For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बोल चिरैया (बाल-गीत) / शेख़ शहज़ाद उस्मानी

बोल चिरैया बोल चिरैया, कितने घर खो आयी,
दाना-पानी बच्चों ख़ातिर, कितने घर हो आयी।

बोल चिरैया बोल चिरैया, कब रोज़े रख पायी,
कब सहरी, अफ़तारी होती, कब मस्जिद हो आयी।

बोल चिरैया बोल चिरैया, मेलों में क्या पाया,
इतराते इन्सानों में क्या, तरु कोई टकराया।

बोल चिरैया बोल चिरैया, साथी ढूंढे कितने,
कितने ज़िंदा, कितने मुर्दा, कितने देखे फ़ितने।

बोल चिरैया बोल चिरैया, कलयुग कितना भाया,
दूर-दूर अपनों से होकर, ख़ुद को बस बहलाया।

बोल चिरैया बोल चिरैया, दुनिया कैसे बिख़रे,
आसपास बस जंगल बिखरें, सबका जीवन निखरे।


[मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित]

[सार-छंद पर आधारित]

__शेख़ शहज़ाद उस्मानी
शिवपुरी म.प्र.
(२५/०५/२०१६)
_________________________________

कठिन शब्दार्थ :

[1]- तरु = पेड़, वृक्ष
[2]- फ़ितने = अचानक होने वाले उपद्रव, बग़ावत, विरोध आदि।
[3]- रोज़े = उपवास (मुस्लिम समाज के)
[4] - सहरी = रोज़ा रखने हेतु सूर्योदय से पहले लिया जाने वाला अल्प आहार
[5] - अफ़तारी = रोज़ा समाप्त करने हेतु सूर्यास्त के बाद लिया जाने वाला आहार
__________________________________

Views: 1170

Replies to This Discussion

बहुत खूब आदरणीय शहजाद भाई | 

बोल चिरैया बोल चिरैया, कलयुग कितना भाया,
दूर-दूर अपनों से होकर, ख़ुद को बस बहलाया।

बोल चिरैया बोल चिरैया, दुनिया कैसे बिख़रे,
आसपास बस जंगल बिखरें, सबका जीवन निखरे। बहुत खूब | हार्दिक बधाई भाई | 

बेहद उम्दा ...बहुत बहुत बधाई आप को आदरणीय | सादर 

रचना पर समय देकर अपनी राय से अवगत कराने और हौसला अफ़ज़ाई के लिए तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया मुहतरम जनाब श्याम नारायण वर्मा जी और आदरणीया कल्पना भट्ट जी।

आदाब। विगत वर्ष समापन तक मेरी इस रचना पर लगभग 234  सम्मानित सुधी सदस्यगण उपस्थित हुए। इस हौसला अफ़ज़ाई हेतु आप सभी को तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया। नववर्ष की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं।

आदाब। विगत वर्ष समापन तक मेरी इस रचना पर लगभग 234  सम्मानित सुधी सदस्यगण उपस्थित हुए। इस हौसला अफ़ज़ाई हेतु आप सभी को तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया। नववर्ष की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
15 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
23 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service