For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

प्रतियोगिता परिणाम: "चित्र से काव्य तक" अंक-१०

नमस्कार साथियों,

"चित्र से काव्य तक" अंक -१० प्रतियोगिता से संबधित निर्णायकों का निर्णय आपके समक्ष प्रस्तुत करने का समय आ गया है | हमेशा की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का निर्णय करना अत्यंत दुरूह कार्य था जिसे हमारे निर्णायकों नें अत्यंत परिश्रम से संपन्न किया है जिसके लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं |

लगातार तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल ५५८ रिप्लाई आयीं हैं  इनके अंतर्गत अधिकतर कुंडलिया , दुर्मिल सवैया,  मत्तगयन्द सवैया, छन्न -पकैया,  दोहा, मनहरण-घनाक्षरी, जलहरण-घनाक्षरी, हरिगीतिका,  उल्लाला आदि अनेक विधाओं में छंद प्रस्तुत किये गये,  इस बार छंदों की कुछ ऐसी रसधार बही कि सर्वत्र आनंद ही आनंद हो गया | इस प्रतियोगिता में समस्त प्रतिभागियों के मध्य, आदरणीय अविनाश बागडे जी, आदरणीय संजय मिश्र 'हबीब' , आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी , डॉ० ब्रजेश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह,  व आदरणीय गणेश जी बागी, आदरणीय योगराज प्रभाकर जी व  आदरणीय धर्मेन्द्र शर्मा जी आदि  ने अंत तक अपनी बेहतरीन टिप्पणियों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों व संचालकों में परस्पर संवाद कायम रखा तथा तथा छंदों का खुलकर प्रयोग करके इस प्रतियोगिता को और भी आकर्षक व रुचिकर बना दिया | इस आयोजन में उत्साहवर्धन हेतु आदरणीय श्री आलोक सीतापुरी जी,  आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी  श्री संजय मिश्र 'हबीब' जी, आदि नें भी प्रतियोगिता से बाहर रहकर अपनी-अपनी स्तरीय रचनाएँ पोस्ट कीं जो कि सभी प्रतिभागियों को चित्र की परिधि के अंतर्गत ही अनुशासित सृजन की ओर प्रेरित करती रहीं, साथ-साथ सभी नें अन्य साथियों की रचनायों की खुले दिल से निष्पक्ष समीक्षा व प्रशंसा भी की जो कि इस प्रतियोगिता की गति को त्वरित करती रही | प्रसन्नता की बात यह भी है कि अभी-अभी हाल में ही ओ बी ओ से जुड़े हमारे कई नए सदस्य इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत ही उत्साहित रहे जिनमें श्री नीरज व श्रीमती किरण आर्य आदि स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यहाँ से छंदों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है | आप सभी नें प्रतियोगिता की समाप्ति तक अपनी-अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया देने का क्रम जारी रखा है | 

बंधुओं ! छंद आधारित प्रतियोगिता होने के बावजूद हमारे कुछ कवि मित्र छंद से इतर रचनाएँ पोस्ट करने के लोभ का संवरण नहीं कर पाए जिन्हें ओ बी ओ के नियमानुसार टीम-एडमिन के स्तर से  हटाना पड़ा | इसके लिए हमें अत्यंत खेद है .......फिर भी अत्यंत हर्ष का विषय यह है कि चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता छंदबद्ध होकर अपेक्षित गुणवत्ता की ओर अग्रसर हो रही है...........

इस यज्ञ में काव्य-रूपी आहुतियाँ डालने के लिए सभी ओ बी ओ मित्रों का हार्दिक आभार...

प्रतियोगिता का निर्णय कुछ इस प्रकार से है...

प्रथम पुरस्कार रूपये १००१/- व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company

 प्रथम स्थान : पर श्री गोपाल ‘सागर’ जी  का गंगा-जमुनी हरिगीतिका छंद प्रतिष्ठित हुआ है |

पार हो दरिया हयाते गो, ग़मों का बोझ भारी|

उच्चतम अपने इरादे को,-शिशें अनवरत जारी|

धर्म मज़हब सब भुला कर गो,-द में खेलें मुरारी|

अब सुधर जाएँ सभी इंसा,-नियत की खेल पारी||

___________________________________________________________________

द्वितीय पुरस्कार रुपये ५०१/- व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali

A leading software development Company

द्वितीय स्थान ;  श्री अरुण कुमार निगम जी के ‘मत्तगयन्द सवैया’ छंद को जाता है |

बाल गोपाल चले ननिहाल , सम्हालत गोद मा मैया समीना
अब्बा सलीम के हाल बेहाल चले ससुराल, जो भायी कभी ना
माखन छाछ मलाई मिठाई , कन्हाई को भावत दूध दही ना
लाल की जिद्द पे हार गये , मनुहार दुलार मनाय सकी ना

 _________________________________________________________________

तृतीय पुरस्कार रुपये २५१/-  व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Rahul Computers, Patiala

A leading publishing House

तृतीय स्थान : पर श्री रघुविंद्र यादव जी के ‘दोहे’ विराजमान हैं

भारत से सदभाव की, मिलती नही मिसाल/
केशव की लीला करें, अब्दुल और बिलाल//

सलमा पाले श्याम को, गंगाजी रहमान/
कहें गर्व से हम सभी, मेरा देश महान//

फजलू अब गीता पढ़ें, केशव पढ़ें क़ुरान/
आल्हा भी रहमत करें, खुश होंवें भगवान//

केशव पलें सलीम घर , अली नंद के द्वार/
यही हमारी कामना, यही धर्म का सार//

बिस्मिल पंडित जात के, ख़ान वीर अशफ़ाक़/
ढूँढे से मिलता नही, ऐसा रिश्ता पाक//

 

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के उपरोक्त सभी विजेताओं को सम्पूर्ण ओ बी ओ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई व साधुवाद...

प्रथम व द्वितीय स्थान के उपरोक्त दोनों विजेता आगामी "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-११  के निर्णायक के रूप में भी स्वतः नामित हो गए हैं, तथा आप दोनों की रचनायें आगामी अंक के लिए स्वतः प्रतियोगिता से बाहर होगी |

जय ओ बी ओ!

अम्बरीष श्रीवास्तव

अध्यक्ष,

"चित्र से काव्य तक" समूह

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार

Views: 5444

Replies to This Discussion

तीनों विजेताओं को बहुत बहुत बधाई

शुक्रिया मान्यवर !

निर्णायक मंडल को हार्दिक धन्यवाद.....समय समय पर इस प्रतियोगिता से अपने को जोड़ने का प्रयास करता रहूँगा

इं० गोपाल सागर जी ! प्रथम स्थान पर प्रतिष्ठित होने के लिए आपको हार्दिक बधाई ! जय ओ बी ओ !

इं० गोपाल सागर जी,  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए आपको बहुत बहुत बधाई |

तीनो विजेतायों सर्वश्री गोपाल सागर जी, अरुण कुमार निगम जी और यादव जी को हार्दिक बधाई.  इस बहुत ही सुन्दर निर्णयके लिए निर्णायक मंडल को दिली साधुवाद.

शुक्रिया मान्यवर ! आभारी हूँ

 कृपया मेरा नाम ठीक करवाएँ / मेरा नाम रघुवीर नही रघुविंद्र यादव है


आदरणीय भाई रघुविन्द्र जी ! आपका नाम आदरणीय एडमिन जी द्वारा सुधार दिया गया है ....इस सम्बन्ध में हुई त्रुटि के लिए हमें खेद है.....

शुक्रिया आदरणीय अंबरीश जी, त्रुटियाँ हो जाती हैं सामान्य सी बात है, सुधार के लिए आभार

स्वागत है मित्रवर !

रघुविन्द्र यादव  जी,  प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए आपको हार्दिक बधाई |

शुक्रिया मान्यवर !

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
5 hours ago
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service