सुंदर सा भाव ली हुई पंक्तियाँ. बहुत-२ बधाई आपको आदरणीया डा.प्राची जी

Comment by Santlal Karun on July 19, 2014 at 5:13pm

आदरणीया डॉ. प्राची जी,

प्रणय भावानुबोध को रेखांकित करता अत्यंत सुन्दर रूपक-चित्र; हार्दिक साधुवाद एवं सद्भावनाएँ !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service