For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ ( गीत ) गिरिराज भंडारी

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ

***********************

दर्द इतना दर्द फैला देख कर

रोज ऐसे रक्त बहता  देख कर

मून्द कर आँखे भला कैसे रहूँ

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ

 

भाइयों के बीच जब दीवार हो

और हल के वास्ते तलवार हो

हाथ बान्धे मै भला कैसे रहूँ

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ

 

अंग मेरे   देश का  कटते रहे

उसपे देश शांति  ही रटते रहे

शीत रक्त फिर भी मै कैसे रहूँ

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ

 

भारतीयता पड़ी मूर्छित  यहाँ

सभ्यता परदेश की चर्चित यहाँ

स्वधर्म त्याग मै भला कैसे रहूँ

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ

 

जब कर्णधार देश  लूट खा रहे

फिर भी राष्ट्र्-भक्त कहे जा रहे

शांत मन कहिये भला कैसे रहूँ

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ

 

बेड़ियाँ पड़ने लगी है शब्द को

तमगे मिले,भाट को निःशब्द को

रख के कलम चुप भला कैसे रहूँ

फिर कहो तुम मूक मै कैसे रहूँ

!!!मौलिक एवँ अप्रकाशित !!! ( संशोधित )

Views: 1012

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 16, 2013 at 12:00am

गीत पर बढिया प्रयास हआ है, आदरणीय.  इसके मुखड़ा और पहले अन्तरे के लिए तो बार-बार बधाइयाँ. 

सुधीजनों ने बहुत-कुछ साझा किया है. आप सुझावों के प्रति स्वयं आग्रही हैं. उन पर अवश्य ध्यान देंगे.

आदरणीय,

अंग मेरे  देश का  कटते रहे

उसपे देश शांति  ही रटते रहे

उपरोक्त वाक्य कुछ अटपटे हुए हैं. कटते रहे और रटते रहे को सरलता से कटता रहा और रटता रहा किया जा सकता है.

शुभेच्छाएँ.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 7, 2013 at 8:44pm

आदरणीया प्राची जी , गीत की सराहना के लिये आपका बहुत आभार !!! मात्रा की भिन्नता मै जानते हुये भी सुधार नही सका , कुछ सूझा ही नही , अनुभव हीनता के कारण , आगे और सोचूंगा , सुधारने का  प्रयास करूंगा !!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on October 7, 2013 at 8:18pm

बहुत सुन्दर गीत आदरणीय गिरिराज भंडारी जी 

सामयिक परिपेक्ष्य में एक देशप्रेमी नागरिक के अंतर की पीढ़ा को व्यक्त किया है. हार्दिक बधाई 

पंक्तियों में १८, १९, २० की भिन्नता कहीं कहीं प्रवाह को बाधित कर रही है..

सादर शुभकामनाएं 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 7, 2013 at 4:10pm
आदरणीया coontee mukerji जी , उत्साह वर्धन के लिये आपका बहुर शुक्रिया !!!!
Comment by coontee mukerji on October 7, 2013 at 3:22pm

जब कर्णधार देश  लूट खा रहे

फिर भी राष्ट्र्-भक्त कहे जा रहे

शांत मन कहिये भला कैसे रहूँ

तुम्ही कहो ,कि मूक मै कैसे रहूँ     ......और क्या कहें!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 7, 2013 at 2:05pm

आदरणीय रविकर जी , गीत की सराहना कर आपने निश्चित ही मेरा उत्साह वर्धन किया है !!!! आपका बहुत बहुत आभार !!!

Comment by रविकर on October 7, 2013 at 11:03am

बहुत बढ़िया गीत -
बधाई आदरणीय-


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 7, 2013 at 7:36am

आदरणीय अरुण निगम भाई , रचना स्वीकार करने के लिये और उत्साह वर्धन के लिये आपका आभार !!! आपके सुझाव सर आँखों पर ज़रूर सुधार करूंगा , कहीं कहीं गेयता भी सुधारनी है , सोच के रखा हूँ !!!! पुनः आभार !!!!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on October 7, 2013 at 1:16am

वर्तमान सामाजिक परिदृश्यों की गहरी अनुभूति पीड़ा बनकर रचना में विचरण कर रही है. आदरणीय गिरिराज जी, उत्कृष्ट रचना के लिये हृदय से बधाइयाँ.

( कृपया अम् की मात्रा और चंद्र बिंदुओं पर पुन: दृष्टिपात कर लें. मुर्छित को मूर्छित करना शायद बेहतर होगा.)


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 6, 2013 at 10:45pm

आदरणीय अरुण अनंत भाई , आपको गीत संतुष्ट कर सका , ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है !!! मेरा प्रयास सफल हुआ !!

!!!! आपका बहुत बहुत शुक्रिया !!!!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
19 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Mar 10
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Mar 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service