For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

शादी से पहले – शादी के बाद

प्रो. सरन घई, संपादक – “प्रयास”, संस्थापक, विश्व हिंदी संस्थान, कनाडा

 

शादी से पहले हमको कहते थे सब आवारा,

शादी हुई तो वो ही कहने लगे बेचारा।

 

कुछ हाल यों हुआ है शादी के बाद मेरा,

जैसे गिरा फ़लक से टूटा हुआ सितारा।

 

सब लोग पूछते हैं दिखता हूँ क्यों दुखी मैं,

कैसे बताऊँ उनको, बीवी ने फिर है मारा।

 

शादी हुई है जब से, तब से ये हाल मेरा,

जिस ओर खेता नैया, खो जाता वो किनारा।

 

फिरता था तितलियों में भंवरा बना चमन में,

अब ना वो तितलियाँ हैं, ना बाग ना बहारा।

 

कभी पीटती कड़्छुल से, कभी पीटती बेलन से,

कभी हाथ से पकड़ के, कभी खींच कर के मारा।

 

कभी झाड़ुओं से पीटा, कभी झाड़ियों में पीटा,

कभी इधर आ के मारा, कभी उधर जा के मारा।

 

तकदीर वाले हैं वो जो घर में पिट रहे हैं,

हमको तो हमारी ने, सड़को-सड़क है मारा।

 

ये दासतां ’सरन’ की कुछ भी नयी नहीं है,

हर मर्द मार खाता, कह पाता ना बिचारा।

 

अब धीरे-धीरे तेवर उनके बदल रहे हैं,

लगने लगा है उनको, बिगड़ूँगा ना दोबारा।

 

क्या हाल ये हुआ है, सब लोग पूछते हैं,

खुद ही सुधर गये हो या बीवी ने सुधारा?

Views: 559

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 12, 2013 at 12:44am

आदरणीय सरन घईजी, आपकी कथ्यात्मकता तो भाई ग़ज़ब की है ! .. वाह !  सही कहिये भाईजी, मजा आ गया .

सुधीजनों की सलाहों पर अवश्य ध्यान दीजियेगा.

सादर 

Comment by Ashok Kumar Raktale on April 4, 2013 at 9:14pm

ये दासतां ’सरन’ की कुछ भी नयी नहीं है,

हर मर्द मार खाता, कह पाता ना बिचारा।.......... हम तो डूबे सनम... तुमको भी ले डूबेंगे.....

आदरणीय सरन घई जी सादर बहुत सुन्दर हास्य प्रस्तुत करती रचना. हार्दिक बधाई स्वीकारें.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 4, 2013 at 3:49pm

वाह वाह आदरणीय सर जी वाह
क्या हास्य पिरोया है आपने
थोडा और संयत किया होता तो बढ़िया मज़ाहिया ग़ज़ल हो जाती
बहरहाल बहुत बहुत बधाई आपको

Comment by coontee mukerji on April 4, 2013 at 2:35pm

प्रो सरन जी , आप बहुत बहादुर है . आपका साहस सराहनीय है.वैसे इस रचना में एक छुपा सन्देश भी है.मनोरंजक भी है. बहुत बहुत

बधाई

Comment by विजय मिश्र on April 4, 2013 at 1:45pm

शरण जी , सुंदर सरल शब्दों में सजी कविता मगर इतनी प्रतारणा के बाद शरणागत हुए ,अच्छा होता पहले ही पतिधर्म का पाठ पढ़ लेते मेरी तरह ,इतनी दुर्दशा तो न होती . बधाई स्वीकारे इस सरस कविता केलिए .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on April 4, 2013 at 12:54pm

आदरणीय प्रो० सरन घई जी,

पत्नी द्वारा सुधार के लिए सताए जाने का सुन्दर वर्णन किया है...मजेदार रोचक हास्य है.

अब धीरे-धीरे तेवर उनके बदल रहे हैं,

लगने लगा है उनको, बिगड़ूँगा ना दोबारा।.........फिर तो चिंता की बात नहीं है, अब -हाहाहा 

 

क्या हाल ये हुआ है, सब लोग पूछते हैं,

खुद ही सुधर गये हो या बीवी ने सुधारा?..............हाहाहा 

शिल्पगत सुधार की थोड़ी सी आवश्यकता महसूस हुई. मात्रा गणना के अनुसार साधेंगे तो रचना निखर उठेगी.

सादर 

Comment by ram shiromani pathak on April 4, 2013 at 11:40am

आदरणीय, प्रो0शरण घई जी,  सुप्रभात!  सुन्दर प्रयास हास्य रंग लाई है।  सादर,


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 4, 2013 at 11:29am

हास्य तड़का के साथ प्रस्तुत रचना अच्छी लगी, कथ्य और भाव भी ठीक ठाक हैं, शिल्प पर और समय देने की आवश्यकता जान पड़ती है । 

इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई आदरणीय सरन साहब । 

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on April 4, 2013 at 10:37am

आदरणीय, प्रो0शरण घई जी,  सुप्रभात!  सुन्दर प्रयास हास्य रंग लाई है।  सादर,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
10 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service