For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोस्तो, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार आप सभी के स्नेह के लिए सदा अभारी है | "ओबिओ लाइव महा इवेंट" अंक-1 को मिली अपार ऐतिहासिक सफलता ( दर्जनों रचनाकारों की अनवरत २०० से अधिक रचनाओं सहित १२००+ रिप्लाई ) से हम सब अभी भी अभिभूत हैं | हमारे सभी प्रिय रचनाधर्मियों के सहयोग और पाठकों के उत्साह वर्धन से ही यह संभव हो सका था, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार आप सभी का ह्रदय से अभारी रहेगा|

जैसा कि अब आप सभी जान चुके हैं कि ओपन बुक्स ऑनलाइन साहित्य को समर्पित एक ऐसा मंच है जहाँ हर विधा के फ़नकार अपनी अपनी विधा में अपने अपने हिसाब से शिरकत करते हैं|

तो दोस्तों, प्रस्तुत है ओपन बुक्स ऑनलाइन का एक और धमाका "ओबिओ लाइव महा इवेंट" अंक-2

इस महा इवेंट में आप सभी को दिए गये विषय को लक्ष्य करते हुए अपनी अपनी रचनाएँ पोस्ट करनी हैं | वो रचनायें ग़ज़ल, गीत, कविता, छंद, मुक्तक, हाइकु, लघुकथा, पद, रसिया, व्यंग्य या कुछ और भी हो सकती है | आप सभी से सविनय निवेदन है कि सर्व ज्ञात अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी अपनी कला से दूसरों को रु-ब-रु होने का मौका दें तथा अन्य रचनाकारों की रचनाओं पर अपना महत्वपूर्ण विचार रख उनका उत्साह वर्धन भी करें |

इस बार के "ओबिओ लाइव महा इवेंट" अंक-2 का विषय है "प्रेम"
प्रेम का सीधा सीधा अर्थ यूँ तो संयोग / वियोग आधारित श्रुंगार रस ही होता है यानि इश्क-मुहब्बत-जुदाई वग़ैरह| परंतु यदि कोई फनकार प्रेम के अन्य प्रारूप जैसे प्रकृति प्रेम, इश्वरीय प्रेम, पक्षी प्रेम, देश प्रेम जैसे विषयों पर भी प्रस्तुति देना चाहे तो आयोजन में और भी चार चाँद लग जाएँगे|

यह इवेंट शुरू होगा दिनांक ०१.१२.२०१० को और समाप्त होगा ०५.१२.२०१० को, रोचकता को बनाये रखने हेतु एडमिन जी से निवेदन है कि फिलहाल रिप्लाइ बॉक्स को बंद कर दे तथा इसे दिनांक ०१.१२.२०१० लगते ही खोल दे जिससे सभी फनकार सीधे अपनी रचना को पोस्ट कर सके तथा रचनाओं पर टिप्पणियाँ दे सके |

आप सभी सम्मानित फनकार इस महा इवेंट मे सादर आमंत्रित है,जो फनकार अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है उनसे अनुरोध है कि www.openbooksonline.com पर log in होकर sign up कर ले तथा "ओबिओ लाइव महा इवेंट" अंक-2 मे शिरकत करें | उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि यह "महा इवेंट" पिछले "महा इवेंट" के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ देगा | आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है |

प्रतीक्षा में
ओबिओ परिवार

Views: 15634

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

प्रेम ?

कैसा प्रेम
कहाँ का प्रेम
मैंने प्यार किया वाला ?

मैंने देखा प्रेम बदलते
सीटी बजाते फब्ती कसते
माल चाल झुरमुट में पलते
मुंह बाँध कर नग्मे गाते
मैक डोनाल्ड के पिज्जे खाते
स्कूल छोड़ कर पिक्चर जाते
ऐसे प्रेम से क्या हम पाते ?

प्रेम कभी पवित्र भाव था
जीवन के सागर की नाव था
राधा मीरा सीता से जैसे आगे यह बढा प्रेम
लैला मजनू के किस्सों से है आज कहाँ अब खड़ा प्रेम ?

तुम प्रेम करो अब कहाँ रोक
पर देखो कुछ भी छूटे ना
नित झगडे झंझट में पड़कर कुछ टूटे ना
हो नाम खराब वो प्रेम नहीं
पग आगे रखना देख देख
ये प्रेम तो है बलिदान एक !!!!!
पग आगे रखना देख देख
ये प्रेम तो है बलिदान एक !!!!!
सुन्दर सन्देश!
waah arun bhaiya waah......aisehi aur bhi likhiye intezaar rahega
मैंने देखा प्रेम बदलते
सीटी बजाते फब्ती कसते
माल चाल झुरमुट में पलते
मुंह बाँध कर नग्मे गाते
मैक डोनाल्ड के पिज्जे खाते
स्कूल छोड़ कर पिक्चर जाते ..

सच है ये सब प्रेम नहीं है अरुण जी ...
प्रेम तो रूह्ग का रूह से मिलन है ... अमर है आत्मा है ... बहुत सुन्दर दृश्य बनाया है आपने .
बिलकुल सही बात और सही सन्देश|
आप सब का स्नेह है जो कविता लिखने का साहस कर सका और यह सिक्का यहाँ चल गया वर्ना मंचों पर तो बस मेरी धारदार गज़लें ही चलती है वहाँ कोई कविता दोहे कहानी सुनता नहीं ....शायद समय बदले ...यहाँ तो बदल रहा है|
छन्दमुक्त कविता में भी आपका कोई सानी नहीं अरुण भाई - अति उत्तम !
वह भाई,
अरुण जी बहुत ही कमाल लिखा है,
सत्य को कहने का आपका तरीका प्रशंसनीय है....
नयी पीढ़ी के लिए जो कटाक्ष किया है वो सत्य है......
योगराज जी और हरजीत जी बहुत बहुत धन्यवाद हौसला देने के लिए |
क्या बात है एक के बाद एक छक्के। बहुत बहुत बधाई
आदरणीय स्वजन,
पिछले १० दिनों से (और शायद आगे के १० दिनों तक भी) इतनी व्यस्तता है कि कुछ लिख पाने की मुद्रा ही नहीं बन पा रही. तिस पर भी यह OBO प्रेम ही है कि आज थोड़ी सी फुरसत मिलते ही, अपनी एक कविता प्रस्तुत कर रहा हूँ. इसकी कविता की शुरुआत साल भर पहले की थी, पर अब तक न तो इसे मेरी डायरी में जगह मिल पायी और न ही मेरे ब्लॉग पर.
प्रेम शायद ऐसा विषय है, जिसके लिए अपने विचारों को सीमाओं में बाँध पाना, बहुत ही मुश्किल काम है. शायद इसीलिए मुझे, यह कविता कुछ अधूरी सी लगती है. कभी फुरसत से इसे पूरा करूंगा. अभी के इस महायज्ञ के लिए, मेरी ये छोटी सी आहुति स्वीकार करें.

सादर
*** प्यार हो तुम ***

--------

दिल के भीतर के बच्चे का
इक प्यारा सा दुलार हो तुम
हाँ सच है ये कहता हूँ मैं
बस प्यार हो तुम, बस प्यार हो तुम

आवाज़ तुम्हारी आती है तो
जी करता है सुनता ही रहूँ
तेरी हंसी के फूल जो बिखर रहे
उन्हें एक-एक कर चुनता ही रहूँ
गोते खाती इक नाँव हूँ मैं और
नदिया की मझधार हो तुम

हाँ सच है ये कहता हूँ मैं...
बस प्यार हो तुम, बस प्यार हो तुम

------

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
2 hours ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
2 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
9 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
11 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Mar 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service