For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नन्हीं सी चिनगारी

निष्प्राण कभी लगता
जीवन
निर्मम समय-प्रहारों से
सूख-बिखरते,बू खोते
सुरभित पुष्प अतीत के.

निश्चेत 'आज' भी होता
भावी शीतल-शुष्क
हवाओं की आहट पाने को.

फिर भी कुछ अंश
जिजीविषा के रहते
गतिमान रखें जो तन को
निरा यंत्र-सा.

जो हेतु बने
दाव,हवन,होलिका के
या अस्तित्व मिटाती
झंझावर्तों में

चिनगारी...
वही एक नन्हीं सी.

द्युतिमान रहूँ मैं भी
हों तूफान,थपेड़े
या ग्रहण छाएं
अस्तित्व पर
तुम्हारी तरह
अंतिम श्वास तक.

-विन्दु
मौलिक/अप्रकाशित

Views: 900

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Vindu Babu on May 17, 2014 at 2:04pm

आदरणीय शिज्जू जी:

आपने रचना का मर्म समझा,उसकी तह तक गये इसके लिए आपका हार्दिक आभार।

सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 14, 2014 at 5:05pm

एकाकीपन जीवन में अन्यमनस्क क्षणों को बो देता है, जिनके बिरवे फूल खिलायें न खिलायें मन-धरा पर झंखार अवश्य बोझ देते हैं. इन विन्दुओं को स्वर देती आपकी कविता इनसे उबरने का संकेत भी देती है लेकिन वे संकेत अत्यंत फ़ीबल हैं.
एक वैचारिक कविता के लिए हार्दिक बधाई.

टंकण दोष मुझे व्यक्तिगत तौर पर वाचन के क्रम में थोड़े कर्कश लगे. उनके प्रति एक रचनाकार के तौर पर संवेदना बनी रहनी चाहिये ऐसा मेरा मानना है. यह कोई सुझाव नहीं मेरे अपने अपुष्ट विचार मात्र हैं.
रचना की पंक्तियों से गुजरना वाकई भला लगा, पुनः हार्दिक बधाइयाँ.
 

Comment by Meena Pathak on May 13, 2014 at 10:41am

बहुत सुन्दर .... हार्दिक बधाई बाबू | सस्नेह 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on May 13, 2014 at 7:29am

संवेदनाओं को बहुत सुन्दरता से प्रवाह देती इस रचना पर हार्दिक बधाई स्वीकारें आदरणीया विन्दु जी

Comment by MAHIMA SHREE on May 10, 2014 at 1:17pm

बहुत ही उत्तम रचना ..  बहुत -२ बधाई आपको आ. वंदना जी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on May 10, 2014 at 8:21am

//निष्प्राण कभी लगता
जीवन
निर्मम समय-प्रहारों से
सूख-बिखरते,बू खोते
सुरभित पुष्प अतीत के.//  आदरणीया वंदना जी निराशा से शुरू हुई कविता

// द्युतिमान रहूँ मैं भी
हों तूफान,थपेड़े
या ग्रहण छाएं
अस्तित्व पर
तुम्हारी तरह
अंतिम श्वास तक.//  एक हौसले और उम्मीद पर जाके रुकती है

शब्दों के साथ भावों का प्रवाह नदी के प्रवाह में डोलती मगर अपने गंतव्य की तरफ दृढ़ता से बढ़ती नौका की तरह प्रवाहमान है बहुत बहुत बधाई आपको इस रचना के लिये

Comment by Vindu Babu on May 10, 2014 at 5:31am

आपसे तो समालोचनात्मक टिप्पणी की सादर अपेक्षा रखती हूँ आदरणीय ब्रिजेश सर जी।

जिससे कुछ कमियां और सुधार मालूम हो सके।

खैर...

आपका हार्दिक आभार रचना की सराहना के लिए।

सादर

Comment by Vindu Babu on May 10, 2014 at 5:27am

आदरणीया महेश्वरी दी..

आपका बहुत शुक्रिया।

Comment by बृजेश नीरज on May 6, 2014 at 8:55am

वाह! बहुत सुन्दर कविता! आपको हार्दिक बधाई!

Comment by Maheshwari Kaneri on May 5, 2014 at 6:39pm

बहुत सुंदर प्रभावी कविता विन्दु जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
2 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
5 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
9 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
21 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
21 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
21 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
21 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service