For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक ११ (Now Closed with 948 Replies)

सभी साहित्य प्रेमियों को

प्रणाम !

          साथियों जैसा की आप सभी को ज्ञात है ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रत्येक महीने के प्रारंभ में "महा उत्सव" का आयोजन होता है, उसी क्रम में ओपन बुक्स ऑनलाइन प्रस्तुत करते है ......

 

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  ११

इस बार महा उत्सव का विषय है "तेरे बिना जिया लागे ना"

आयोजन की अवधि :- ८ सितम्बर २०११ गुरूवार से १० सितम्बर २०११ शनिवार तक

          महा उत्सव के लिए दिए गए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना काव्य विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है ...
  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद [दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका वग़ैरह] इत्यादि
             साथियों बड़े ही हर्ष के साथ कहना है कि आप सभी के सहयोग से साहित्य को समर्पित ओबिओ मंच नित्य नई बुलंदियों को छू रहा है OBO परिवार आप सभी के सहयोग के लिए दिल से आभारी है, इतने अल्प समय में बिना आप सब के सहयोग से कीर्तिमान पर कीर्तिमान बनाना संभव न था |

             इस ११ वें महा उत्सव में भी आप सभी साहित्य प्रेमी, मित्र मंडली सहित आमंत्रित है, इस आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ, आनंद लूटें और दिल खोल कर दूसरे लोगों को भी आनंद लूटने का मौका दें |

अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन से जुड़े सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि "OBO लाइव महा उत्सव" अंक ११ जो तीन दिनों तक चलेगा उसमे एक सदस्य आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टि ही प्रस्तुत कर सकेंगे | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध और गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकेगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा और जिसपर कोई बहस नहीं की जाएगी | 

( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो ८ सितम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा )

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

( "OBO लाइव महा उत्सव" सम्बंधित किसी भी तरह के पूछताक्ष हेतु पर यहा...

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 19524

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बेहतरीन रचना ड: ब्रिजेश जी को बधाई।

//बुझी आग जितनी गरम फिर भी ठंढी आह

जलते मन में भरी है अभी मिलन की चाह

                                 जलाने को आकुल है

                               मीत इतना व्याकुल है -१-////

 

अग्नि कि तपिश और आहों की सर्दी , वाह डॉ त्रिपाठी जी - बहुत खूब !

 

//सुन तो ले कुछ बावरे क्यों इतना बेचैन

मन की पोथी बांचते......दीख रहे हैं नैन

                                 सैन की समझो भाषा

                                 रखो कायम अभिलाषा -२-//


नैनो के मन की पोथी बांचने की यह बात भी बहुत दिलकश है डॉ त्रिपाठी जी - अति सुंदर !

 

//जब थे मेरे पास ............रही मैं ऐंठी ऐंठी

अब मन में संताप .....रूठ के क्यों मैं बैठी

                                  ये अँखियाँ रोई-रोई 

                                      रहूँ मैं खोई-खोई -३-//


यह बंद बहुत ही खूबसूरत बना है ! बेवजह और बेवक्त रूठने पर पछतावा - वाह वाह !


//आएगा मधुमास ....पिया जब भी आयेंगें

पूरी होगी आस .....खुशी मन भर लायेंगे

                              यही मन को समझाऊँ  

                                 चैन फिर भी न पाऊँ  -४-//

 

जिस सकारात्मक सोच के साथ यह बंद लिखा गया है, काबिल-ए-तारीफ है ! प्यार कितना भोला होता है, सब कुछ हो जाने के बाद भी आशा नहीं खोता ! दोहे का प्रयोग इस गीत में बहुत ही मनभावन लगा ! भाषा, शैली, भाव की दृष्टि से पूर्णतय: सफल  इस सुंदर काव्य-कृति पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें मान्यवर ! 

बड़े भाई बड़ी ही सुन्दर रचना है आपकी ..बधाई :)

डॉ साहब, बहुत ही खुबसूरत रचना,

जब थे मेरे पास ............रही मैं ऐंठी ऐंठी

अब मन में संताप .....रूठ के क्यों मैं बैठी

नायिका को मन ही मन पश्चताप करना, गज़ब की कल्पना शक्ति है, बधाई आपको |

बहुत खूब बॄजेश जी, ये पूँछदार दोहे और अर्द्धरोले अच्छे लगे। बधाई स्वीकार करें।

सभी सम्माननीय गुनी गुरुजनों, मित्रों को सादर नमस्कार और उनसे अपनी अनुपस्थिति के लिए ह्रदय से क्षमा याचना करते हुए इस ग़ज़ल के माध्यम से इस महाउत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अभिलाषी हूँ....

 

दिल तोड़ चले जाने वाले, दिल सूना लगे बिना तेरे.
दिल में बसते हो तुम ही तुम, दिल में फिर क्यूँ गम के डेरे.
 
दिल याद करे फ़रियाद करे, दिल भूल नहीं सकता यारा,
दिल देख पुकार रहा तुझको, दिल ले स्मृतियों के घेरे.  
 
दिल है वैसा दिल जैसा हो, दिल सातरंग का इन्द्रधनुष,
दिल नीर भरी बदली बहुधा, दिल अंगारे भी बहुतेरे.  
 
दिल गा खुद को बहलाता है, दिल रो कर थक सो जाता है,  
दिल भोर कभी उजला सा है, दिल रात के कभी अँधेरे.
 
दिल रोगी है दिल योगी भी, दिल तेरे बिना वियोगी भी,  
दिल चाहे बस ‘हबीब’ का ये, दिल साथ रहें तेरे मेरे.  

 

इसे स्वरबद्ध करने के मेरे विनम्र प्रयास को यहाँ सुने..

 


भाई संजय जी, बहुत ही सुन्दर ग़ज़ल रची है आपने. सोने पर सुहागा ये की हम इसे आपकी वाणी में भी सुन पाए. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये.

//दिल है वैसा दिल जैसा हो, दिल सातरंग का इन्द्रधनुष,
दिल नीर भरी बदली बहुधा, दिल अंगारे भी बहुतेरे.  //

दिल से सुंदर यह कह दी ग़ज़ल दिल की बातें दिल तक जाएँ,
दिल तो आखिर यह दिल ही है, दिल लेता है सातों फेरे .


वाह वाह वाह.... हबीब जी ! क्या बेहतरीन ग़ज़ल कही है .........साथ ही आपने इसे दिल से ही गया भी है ...इसलिए दिल से ही मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं दोस्त !

भाई संजयजी,  आपका प्रयास सधा हुआ है.

 

दिल याद करे फ़रियाद करे, दिल भूल नहीं सकता यारा,

दिल देख पुकार रहा तुझको, दिल ले स्मृतियों के घेरे.  

 

बहुत सुन्दर..  .

वाह! संजय जी, ही खूबसूरत ग़ज़ल और उस पर कर्णप्रिय आवाज़!

भाई संजय जी,

दिल की बातें कहते सुनते अब निकल रहा यह आयोजन

कवियों-सुधियों के बोल-वचन में सफल हुआ यह आयोजन

दिल की बाते दिल में उतरीं दिल में पैदा करती हलचल

क्या गज़ब लिखा क्या गज़ब कहा कह रहे हमारे ये करतल

जिन अल्फाजो में मोह लिया उनका मैं देता हूँ विवरण

है साधुवाद हे सखा तुम्हे .....इतना सुन्दर है सम्प्रेषण  

दिल याद करे फ़रियाद करे, दिल भूल नहीं सकता यारा,
दिल देख पुकार रहा तुझको, दिल ले स्मृतियों के घेरे.

और  

दिल रोगी है दिल योगी भी, दिल तेरे बिना वियोगी भी,  
दिल चाहे बस ‘हबीब’ का ये, दिल साथ रहें तेरे मेरे.  

 

 

बेहतरीन , संजय जी को बधाई।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
13 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
13 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
16 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service