For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २० ( Now closed with 1007 Replies )

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के २० वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १९ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १९   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २०      

.
विषय - "जल "

आयोजन की अवधि- ८ जून २०१२ शुक्रवार से १० जून २०१२ रविवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |


उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 

 

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २० में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

 

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शुक्रवार ८ जून लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

 

Views: 20979

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

जल है तो जन-जनहै, जल है तो हम है
जल है तो जीवन है, जल है तो कल है |
जल है तो नल है, जल है तो वन है |
जल है तो भूतल है, जल है तो रसातल है
प्रदूषित जल से, मर जायेंगे पेड़-पौधे
प्रदूषित जल से , टूट जायेंगे घरोंदे |
प्रदूषित जल से मत करो सूर्य को अर्पण
प्रदूषित जल से मत करो पित्तरों को तर्पण |

वाह ! आदरणीय, बहुत ही बेहतरीन प्रयास...............

स्नेही-जनों,पेश है प्रधान संपादक योगराज जी द्वारा ओ.बी.ओ. में पकाई गई लज़ीज़' छन्न पकैया' पर मेरा एक प्रयास.......
-------------------------------------------------------
छन्न पकैया.....
-------------------------------------------------------

छन्न पकैया - छन्न पकैया , हो उद्देश्य हमारा.
युगों -युगों तक बहे निरंतर , निर्मल जल की धारा.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , चित्र सुखद पानी का.
नदियों और तलाबों वाला ,गाँव था वो नानी का.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , वन-उपवन मत काटो.
कुदरत की दौलत ऐसे मत, आपस में ही बांटो.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , चुप्पी अपनी तोड़ो!
जल-संकट है खड़ा सामने , नदियाँ -नदियाँ जोड़ो.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , बढती ग्लोबल-वार्मिंग.
पल-पल कुदरत दिये जा रही , हर विध हमको वार्निंग.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , भू-जल जरा संभालो.
बंद करो इस जल का दोहन , अमृत- बूँद बचा लो.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , समझो जरा इशारा.
आज है पानी,कल पानी ये , ख्वाब बनेगा सारा.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , हरियाली के दुश्मन.
जरा संभल के,कहीं न इनके,हम बन जाएँ साधन!!!
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , कल-कल जल की धारा.
कल कल करते सूख न जाये , आज ही सुख की धारा!!!!!!!!
--
----------------------------------------------------------
अविनाश बागडे.......नागपुर.
----------------------------------------------------------

जय हो जय हो अविनाश जी.......
क्या कहने
बहुत ख़ूब

छन्न पकैया - छन्न पकैया , भू-जल जरा संभालो.
बंद करो इस जल का दोहन , अमृत- बूँद बचा लो.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , समझो जरा इशारा.
आज है पानी,कल पानी ये , ख्वाब बनेगा सारा.

___________छन्न पकैया बधाई स्वीकार करें

अलबेला जी मेरी इस रचनापर भी आपकी उन्मुक्त दाद मिली.
अभिभूत हूँ.....धन्यवाद.
 

आपकी हर रचना  प्रशंस्य है भाई जी........
आप ख़ुद ही प्रशंस्य हैं जी........
जय हो !

//छन्न पकैया - छन्न पकैया , वन-उपवन मत काटो.
कुदरत की दौलत ऐसे मत, आपस में ही बांटो.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , चुप्पी अपनी तोड़ो!
जल-संकट है खड़ा सामने , नदियाँ -नदियाँ जोड़ो.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , बढती ग्लोबल-वार्मिंग.
पल-पल कुदरत दिये जा रही , हर विध हमको वार्निंग.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , भू-जल जरा संभालो.
बंद करो इस जल का दोहन , अमृत- बूँद बचा लो.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , समझो जरा इशारा.
आज है पानी,कल पानी ये , ख्वाब बनेगा सारा.
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , हरियाली के दुश्मन.
जरा संभल के,कहीं न इनके,हम बन जाएँ साधन!!!
--
छन्न पकैया - छन्न पकैया , कल-कल जल की धारा.
कल कल करते सूख न जाये , आज ही सुख की धारा!!!!!!!!//

____________________________________________

छन्न पकैया छन्न पकैया, सार छंद ले आये.

तुम्हें बधाई मेरे भाई,  ललित छंद सब भाये..

छन्न पकैया छन्न पकैया, जल गागरिया लाये.

भाई जी अविनाश आपके  छंद सभी को भाये ..

छन्न पकैया छन्न पकैया, गर्म हो रहा पारा.

पानी कई हर बूँद बचाओ, इनका यही इशारा.

सादर

छन्न पकैया. छन्न पकैया , अम्बरीश जी भाई.
 धन्य हुआ है लेखन मेरा ,  दाद आपकी पाई.                            

आदरणीय अविनाश जी, आपकी छन्न-पकैया छंद पर सिद्धहस्तता देख कर हृदय अभिभूत हो उठता है. 

सभी छंद उच्च और कथ्य से समृद्ध हैं. सादर शुभकामनाएँ. 

 
सौरभ जी मै आप का, मान रहा आभार.
मेरे लेखन को सदा,,देते बढ़ कर प्यार.

बहुत सुन्दर और सन्देशपरक छन्न पकैया कहे हैं भाई अविनाश बागडे साहिब, मेरी दिली बधाई स्वीकार करें.

 
छन्न पकैया. छन्न पकैया, काके लागूं  पाय!
बलिहारी गुरु आपकी ,गोविन्द दियो  बताय.

क्या ही सुन्दर छन्न पकैया रचे हैं आदरणीय अविनाश भईया.... वाह!

सादर बधाई स्वीकारें इन सन्देश परक सुन्दर छन्न पकैयावली के लिए....

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
42 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
4 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
22 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
22 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service