For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 
 नहीं रहा अब गाँव में, भाईचारा भाव,
खेतो में बढ़ने लगे, नित क्लेश के भाव ।
 
 
नहीं रहा अब शहर में, जीना यूँ आसान,
जगते है अब चाय से, रात जाम की शान ।
 
मोल झूंठ का बढ रहा, संत जगत भी मौन,
सच सस्ते में बिक रहा, सच बोले अब कौन।
 
सज्जनता के खोल में, दुष्टो की है देह,
इमान पर भी आ रहा, मन में अब संदेह ।
 
साथ हमारा तज गए, मन के कैसे मीत,
 हमको अब भाते नहीं ,मधुर प्रेम के गीत ।   
 
बस्ती बस्ती कंस है,   नहीं तुझे है भान 
गलियो में रावण मिले,अपमानित है राम ।
 
कुर्सी से लगन जिनकी, वे सब तो है साथ, 
सुर में सुर मिले जब ही, कुर्सी तेरे  हाथ ।
 
टिकिट मिलगया हो गए, इक दूजे के साथ,
टिकिट कट गया तो गए, बागी के हम साथ ।
 
दाग दामन पर न लगे, यह झुलसाती आग,
बचो झुलसती आग से, बागी को झट त्याग ।
       
दगा वक्त पर दे गए, अब तक थे वे ख़ास,
'लक्ष्मण' अब करना नहीं,गैरों पर विश्वास ।
 
-लक्ष्मण प्रसाद लडीवाला 

 

Views: 811

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 17, 2012 at 9:41am

दोहे पसंदकर हॉंसला बढ़ाने के लिएहार्दिक आभार श्री अशोक रक्ताले साहिब दोहे आदरणिया राजेश जी के या अन्य के सुझाव पर संशोधित तो कर लेता हूँ | पर यहा ब्लॉग पर पुनः एडिट कर पोस्ट करने पर अवटिंग अप्रूवल मे बहुत देर तक रहता है| इसलिए अपने ईमेल पर ही सेव कर रख लेता हूँ |

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 16, 2012 at 10:10pm

आदरणीय लड़ीवाला साहब बहुत सुन्दर दोहों की प्रस्तुति.बधाई स्वीकारें आद. राजेशकुमारी जी ने कुछ कमियों पर नजर डाली है आप इसे सुधार कर दोहे पुनः प्रस्तुत कर सकते हैं क्योंकि यह तो ब्लॉग पर हैं.पुनः बधाई स्वीकारें.

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 12, 2012 at 1:27pm

दोहे पसंद करने के लिए आपका शुक्रिया श्री जवाहर लाल सिंह जी

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on December 12, 2012 at 4:36am

आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद जी, नमस्कार!

समस्त भावों को अपने आप में समेटती आपकी रचना काबिले तारीफ है! बधाई!

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 6, 2012 at 12:24pm

हार्दिक आभार आपका भाई अरुण शर्मा अनंत जी दोहे ओबीओ में ही गुरुजनों से सीखे है 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 6, 2012 at 12:04pm

सुझाव देने के लिए हार्दिक आभार राजेश कुमारी जी दरअसल नित्य लिखना था जो टंकण त्रुटी वश नित हो गया 

ईमान की जगह इमान रोमन से ट्रांसलेट में त्रुटी हुई है । ध्यान दिलाने के लिए पुनः आभार 
Comment by अरुन 'अनन्त' on December 6, 2012 at 11:56am

सर आपका जवाब नहीं मुझे दोहों का ज्ञान नहीं है परन्तु पढने में बहुत ही मज़ा आ गया है, तहे दिल से बधाई स्वीकारें


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 6, 2012 at 11:48am

लक्ष्मण जी बहुत अच्छे प्रेरणास्पद दोहे लिखे हैं कुछ सुधारों का सुझाव दिया है करके देखिये हार्दिक बधाई आपको 

नहीं रहा अब गाँव में, भाईचारा भाव,

खेतो में बढ़ने लगे, नित क्लेश के भाव ।-------इसमें 10 मात्राएँ आ रही हैं 
 
 सज्जनता के खोल में, दुष्टो की है देह,
इमान पर भी आ रहा, मन में अब संदेह ------ईमान में बड़ी ई  होती है 
 
कुर्सी से लगन जिनकी, वे सब तो है साथ, ------जिनकी कुर्सी से लगन कर के देखिये 
सुर में सुर मिले जब ही, कुर्सी तेरे  हाथ ।----

 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 6, 2012 at 10:21am

जो छंद विधान की विशेषज्ञ है उनके तो पांच दोहे पचास दोहे के बराबर होंगे | आपके सुन्दर भाव दोहे पर बधाई भाई वीनस केसरी जी, मुझे तो अभी सीखना है | दोहे और गजल दोनों पर आपकी अच्छी पकड़ है । मेरे दोहे आपको पसंद आने का अर्थ तो मुझे प्रमाण पात्र मिलने सामान है, इसके लिए आपका विशेष रूप से हार्दिक आभार 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 6, 2012 at 10:12am

दोहों के भाव पसंद करने की लिए अपका हार्दिक आभार श्री लतीफ़ खान भाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
yesterday
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service