For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

समृद्ध अतीत के माथे पर
अक्सर खिंच जाती हैं लकीरें
चिंतित भविष्य की
फैसलों की फर्श पर
क्यूं अक्सर
बिखर जाते हैं
बदलाव के मोती
खुशियों के आंगन में
टंगे मुस्कुराते गुब्बारों
पर अक्सर कोई चलाता है
गमों की गोलियां
बेवक्त पर काम आने वाला वक्त
अक्सर बदल जाता है आदमी की तरह
जब मौज मौसम की लेने निकलें तो
थम जाती हैं सुहानी हवाएं अक्सर
समझ आती है जब तलक हमको
नासमझी के कई काम हो जाते हैं,
जब तलक ढूंढ़ पाता हूं
वहीं और तमाम खो जाते हैं
अक्सर हम ख्वाबों की मानिंद
जमीं की जद पार कर जाते हैं
ऐसा भी कभी होता है कि
गम जागते रहते हैं और
हम सो जाते हैं।। 
- मौलिक व अप्रकाशित

Views: 457

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 20, 2013 at 2:16am

आपकी प्रस्तुतियों पर पाठकों द्वारा मिली प्रशंसा के साथ-साथ आपको सार्थक सुझाव भी मिले हैं.  आप सुझावों को हृदयंगम कर आगे प्रयासरत हों. आपकी संप्रेषणीयता सार्थक और स्पष्ट होती जायेगी.

शुभ-शुभ

Comment by कल्पना रामानी on December 19, 2013 at 9:22pm

गहन चिंतन की सुंदर अभिव्यक्ति हुई है आपकी रचना में, आदरणीय अतुल जी हार्दिक बधाई  


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on December 18, 2013 at 4:06pm

खुशियाँ और गम ज़िंदगी में साथ साथ ही चलते हैं...इंसान दो छोरों के बीच अक्सर झूला करता है.. और ये परिवर्तन इतने अनायास होते हैं कि ट्रांजिशन मूमेन्ट्स पता ही नहीं चलते... इस भाव को बहुत सही अभिव्यक्ति मिली है..

फिर भी इस प्रस्तुति में स्पष्टता के लिए कई जगह अल्पविराम का प्रयोग किया जाना था....

समृद्ध अतीत के माथे पर
अक्सर खिंच जाती हैं लकीरें
चिंतित भविष्य की.......................यह तर्क कुछ समझ नहीं आया; वर्तमान के माथे पर तो लकीरें समझ आती हैं, लेकिन अतीत के पन्नों में इस समय लकीरें खिंचना  वो भी भविष्य को लेकर ..यह मुझे स्पष्ट नहीं हो रहा ..कैसे?
.
फैसलों की फर्श पर................फैसलों के फर्श पर (फैंसलों को स्त्रीलिंग संज्ञा नहीं मान सकते..यह पुल्लिंग बहुवचन संज्ञा है )
क्यूं अक्सर...........................क्यूं का सही प्रारूप 'क्यों' है 
बिखर जाते हैं
बदलाव के मोती

बेवक्त पर काम आने वाला वक्त.....................बेवक्त पर काम आने की जगह सिर्फ //बेवक्त काम आने वाला वक़्त //लिखें तो ?
अक्सर बदल जाता है आदमी की तरह

जब तलक ढूंढ़ पाता हूं
वहीं और तमाम खो जाते हैं..............यह पंक्ति भी कुछ और स्पष्टता चाहती है 

फिलहाल कुल मिला कर एक बहुत सुन्दर प्रयास हुआ है.. जिस हेतु बहुत बहुत शुभकामनाएं स्वीकार करें आ० अतुल कुशवाह जी.

Comment by atul kushwah on December 17, 2013 at 5:59pm

आदरणीय सुशील जी, डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव जी, मीना जी, गिरिराज जी और भाई राजेश जी... .... आपका सबका आशीर्वाद बना रहे यही कामना है।.... आप सबका स्‍नेह अमूल्‍य और अप्रतिम है। सादर अतुल

Comment by राजेश 'मृदु' on December 17, 2013 at 4:53pm

बहुत बढि़या, बहुत ही बढि़या, आदरणीय अतुल जी, आपका रचनाकर्म स्‍वस्तिकारी है, साथ चलते रहें, सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 17, 2013 at 3:50pm

आदरणीय , सुन्दर रचना के लिये आपको बधाई ॥

Comment by Meena Pathak on December 17, 2013 at 3:08pm

बहुत सुन्दर रचना .. बधाई आप को 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on December 17, 2013 at 2:53pm

कुशवाह जी

अक्सर ऐसा ही होता है  i न जाने क्यों ?

 

न जाने तड़प तड़ित  से कौन  ?

निमंत्रण  देता  मुझको  मौन i ----------------- बधाई स्वीकार करे i

Comment by Sushil Sarna on December 17, 2013 at 1:44pm

sundr bhavabhivyakti

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
21 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
23 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
Tuesday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service