For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")


मेरी कोख नहीं हुई

अभी तक उजली

क्योंकि उसने दी नहीं

मुझे, अभी तक एक बेटी

कहते हैं, बेटा बाप के

बुढ़ापे की लाठी होता है ।

लगती है पुरानी बात

मैं तो देखती हूँ

बेटियों को माँ-बाप के लिए

व्यथित होते

उनका दर्द, उनका संघर्ष समझते, और

बेटों को, अपने स्वयं के परिवार

या दोस्तों के साथ समय बिताते

गुलछर्रे उड़ाते

तब लगता है, काश !

मेरी भी एक बेटी होती ।

बेटी होती है माँ के करीब

कोख से बाहर आने के बाद

भी, उसी नाल से जुड़े होने का

एहसास कराती ।

माँ से जो मिली थी,

उसी मधुरता को वापस लौटाती

माँ के मन की व्यथा

बेटी से अधिक कौन समझेगा ?

बेटी पिता के भी, हो जाती है, करीब

जब, पिता उसे ‘‘हौसलों की उड़ान’’

का स्वाद चखाता है

सपनों से अलग दुनियां

के व्यवहार सिखाता है

अन्दर की दुनियां माँ को,

बाहर की पिता को,

समर्पित कर, बेटियाँ उड़ जाती हैं

पंछियों की तरह

किसी और की दुनियां आबाद करने

चली जाती हैं 

दूसरे कुल की रौनक बन

उसका वंश बढ़ाती हैं 

देहरी का दीप बनी रहतीं

फिर भी माँ के करीब

होती है बेटियाँ |


मोहिनी चोरडिया

Views: 648

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by asha pandey ojha on February 16, 2012 at 3:52pm

aseem dard se likhi gai rachna .. hardy ko chho gai 

Comment by mohinichordia on January 21, 2012 at 6:59am

धन्यवाद शुभम जी 

Comment by shubham jain on January 19, 2012 at 11:40am

अन्दर की दुनियां माँ को,

बाहर की पिता को,

समर्पित कर, बेटियाँ उड़ जाती हैं....


bahut hi sundar panktiyan...

aisa nahi hai ki bete apne mata pita k liye kuch nahi karte lekin betiyon ki to baat hi alag hai....


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on January 13, 2012 at 11:47am

इस संवेदनशील काव्य अभिव्यक्ति के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीया मोहिनी जी.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 12, 2012 at 2:35pm

इस भाव-प्रवण और तथ्यात्मक रचना के लिये हार्दिक बधाई, मोहिनीजी. कुछ बातें कितनी सनातन होती हैं लेकिन हम सहज स्वीकारते हिचकते हैं.  आपकी प्रस्तुत पंक्तियों को मैं विशेष रूप से रेखांकित कर रहा हूँ -

कहते हैं, बेटा बाप के
बुढ़ापे की लाठी होता है ।
लगती है पुरानी बात
मैं तो देखती हूँ
बेटियों को माँ-बाप के लिए
व्यथित होते
उनका दर्द, उनका संघर्ष समझते, और
बेटों को, अपने स्वयं के परिवार
या दोस्तों के साथ समय बिताते
गुलछर्रे उड़ाते
तब लगता है, काश !
मेरी भी एक बेटी होती ।

Comment by shashiprakash saini on January 12, 2012 at 2:29am

बहुत सुन्दर रचना है मोहिनी जी

बधाई स्वीकारे 

Comment by AVINASH S BAGDE on January 9, 2012 at 8:22pm

दूसरे कुल की रौनक बन

उसका वंश बढ़ाती हैं 

देहरी का दीप बनी रहतीं

फिर भी माँ के करीब

होती है बेटियाँ |...AAPNE TO BHAV-VIBHOR KAR DIYA मोहिनी JI.

Comment by AjAy Kumar Bohat on January 9, 2012 at 6:13pm

waah bahut khoob likha hai Mohini ji

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service