For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वो एक बार तबीअत से आजमाए मुझे

एक ताज़ा ग़ज़ल आप सभी की मुहब्बतों के हवाले ....

वो एक बार तबीअत से आजमाए मुझे
पुकारता भी रहे और नज़र न आए मुझे

मैं डर रहा हूँ कहीं वो न हार जाए मुझे
मेरी अना के मुक़ाबिल नज़र जो आए मुझे

मुझे समझने का दावा अगर है सच्चा तो 
मैं उसको चाहता हूँ, अब 'वही' बताए मुझे

मनाने रूठने के खेल में तो तय था यही
मैं रूठ जाऊं, वो हर हाल में मनाए मुझे

वो मुफ्त में मुझे हासिल नहीं है, तो वो भी
मुहब्बतों के हवाले से ही कमाए मुझे

मैं सुब्हो शाम पढ़े हूँ उसे फ़साने सा
वो हर वरक पे मनाज़िर नए दिखाए मुझे

(मफ़ाइलुन फ़इलातुन मफ़ाइलुन फैलुन)
१२१२ ११२२ १२१२ २२

- वीनस केसरी

Views: 1203

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by वीनस केसरी on June 5, 2013 at 8:04am

अमन कुमार जी पसंदगी के लिए शुक्रगुजार हूँ

Comment by कल्पना रामानी on June 4, 2013 at 11:47pm

बहुत सुंदर गजल वीनस जी,

मनाने रूठने के खेल में तो तय था यही
मैं रूठ जाऊं, वो हर हाल में मनाए मुझे.....लाजवाब

Comment by वेदिका on June 4, 2013 at 9:29pm

अहा! 

मैं सुब्हो शाम पढ़े हूँ उसे फ़साने सा 
वो हर वरक पे मनाज़िर नए दिखाए मुझे  .....क्या खूब ...बहुत सही  वीनस जी!
 
 गजल बहुत मस्त है ....दाद कुबुलिये ..सादर 
Comment by coontee mukerji on June 4, 2013 at 9:06pm

मनाने रूठने के खेल में तो तय था यही
मैं रूठ जाऊं, वो हर हाल में मनाए मुझे............bahut  khoob  ...!

Comment by ram shiromani pathak on June 4, 2013 at 6:23pm

वाह वीनस जी खूबसूरत गज़ल लिखी है/.हार्दिक बधाई

Comment by shalini rastogi on June 4, 2013 at 3:04pm

बेहद खूबसूरत गज़ल लिखी है वीनस केसरी जी ... सभी अश'आर लाजवाब हैं .. खास तौर पे यह तो सीधा दिल में उतर गया ..

मैं उसको रात दिन पढूँ किसी फ़साने सा 
वो हर वरक पे मनाज़िर नए दिखाए मुझे... क्या बात है ..वाह...

गज़ल पढ़ के कुछ पंक्तियाँ मन में आई हैं .. कृपया अन्यथा न लें 

गुरूर वो दिखाते हुक्म ऐसे देते हैं 

खुदा से वो नाम अपने लिखा के लाए मुझे 

Comment by Abhinav Arun on June 4, 2013 at 2:57pm

वो मुफ्त में मुझे हासिल नहीं है, तो वो भी 
मुहब्बतों के हवाले से ही कमाए मुझे

वाह वाह वीनस जी ये अंदाज़ भा गया आपका इस   ज़मीर वाले  शायर को नमन है बहुत शुभकामनायें !!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on June 4, 2013 at 2:54pm
"आदरणीय..वीनस जी, बेहतरीन गजल.."मुझे समझने का दावा अगर सही है तो, मैं उसको चाहता हूँ अब 'वही' बताए मुझे.." वाह वाह! बहुत ही उम्दा गजल प्रस्तुत की आपने आदरणीय वीनस जी....हार्दिक बधाई व शुभकामनायें
Comment by Neeraj Nishchal on June 4, 2013 at 2:02pm

बहुत सुन्दर जनाब केसरी साहब

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on June 4, 2013 at 12:08pm

बहुत ख़ूब भाई जी! क्या बात है!! पिछले दिनों मुज़ारे पर हमारी लघु चर्चा हुई थी और कमाल देखिये आपने और मैंने -- एक साथ ही एक ही बह्र पर ग़ज़लें पेश कर दी हाँ ज़मीन भले ही अलग़ हो! :-)) शानदार ग़ज़ल हुई है मगर चंद शे'र तो ऐसे ही कि बस ज़बान पर चढ़े ही जा रहे हैं! विशेषकर..

वो एक बार तबीअत से आजमाए मुझे
पुकारता भी रहे और नज़र न आए मुझे --> कसक और लगाव का इससे अच्छा क्या उदाहरण होगा भला..

मैं उसको रात दिन पढूँ किसी फ़साने सा
वो हर वरक पे मनाज़िर नए दिखाए मुझे --> जनाब नज़ारे तो आप नए-२ दिखा रहे हैं अपनी कलम से.. बस मज़ा आ गया..

शुभकामनाओं एवं बधाई सहित..

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service