For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ओ बी ओ पुरस्कार योजनाओं के सम्बन्ध में सूचना

आदरणीय सदस्य गण,

यथोचित अभिवादन,

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, ओ बी ओ पर प्रत्येक माह दो पुरस्कार यथा "महीने का सक्रिय सदस्य" और "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" प्रत्येक रुपये 1100 और प्रमाण पत्र, प्रायोजकों के सौजन्य से दिये जाते हैं, वर्तमान प्रायोजक नें दिसंबर-13 के पश्चात पुरस्कार व्यय देने में अरुचि दिखाई है, फलस्वरूप उक्त दोनों पुरस्कार दिसंबर-13 तक चला कर बंद करने का निर्णय करना पड़ रहा है । 

विगत कई महीनों से पुरस्कार प्राप्त सदस्यों को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र भेजे नहीं जा सकें हैं, जिन्हें शीघ्र भेजने का प्रयास किया जा रहा है, कृपया सहयोग बनाये रखें ।

सादर । 

एडमिन 

ओपन बुक्स ऑनलाइन

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

ओ बी ओ प्रबंधन का अंतिम निर्णय / दिनांक ०१.०१.२०१४

आदरणीय सदस्यगण,

 

इस पोस्ट पर काफी चर्चा हो चुकी है. अब समय आ गया है कि इस सम्बन्ध में प्रबंधन स्तर से अंतिम निर्णय ले लिया जाय और इसकी आधिकारिक घोषणा हो. निर्णय साझा करने से पहले कर्तव्य यह बनता है कि कुछ आवश्यक बातें सबके साथ साझा की जायँ.

 

इसी चर्चा में वर्त्तमान पृष्ठ ३ पर आदरणीय अलबेला खत्री जी ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाते हुए जनवरी २०१४ से दिसंबर २०१४ तक के लिए पुरस्कार राशि को वहन करने के ऊपर सहमति प्रदान करते हुए आवश्यक चेक भेजने की घोषणा कर दी थी. इसपर प्रबंधन द्वारा इस घोषणा का स्वागत करते हुए अलग से मेल भेज कर पुरस्कार राशि को भेजने की बात की गयी. जिसपर उनके द्वारा समय बढ़ाते हुए अंतिम रूप से ७ जनवरी-१४ को किश्तवार राशि भेजने की बात की गयी.

हालाकि उनके द्वारा यह भी कहा गया था कि ओ बी ओ इस निमित्त घोषणा कर दे और निर्धारित राशि समय से भेज दी जायेगी.

किन्तु पूर्व के अनुभवों के आधार पर बगैर राशि प्राप्त किये तदनुरूप घोषणा करना प्रबंधन को उचित नहीं लगा. अचानक आज दिनांक ३१/१२/२०१३ की सुबह आदरणीय अलबेलाजी "मुझे यह मामला स्थगित करना पड़ेगा" कह कर अपनी पूर्व सहमति से मुकर गए.
संक्षेप में अभी इतना ही कहना उचित है.

 
हाँ, यदि आवश्यक जान पड़ा तो मेल की संपूर्ण शृंखला पटल पर रखी जायेगी.

 

इस टिप्प्णी के माध्यम से इतना अवश्य साझा करना है कि जो सदस्य या प्रायोजक प्रयोजन अथवा विज्ञापन देने हेतु प्रस्ताव रखते हैं, उनसे प्रबन्धन नम्रता पूर्वक अनुरोध करता है कि ओबीओ प्रबन्धन नेक साहित्यिक कार्य में जिस गम्भीरता से जुड़ा है, आप भी कृपया गम्भीरतापूर्वक ही प्रस्ताव आदि की घोषणा किया करें या करवाया करें. ताकि दोनो इकाइयाँ किसी किंकर्तव्यविमूढ़ता की स्थिति से बच सके.

 

आप सभी सदस्यो के विचारों का स्वागत करते हुए ओ बी ओ प्रबंधन जनवरी २०१४ के प्रभाव से यह निर्णय करता है कि..........

१- उक्त दोनों सम्मान यथा "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" और "महीने का सक्रिय सदस्य" सम्मान पूर्व की तरह यथावत चलते रहेंगे.
२- नगद पुरस्कार प्रायोजक उपलब्ध न होने तक नहीं दिया जायेगा,
३- प्रशस्ति पत्र भौतिक रूप में डाक द्वारा भेजा जायेगा.

एडमिन

ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 6301

Reply to This

Replies to This Discussion

जी आपके मशवरे से बल मिला आदरणीय

आदरणीय एडमिन जी जो सच्चे साहित्कार और कुछ सीखने की द्रष्टि से ओ बी ओ से जुड़ते हैं और वास्तव में गंभीर हैं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा हाँ प्रोत्साहन के लिए मैं अभिनव अरुन जी की बात का समर्थन करती हूँ ,हिंदी छन्दोत्सव चित्र से काव्य तक जिस तरह निर्बाध चल रहा है  उसी तरह इस मंच पर  हर आयोजन चलता रहेगा यही मेरी आशा भी है और मंगल कामना भी है। माँ शारदे के इस मंदिर में ये पूजन चलता रहेगा । 

भाई श्री अभिनव अरुण जी ने सुन्दर सुझाव प्रस्तुत किये है | ओ बी ओ से जो भी नए सदस्य जुड़ते है और सक्रियता व् लगन

से सीखते है उन्हें प्रोत्साहन भी किया जाता रहा है, टिपण्णी के माध्यम से भी विद्वजन प्रोत्साहित करते रहते है | प्रोत्साहन हेतु

ये पुरस्कार चलते रहे तो उत्तम है | साहित्य में रूचि लेकर सीखने वाला प्यासा व्यक्ति धन को इतना महत्त्व नहीं देता है,

जितना अपनी लेखनी की धार को तेज करने के लिए प्राप्त प्रोत्साहन पाकर होते उत्साहवर्धन को | अतः भाई अभिनव जी एवं

उनपर अन्य सुधि लेखको की प्रतिक्रया और आदरणीय श्री सौरभ जी के विचारों के अनुरूप यह सिलसिला अनवरत चालु रखते

हुए प्रोत्साहित करते रहने के प्रस्ताव का मै अनुमोदन करता हूँ | सादर 

साधुवाद आदरणीय लक्षमण जी

यह सूचना बांच  कर अच्छा नहीं लगा .  मेरा अनुरोध है कि  उक्त दोनों  पुरस्कार पूर्ववत जारी रखें  बल्कि हो सके तो एक और नया पुरस्कार आरंभ करें  जिसमें  प्रदत्त  विषय पर  प्रतियोगिता हो .    

इसके लिए  प्रायोजन  का लाभ आप मुझे लेने दीजिये . मैं भी  इस मंच से पुरस्कार ले चुका हूँ  अतः  इसे कायम रखने की ज़िम्मेदारी  भी  विनम्रभाव से निभाना चाहता हूँ .  

जनवरी  2014 से  दिसंबर 2014 तक  के चेक आपको भिजवा दिए जायेंगे . यदि इसके लिए कोई विशेष प्रावधान या शर्तें हो तो आप मुझे सूचित करें

सादर

आदरणीय अलबेला जी आप एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं उच्च विचारो वाले एक बड़े नेक  दिल वाले इंसान भी निकले,अपनी है लिखी पंक्तिया दोहराना चाहूंगी जहां चार हाथ जुड़ते मन से ,कोई काम वहीँ सधता  हल से,यदि परुस्कार की यह योजना चलती है तो इसे कायम  रखने के लिए मैं भी अपनी सहभागिता देना चाहूंगी,इस मंच से पुरस्कार मैं भी ले चुकी हूँ कितना उत्साह वर्धन ,आत्म विशवास बढ़ता है उसके बाद यह अनुभव कर चूँकि हूँ हमारे और बन्धु गण भी इस अनुभव से गुजरें ,लाभान्वित हों दिल से यही चाहती हूँ 

आदरणीया राजेश जी
ओ बी ओ पर मुझे लाने का काम आपने ही किया था ........इस मंच से मेरा आत्मिक जुड़ाव है . यह अलग बात है कि  जब शो में जाता हूँ  तब मैं  आयोजन में नहीं आ सकता जैसे कि इस बार भी तरही मुशायरा के समय मैं   यात्रा पर रहूँगा परन्तु  यहाँ अगर मुझे कुछ सहयोग करने का अवसर मिलता है  तो वह मैं अपना सौभाग्य समझ कर स्वीकार करूँगा

आपकी सराहना पा कर मन  तृप्त हो गया

सादर

प्रायोजन के लिए आदरणीय अलबेला जी का और सुविचार के लिए आदरणीय अभिनव जी का

हृद्यतल से आभारी हूँ।

 

सादर और सस्नेह,

विजय निकोर

आदरणीय विजय निकोर जी
आपके समर्थन से उर्जा मिली

सादर आभार

आदरणीय अलबेला सर आपको, आपकी भावनाओं को और सह्रदयता को मेरा नमन है,ये मेरा सौभाग्य है कि मैं जिस मंच से जुड़ा हूँ उसमें आप जैसे कलाकार हैं जो नवहस्ताक्षरों का हर तरीके से उत्साहवर्धन करते हैं

आपकी सराहना  मैं सर आँखों पर स्वीकार करता हूँ आदरणीय शिज्जू जी
सादर

मुझे लगता है कोई संस्था या फर्म प्रयोजन ले तो ठीक रहता है उसका भी प्रचार प्रसार हो जाता है ...बहरहाल आभार और साधुवाद आदरणीय अलबेला जी !

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"धन्यवाद आदरणीय "
21 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रणाम भाई अखिलेश जी, क्या ही सुंदर चौपाईयां हुईं हैं। वाह, वाह। फागुन का पूरा वृतांत कह दिया…"
21 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"बौर से फल तक *************** फागुन आया ऐसा छाया, बाग़ आम का है बौराया भरी मंजरी ने तरुणाई, महक रही…"
4 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें  हम ज़माना नहीं कि  तुझ से…"
5 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" दिल रुलाना नहीं कि तुझसे कहें  हम ज़माना नहीं कि तुझसे कहें   फ़क़त अहसास है…"
5 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"भाई अजय गुप्ता जी, मेरी नजर में बहुत शनदार रचना हुई है। इसके लिए बहुत बहुत बधाई। अनुष्टुप छंद तो…"
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"यह रचना #अनुष्टुप_छंद में रचने का प्रयास किया है। हिन्दी में इस छंद का प्रयोग कम है लेकिन मेरा…"
23 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"झूठों ने झूठ को ऊँचे, रथ पर बिठा दिया और फिर उसे खूब, सुंदर सा सजा दिया   पहिये भी गवाहों के,…"
23 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"शुक्रिया मनजीत जी, बहुत आभार। ।  //तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।// हा हा हा, तिलकराज…"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" आदरणीय अजय गुप्ता जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए। तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय ऋचा जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए, विद्वानों की राय का इंतज़ार करते हैं।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service