For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल "संदली सा बदन है क्या कहिये"

========ग़ज़ल=======

संदली सा बदन है क्या कहिये
फूल जैसी छुअन है क्या कहिये

जल उठा है बदन तुझे छूकर
हुश्न है या अगन है क्या कहिये

सर से पा तक तुझे वो छूता है
आपका पैरहन है क्या कहिये

तीर नज़रो के जब चलें दिल पर
होती मीठी चुभन है क्या कहिये

घर मेरा आप जैसा गुल पा कर
खुद को समझे चमन है क्या कहिये

इश्क का रोग लग गया शायद
खोया खोया जेहन है क्या कहिये

हमसे नज़रें चुराते फिरते हैं  
राज-ए-उल्फत दफ़न है क्या कहिये

"दीप" सब जानते हैं ये तेरी
दिल्लगी आदतन है क्या कहिये

संदीप  पटेल  "दीप"

Views: 751

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on February 3, 2013 at 11:11pm

सर से पा तक तुझे वो छूता है
आपका पैरहन है क्या कहिये

तीर नज़रो के जब चलें दिल पर
होती मीठी चुभन है क्या कहिये

घर मेरा आप जैसा गुल पा कर
खुद को समझे चमन है क्या कहिये

वाह भाई संदीप जी सादर, सुन्दर गजल क्या कहिये. बधाई स्वीकारें.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on February 3, 2013 at 2:31pm

कोमल सी सुन्दर ग़ज़ल के लिए बधाई आ. संदीप जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 3, 2013 at 2:10pm

भाईजी, पारंपरिक ग़ज़लगोई कीजिये, मगर उन्हीं बिम्बों से कुछ नयापन भी तो दिखे, ये कहना था मेरा. शृंगार बुरा विषय थोड़े न है..

:-)))


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on February 3, 2013 at 11:39am

श्रृंगार रस से सराबोर इस झूमती हुई गज़ल के लिए बधाई..........

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on February 3, 2013 at 10:48am

आदरणीय विजय सर जी तहे दिल से शुक्रिया इस हौसलाफजाई के लिए

स्नेह यूँ ही बनाये रखिये

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on February 3, 2013 at 10:48am

आदरणीय गुरुदेव सौरभ सर जी सादर प्रणाम

गुरुदेव इस बार मैंने पारम्परिक ग़ज़ल कहने का प्रयास किया है जिसमें श्रिंगार को पिरोने की कोशिश की है

आपकी आशाओं में खरा उतरने का भरसक प्रयास करूँगा

स्नेह और आशीष बनाये रखिये

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on February 3, 2013 at 10:46am

आदरणीया महिमा जी आपका बहुत बहुत शुक्रिया ग़ज़ल की पसंदगी के लिए

Comment by vijay nikore on February 3, 2013 at 8:08am

गज़ल अच्छी लगी।

विजय निकोर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 3, 2013 at 7:11am

घर मेरा आप जैसा गुल पा कर
खुद को समझे चमन है क्या कहिये 

हर संतुष्ट पति का दिल स्वर पा गया है. .. :-))))

वैसे, पूरी ग़ज़ल के परिप्रेक्ष्य में कहूँ तो आपसे कुछ और बेहतर की अपेक्षा ग़लत नहीं है.. .

Comment by MAHIMA SHREE on February 2, 2013 at 10:56pm

क्या बात है ...बधाई स्वीकार करें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
8 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
8 hours ago
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
11 hours ago
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
14 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service