For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नानी अब बुड्ढी हो गयी

दाँतों में खुड्डी हो गयी l

उसको तू प्यार कर ले

थोड़ी मनुहार कर ले

उँगली पे उसे घुमा के 

थोड़ी तकरार कर ले l 

उसकी तू नाक भींच ले  

चाहें तो कान खींच ले  

हँसके-मुस्काके उससे   

थोड़ा सा माल खींच ले l

गालों पे नाक पोंछ ले  

उसके तू बाल नोच ले

पर गंजी ना हो जाये  

उसका तू हाल सोच ले l

नानी अब बुड्ढी हो गयी

दाँतों में खुड्डी हो गयी l

-शन्नो अग्रवाल 

Views: 892

Replies to This Discussion

हाहाहा शन्नो जी बिलकुल ठीक लिखा है बच्चे नानी के साथ यही तो करते हैं फिर भी नानी उनकी बलाएँ लेती है,उनकी इन  बाल क्रीडाओं पर न्योछावर होती है | मैं भी नानी बन गई हूँ पर दांत अभी सलामत हैं पर बच्चों की हरकतें वही हैं ,मजा आ गया ये बाल रचना पढ़ के बधाई आपको 

राजेश कुमारी जी, आपको बाल रचना सराहने के लिये बहुत-बहुत धन्यबाद. इसमें कल्पना और वास्तविकता का मिश्रण है. मेरी पाँच महीने की नातिन है...यही सब कुछ करती है और लार भरी उँगलियों से नाक, कान, बाल खींचती रहती है. और आपने सही कहा कि नानी बनने पर जरूरी नहीं कि दांत भी टूट जायें...हा हा हा 

आदरणीया शन्नो जी,

बच्चों को नानी बहुत प्यारी लगती है, और बच्चों और नानी के अनोखे निश्छल प्यार जताने या जीने के ढंग को इस बाल गीत में बिलकुल वास्तविता के साथ आपने शब्दबद्ध किया है, हार्दिक बधाई इस गीत के लिए. सादर.

प्राची जी, मेरी बाल-रचना पसंद करने के लिये आपका हार्दिक धन्यबाद :)  

गालों पे नाक पोंछ ले
उसके तू बाल नोच ले
पर गंजी ना हो जाये
उसका तू हाल सोच ले l

शिशुओं की हरकतों को कितना बढिया शब्द रूप दिया आपने, आदरणीया शन्नोजी ! 

बाल रचनाएँ वस्तुतः बाल मनोविज्ञान के अनुरूप रचनाकर्म करने की प्रक्रिया है. आपकी इस रचना के लिए आपको सादर बधाई .. .

सौरभ जी, आपसे अपनी इस बाल रचना पर प्रशंसा पाकर बहुत ही खुशी हुई...आपका बहुत-बहुत धन्यबाद. 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें। शेर का शेर के रूप में पूरा होना और एक…"
5 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"उदाहरण ग़ज़ल और उदाहरण क़ाफ़िया को देखें उससे क़ाफ़िया "आना" निर्धारित होता है जबकि…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इस मंच पर ग़ज़ल विधा पर जितनी चर्चा उपलब्ध है उसे पढ़ना भी महत्वपूर्ण है। इस पर विशेष रूप से ध्यान…"
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"धन्यवाद ऋचा जी।  गिरह ख़ूब हुई // आप भी मनजीत जी की तरह फ़िरकी ले रहीं हैं। हा हा "
6 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार  बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए  गिरह ख़ूब…"
6 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीया मनप्रीत जी  बहुत शुक्रिया आपका हौसला अफ़ज़ाई के लिए  सादर "
6 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई के लिए आपका  सादर "
6 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीया मनप्रीत जी नमस्कार  बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए  चौथे शेर का ऊला…"
6 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय जयहिंद जी  ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया आपने बधाई स्वीकार कीजिए  गुणीजनों की…"
6 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल दुखाना नहीं कि तुझ से कहेंहै फसाना नहीं कि तुझ से कहें गांव से दूर घर बनाया हैहै बुलाना नहीं…"
21 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"धन्यवाद आदरणीय "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रणाम भाई अखिलेश जी, क्या ही सुंदर चौपाईयां हुईं हैं। वाह, वाह। फागुन का पूरा वृतांत कह दिया…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service