For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के 23 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले 22 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 22 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की, जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २३   

विषय - "मेरे सपनों का भारत"

आयोजन की अवधि- 7 सितम्बर शुक्रवार से 9 सितम्बर रविवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |
उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २३ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो बुधवार 7 सितम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

 

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

Views: 16276

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

धन्यवाद आदरणीया राजेश कुमारी जी |

चहुओर विकास हो,
मुटठी में आकाश हो,
घर घर प्रकाश हो, ऐसा भारत चाहिए |...umda..

ज्ञानी जन का मान हो,
कलम का सम्मान हो,
कला की पहचान हो, ऐसा भारत चाहिए |yahi पहचान हो

हरेक को काज मिले,
भूखे को अनाज मिले,
सब को आवाज मिले, ऐसा भारत चाहिए |...ek damdar sapana...ऐसा hi  भारत चाहिए....

 वाह! बागी जी, क्या जबर्दस्त घनाक्षरी छंद....

मेरे सपनों का भारत ....साथी हाथ बढ़ाना (घनाक्षरी छंद) 

(१)
इस देश के निवासी, बनों अ-विनाशी यहाँ
भारती की आन और, शान को बढ़ाइये|
रावण पे बाण मारो, राम का आदर्श धारो
मर्यादा की सीमा रेखा, सब को सिखाइये||
नदियाँ हो दूध भरी, हीरे मोतियों से जड़ी
वसुधा कुटुंबकम, बीज उपजाईये|
भाषाओं में मेल बढ़े, आपस में नाहीं लड़ें
अनेकता में एकता, भारत सजाईये||
.
(२)
धर्म जाति भाषा प्रान्त,भेद नहीं करें यहाँ
भारत के वासी हम, गले लग जाईये|
संतों का ये देश सजे, देवताई भेष बने
हर एक भारतीय, भारती कहाईये||
माँ भारती की आन पे,हथेली में जान लिये
करें बलिदान यहाँ, खुद को चढ़ाईये|
दुनियाँ के पटल में, नाम और काम दिखा
सपने हो सच सभी, काम कर जाईये||
.
दोहा-
 भारत ऐसा लो सजा, करें सभी से प्रीत|
दुनिया सारी समझ ले, यह भारत की रीत||

लाजवाब

धन्यवाद रवि जी

वाह अग्रज वाह .......आपके छंद भी कुछ कम नहीं हैं ......इनके निमित्त बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें ......सादर

इस देश के निवासी, बनों अ-विनाशी यहाँ
भारती की आन और, शान को बढ़ाइये|
रावण पे बाण मारो, राम का आदर्श धारो
मर्यादा की सीमा रेखा, सब को सिखाइये||
नदियाँ हो दूध भरी, हीरे मोतियों से जड़ी
वसुधा कुटुंबकम, बीज उपजाईये|
भाषाओं में मेल बढ़े, आपस में नाहीं लड़ें
अनेकता में एकता, भारत सजाईये||.........................................................अति सुन्दर भाव ....पर काश ऐसा कुछ हो पाता.  ..:)

.
(२)
धर्म जाति भाषा प्रान्त,भेद नहीं करें यहाँ
भारत के वासी हम, गले लग जाईये|
संतों का ये देश सजे, देवताई भेष बने
हर एक भारतीय, भारती कहाईये||
माँ भारती की आन पे,हथेली में जान लिये
करें बलिदान यहाँ, खुद को चढ़ाईये|
दुनियाँ के पटल में, नाम और काम दिखा
सपने हो सच सभी, काम कर जाईये||........... बहुत ही ख़ूबसूरती से सभी को जोड़ा है आपने ......बहुत बहुत बधाई आदरणीय  !
.
दोहा-
//भारत ऐसा लो सजा, करें सभी से प्रीत|
दुनिया सारी समझ ले, यह भारत की रीत||//
सुन्दर तीनों छंद हैं, छलक रहा है प्यार .
बहुत बधाई आपको,  भाईजी आभार..

प्रिय अनुज  अम्बरीश आपकी दृष्टि से निकल गई तो समझो  हमारा दृष्टि दोष दूर हो गया

हार्दिक आभार

आपका हार्दिक स्वागत है आदरणीय .....संभवतःघनाक्षरी छंद में  यह आपका आरंभिक प्रयास है ! शनैः-शनैः  इसके शिल्प पर आपका और भी अधिकार होता जाएगा .....सादर

//नदियाँ हो दूध भरी, हीरे मोतियों से जड़ी
वसुधा कुटुंबकम, बीज उपजाईये|
भाषाओं में मेल बढ़े, आपस में नाहीं लड़ें
अनेकता में एकता, भारत सजाईये||//

वाह वाह वाह जवाब नहीं आदरणीय उमाशंकर मिश्र जी, आपकी इस सोच को कोटिश: नमन. 

//संतों का ये देश सजे, देवताई भेष बने

हर एक भारतीय, भारती कहाईये||//


लाजवाब लाजवाब लाजवाब !! इन दोनों छंदों और दोहे हेतु मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें भ्राता श्री.

आदरणीय योगराज जी आपका ये स्नेह है

आपके इस प्रेम को सादर नमन

भगवन करे अनेकता में एकता के भाव सब के दिलों में समां जाये आदरणीय उमाशंकर मिश्रा जी, बहुत बढ़िया भाव समेटे रचना के लिए हार्दिक धन्यवाद |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
4 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
10 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
15 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
15 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service