For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दीवार

 

मैं जानता हूँ
तुम्हें उस दीवार से डर लगने लगा है,
दीवार, जो तुम्हारे और तुम्हारे अपनों के बीच
समय ने खड़ी कर दी है.
उठो,
उस दीवार से ऊपर उठो
नहीं तो सुबह औ’ शाम
उसकी लम्बी होती छाया
तुम्हें लील लेगी.

 

उस पार देखने के लिये
ऊपर उठना पड़ेगा,
उस दीवार से बहुत ऊपर –
और,
दीवार को नीचा दिखाने के लिये
तुम्हें नीचे आना पड़ेगा,
उस ज़मीं पर
जहाँ तुम्हारे अपने
तुम्हारी प्रतीक्षा में हैं.

 

अगर सिर्फ़ सोचते रहोगे
दीवारें खड़ी होती जाएँगी
तुम्हारे चारों ओर
नज़दीक – और नज़दीक
चुन दिये जाओगे
तुम अपने ही सोच द्वारा
रंग, जाति, भाषा और धर्म के
भंगुर ईंटों के बीच,
हमेशा के लिये.
(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 756

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on November 14, 2013 at 5:54pm

वाह! अदभुत! सच ही, कितने टुकड़ों में बंटा है आज आदमी. ये विभाजन हमें अलग-थलग करता जा रहा है. इस स्थितियों को जो सुन्दर शब्द मिले हैं कि बस बारबार पढ़ते ही जानो का मन होता है! आपको हार्दिक बधाई!

सादर!

Comment by Sushil.Joshi on November 14, 2013 at 5:03am

बहुत ही खूबसूरत रचना है आ0 शर्दिन्दु जी..... हार्दिक बधाई...

Comment by बृजेश नीरज on November 13, 2013 at 11:40pm

वाह! तमाम विसंगतियों के बीच भी जो जिजीविषा आपकी रचनायें जीती हैं वह अतुलनीय है!

इस सुन्दर अभिव्यक्ति पर आपको हार्दिक बधाई!

Comment by Amod Kumar Srivastava on November 13, 2013 at 10:08pm

वाह ... सुंदर... एक लाजवाब रचना के लिए बधाई स्वीकार करें आ0 शरदिंदु जी ... एक ऐसी अभिव्यक्ति जो दिल को छु गई .... धन्यवाद आपका ..... 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on November 13, 2013 at 10:45am

मैं जानता हूँ
तुम्हें उस दीवार से डर लगने लगा है,
दीवार, जो तुम्हारे और तुम्हारे अपनों के बीच
समय ने खड़ी कर दी है.

सच! इन्सान लम्बे समय तक अपने स्वार्थ की ईंटों व्  असुरक्षित दूरियों  के गारे से, रिश्तों के मध्य एक अनचाही दीवार खड़ी कर लेता है, अगर सही समय पर निस्वार्थ भावनाओं से उस दीवार को गिराया न जाय तो सुबह से दोपहर तक, फिर दोपहर से शाम तक किसी न किसी को उसकी परछाई में रहना ही पड़ता है, शायद इसी तरह निर्मल हवाओं का झोका भी बट कर रह जाता है..

बहुत ही सुंदर भाव की सन्देशप्रद रचना पर हृदय से बधाई स्वीकारें आदरणीय शरदिंदु जी

Comment by vijay nikore on November 13, 2013 at 4:59am

सुन्दर शब्दों  से जड़े भाव , कविता को अनुपम बनाते हुए पाठक के दिल में पसर जाते हैं !

इस संदेशपरक रचना के लिए ढेर सराहना स्वीकारें।

 

सादर,

विजय निकोर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by sharadindu mukerji on November 13, 2013 at 3:00am

आदरणीया गीतिका जी, आप संवेदनशील रचनाकर्मी हैं इसीलिये मेरी इस रचना का तत्व आपसे छुपा नहीं रहा. विद्वत प्रतिक्रिया के लिये आभार. सादर.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by sharadindu mukerji on November 13, 2013 at 2:56am

आदरणीय डॉ गोपाल नारायन जी, आपके सहज उच्छ्वास से स्पष्ट है कि मेरी रचना ने आपके अंतर्मन को स्पर्श किया है...मेरे लिये इससे बढ़कर और क्या हो सकता है! आप लखनऊ वासी हैं, मैं भी. निकट भविष्य में आपसे बहुत कुछ सीखने की इच्छा रखता हूँ. स्नेह बनाए रखें. सादर.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by sharadindu mukerji on November 13, 2013 at 2:49am

आदरणीया प्राची जी, आपने जिस तन्मयता से मेरी रचना पढ़ी है उसीसे मैं धन्य हो गया. आपने जो परिवर्तन/संशोधन किये हैं वे सर्वथा  उचित हैं. प्रोत्साहन और ज्ञानवर्धन के लिये सदा आभारी रहूंगा. सादर.

Comment by CHANDRA SHEKHAR PANDEY on November 12, 2013 at 11:56pm

आदरणीय रचना बहुत सार्थक है, पर क्या ये दीवार सिर्फ और सिर्फ समय द्वारा खड़ी की गयी है। यह प्रश्न इस कविता को पढने के बाद मेरे अंतर्मन में गूंज रहा है। अगर समय मिले तो अवश्य मार्गदर्शन करें। हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Monday
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service